(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान Paper-1 - 2014

UPSC CIVIL SEVA AYOG

संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा (Download) UPSC IAS Mains Exam 2014 पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान (Paper-1)

खण्ड ‘A’

Q. 1(a) गर्मियों के महीनों के दौरान, दुग्धस्रावी (लैक्टेटिंग) भैंस में, मदकाल (एस्ट्रस) व्यवहार, निषेचन (फर्टिलाइज़ेशन) और समयपूर्व भ्रूण-विकास का वर्णन कीजिए। 

(b) पर्यावरण के प्रति पशु की अनुक्रिया का समन्वय करने में, तंत्रिका तंत्र (नर्वस सिस्टम) की भूमिका को सविस्तार स्पष्ट कीजिए। 

(c) पशु शरीर के लिए विटामिन 'ए' क्यों महत्वपूर्ण है ? पशुओं में विटामिन 'ए' की हीनता के लक्षण क्या-क्या होते हैं ?

(d) शुक्राणु (स्पर्मेटोज़ोआ) की क्षमतायन (कॅपैसिटेशन) के महत्व और प्रक्रम पर चर्चा कीजिए। 

(e) प्रजनन (ब्रीडिंग) में प्रजनन सांडों का चयन एक महत्वपूर्ण पक्ष (ऍस्पेक्ट) होता है। चयन के लिए, कसौटियों पर चर्चा कीजिए। 

Q. 2(a) मवेशियों में वैश्विक उष्णन (ग्लोबल वार्मिंग) के प्रत्याशित परिणामों, अनुकूलन और शमन रणनीतियों का वर्णन कीजिए।

(b) दबाया हुआ चारा (साइलेज) की परिभाषा कीजिए। साइलेज तैयार करने की महत्वपूर्ण विधियों पर चर्चा कीजिए। साइलेज बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली महत्वपूर्ण फसलें कौन-कौनसी हैं ?

(c) रक्त परिसंचरण के प्रक्रम का वर्णन कीजिए। पशु तंत्र में स्कंदन (कोएगुलेशन) प्रक्रम पर प्रभाव डालने वाले विभिन्न कारक क्या होते हैं ? 

Q. 3(a) प्रोबायोटिक की परिभाषा कीजिए। प्रोबायोटिक के तौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले महत्वपूर्ण सूक्ष्मजीवों की सूची प्रस्तुत कीजिए और इसके साथ ही बढ़िया प्रोबायोटिकों के अभिलक्षणों पर चर्चा कीजिए। 

(b) डेरी पशुओं के आनुवंशिक (जैनेटिक) सुधार में जैवप्रौद्योगिकी की भूमिका पर चर्चा कीजिए। भ्रूण अंतरण प्रौद्योगिकी में शामिल चरणों का और उसके अनुप्रयोग का कथन कीजिए।

(c) गायें किस प्रकार गैसों का विनिमय करती हैं और ऊर्जा प्राप्त करती हैं ? 

Q. 4(a) पर्यानुकूलित (एक्लीमेटेड) पशुओं की उच्च परिवेशी ताप और आपेक्षिक आर्द्रता के प्रति अनुकूली अनुक्रियाओं पर चर्चा कीजिए और ऐसा करते समय उपापचय (मैटाबोलिज्म), अम्ल-क्षार समस्थिति और शरीर के हार्मोनीय संतुलन पर पड़ने वाले उनके प्रभावों पर बल देते हुए स्पष्ट करते जाइए।

(b) निम्नलिखित के बीच विभेदन कीजिए : (i) अपरिष्कृत प्रोटीन बनाम पचनीय अपरिष्कृत प्रोटीन (ii) जल घुलनशील विटामिन बनाम वसा घुलनशील विटामिन (iii) मोटा चारा बनाम सांद्रित चारा (रातिब/दाना) (iv) निर्वाह आहार बनाम उत्पादन आहार (v) उपापचयी ऊर्जा बनाम निवल ऊर्जा ।

(c) गायों में दोबारा प्रजनन संलक्षण (रिपीट ब्रीडिंग सिंड्रोम) क्या होता है ? दोबारा प्रजनन के कारण बताइए। 

खण्ड "B" 

5(a) उन्नत देशों में डेरी उद्योग भारत की अपेक्षा अधिक यांत्रिकृत और व्यवस्थित हैं। इस बात को तर्कों और उपचारों के साथ स्पष्ट कीजिये।

(b) महत्वपूर्ण आनुवंशिक प्राचल (जैनेटिक पैरामीटर) क्या होते हैं ? पशु प्रजनन में वंशागतित्व (हैरिटेबिलिटी) की भूमिका को, उसके लाभों सहित, स्पष्ट कीजिए। 

(c) आप पृथक्करण विरूपण से क्या अर्थ ग्रहण करते हैं ? चूहियों (माइस) में इसके महत्व को स्पष्ट कीजिए। 

(d) गुणात्मक विशेषक (क्वालिटेटिव ट्रेट्स) मात्रात्मक विशेषकों से किस प्रकार से भिन्न होते हैं ? उदाहरण प्रस्तुत करते हुए स्पष्ट कीजिए। 

(e) पशुपालन क्षेत्रक में सुधार लाने के लिए अंतरण प्रौद्योगिकी (ट्रांसफर टेक्नोलोजी) एक महत्वपूर्ण कारक क्यों है ? उसकी बाध्यताओं पर चर्चा कीजिए। 

Q. 6(a) समझाइए कि चयन के अधीन जीन आवृत्तियों के परिवर्तनों का, प्रभाविता (डोमिनेंस) के विभिन्न स्तरों पर, किस प्रकार परिकलन किया जा सकता है ? 

(b) शिशु शूकरशावों के लिए, विशेषकर शूकरशाव अरक्तता और शूकरशाव दस्त के लिए, भोजन खिलाने की और प्रबंधन की रीतियों की विधा को स्पष्ट कीजिए। 

(c) वरण (सिलैक्शन) की परिभाषा कीजिए। वरण के लिए विशेषकों (ट्रेट्स) के चयन के लिए उत्तरदायी कारकों को गिनाइए। संक्षेप में उन पर चर्चा भी कीजिए। 

Q. 7(a) “विभिन्नता (वेरिएशन) जैव विकास का कच्चा माल होता है।" इस कथन के समर्थन में तर्क पेश कीजिए। 

(b) प्रसार शिक्षण विधियों के प्रकार्यों पर चर्चा कीजिए। चैनलों के उपयोग और चयन को प्रभावित करने वाले कारक क्या-क्या हैं ? 

(c) अंत:प्रजनन (इनब्रीडिंग) क्या होता है ? आप अंत:प्रजनित वंशक्रम किस प्रकार पैदा करते हैं ? अंत:प्रजनित वंशक्रमों का वाणिज्यिक उत्पादन के लिए किस प्रकार से लाभ उठाया जा सकता है ? स्पष्ट कीजिए। 

Q. 8(a) समझा जाता है कि पशुपालन रीतियां भारत में गरीब ग्रामीण किसानों का प्रमुख अवलंब हैं।' इस कथन के पक्ष में तर्क प्रस्तुत कीजिए। 

(b) निम्नलिखित को संक्षेप में स्पष्ट कीजिए : (i) दोतरफा संकरण में, एफ वन पीढ़ी में संकरओज (हीटिरोसिस) की मात्रा उच्चतर प्राप्त होती है। (ii) पूर्ण सहोदर (सिब) के द्वारा वंशागतित्व के प्राक्कलनों का, उसके गुण-दोषों सहित, वर्णन कीजिए। 

(c) भारतीय ग्रामीण दशाओं में, आर्थिक रूप से, मिश्रित खेती के अधीन डेरी उद्योग, विशेषीकृत खेती के अधीन डेरी उद्योग की तुलना में, क्यों अधिक व्यवहार्य है ? चर्चा कीजिए।

Click Here to Download PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS HISTORY 11 YEARS SOLVED PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS HISTORY 10 Years Categorised PAPERS

Study Noted for UPSC MAINS HISTORY Optional

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit