(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा नृविज्ञान Paper-2 - 2014

UPSC CIVIL SEVA AYOG

संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा (Download) UPSC IAS Mains Exam 2014 नृविज्ञान (Paper-2)

खण्ड ‘A’

1. निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिए, जो प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में हो : 

(a) उत्तर-पूर्वी भारत की नवपाषाण संस्कृतियाँ 

(b) जनजाति-जाति सातत्यक 

(c) वृहत् परम्परा और लघु परम्परा 

(d) भारत के मुख्य भाषाई प्रभाग 

(e) 'आर्यन' वाद-विवाद पर एच० एच० रिजले का योगदान 

2. (a) हड़प्पन धर्म के सम्बन्ध में जो ज्ञात है, उसका वर्णन कीजिए। क्या उसके कुछ तत्त्व बाद के हिन्दुत्व में जारी रहे हैं? चर्चा कीजिए। 

(b) एक नृजातिवृत्तीय उदाहरण के साथ 'पवित्र संकुल' (सेक्रेड कॉम्प्लेक्स) की संकल्पना का वर्णन कीजिए। 

(c) . क्या आपके विचार में समकालीन भारत में जाति निरंतर चलती जा रही है? समालोचनात्मक चर्चा कीजिए। 

3. (a) 'प्रभावी जाति' (डॉमिनेंट कास्ट) अवधारणा को परिभाषित कीजिए और उपयुक्त उदाहरणों के साथ समकालीन भारतीय गाँव में इसकी प्रासंगिकता का परीक्षण कीजिए। 

(b) भारत की सामासिक संस्कृति (कॉम्पोजिट कल्चर) में इस्लाम के योगदान का विवेचन कीजिए। 

(c) भारत की देशज कारीगरी के अध्ययन में नृजातीय-पुरातात्त्विक उपागम के महत्त्व पर चर्चा कीजिए। 

4. (a) भारत की जनजातियों को समझने में एस० सी० राय के योगदानों का विवेचन कीजिए। 

(b) नर्मदा घाटी से प्राप्त जीवाश्मों के विकासात्मक महत्त्व का वर्णन कीजिए। 

(c) भारत में द्रविड़ भाषाओं के वितरण की रूपरेखा प्रस्तुत कीजिए और उनके सांस्कृतिक महत्त्व का वर्णन कीजिए। 

खण्ड "B" 

5. निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिए, जो प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में हो : 

(a) भारतीय जनजातियों की जैव-आनुवंशिक विभिन्नताएँ 

(b) जनजातियों के सामाजिक एवं आर्थिक उपान्तीकरण (मार्जिनलाइजेशन) 

(c) वन नीति और जनजातियाँ 

(d) पी० टी० जी० की संकल्पना 

(e) जनजातियों पर ईसाई धर्म का प्रभाव 

6. (a) भारत में अनुसूचित जनजातियों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए संवैधानिक प्रावधानों का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए। 

(b) मध्य भारत की जनजातियों पर भूमि विसम्बन्धन (लैंड एलिनेशन) के प्रभाव पर चर्चा कीजिए। 

(c) राष्ट्रीय जनजातीय नीति का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए। 

7. (a) जनजातीय समष्टियों की आजीविका पर वैश्वीकरण के प्रभाव का विवेचन कीजिए। 

(b) · जनजातीय असंतोष के लिए उत्तरदायी महत्त्वपूर्ण कारक क्या हैं? 

(c) विशिष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए भारतीय जनजातियों में नृजातीय-राष्ट्रवाद के उदय पर चर्चा कीजिए। 

8. (a) ग्रामीण विकास में नृविज्ञानियों की भूमिका का समालोचनात्मक आकलन कीजिए। 

(b) जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं शिक्षा की प्रोन्नति में गैर-सरकारी संगठनों की भूमिका का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए। 

(c) औपनिवेशिक अवधि में जनजातीय प्रशासन के इतिहास का वर्णन कीजिए। 

Click Here to Download PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS HISTORY 11 YEARS SOLVED PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS HISTORY 10 Years Categorised PAPERS

Study Noted for UPSC MAINS HISTORY Optional

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit