(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा पशुपालन एवं पशु-चिकित्सा विज्ञान Paper-1 - 2015

UPSC CIVIL SEVA AYOG

संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा (Download) UPSC IAS Mains Exam 2015 पशुपालन एवं पशु-चिकित्सा विज्ञान (Paper-1)

खण्ड ‘A’

1. निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए : 

(a) बकरियों के भोजन की आदतें क्या-क्या हैं? बकरियों के लिए सामान्य खाद्य पदार्थों एवं चारों का विवरण दीजिए। 

(b) बैलों के भरण-पोषण के लिए प्रोटीन की आवश्यकताओं का प्राक्कलन करने की विधियों पर चर्चा कीजिए। 

(c) तृतीय संदेशवाहक (मेसेंजर) संकल्पना क्या है? पक्षियों में यूरिक अम्ल क्यों और किस प्रकार बनता है? 

(d) पशु-शरीर में रक्त के सामान्य प्रकार्यों का उल्लेख कीजिए। 

(e) पशु साँड़ के वीर्य के शीतपरिरक्षण (क्रायोप्रिज़र्वेशन) के लिए तीन तनुकारियों के नाम लिखिए और उनके गुण-धर्म एवं संघटन भी बताइए। 

2. a) निम्नलिखित के बीच विभेदन कीजिए : 

(i) स्टार्च तुल्यांक और निवल ऊर्जा 

(ii) अशोधित प्रोटीन और वास्तविक प्रोटीन 

(iii) सेलूलोज और स्टार्च 

(iv) पचनीय ऊर्जा और उपापचयी ऊर्जा 

(v) सान्द्र और मोटे चारे 

(b) आप शुक्राणुजनन (स्पर्मैटोजेनेसिस) और शुक्राणुरूपण (स्पर्मियोजेनेसिस) से क्या समझते हैं? भैसों में वीर्य की गुणता को प्रभावित करने वाले कारकों का वर्णन कीजिए। 
(c) इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम का क्या अभिप्राय है? हृद्-चक्र (कार्डियक साइकल) और हृद्-स्पंद (हार्टबीट) के विषय में संक्षेप में चर्चा कीजिए। 

3. (a) जलविलेय विटामिनों के नाम लिखिए। B विटामिनों के को-एन्जाइमों या प्रोस्थेटिक समूहों और एन्जाइमिक या अन्य प्रकार्यों को लिखिए। कुक्कुटों में विटामिन E के प्रकार्यों एवं न्यूनता से उत्पन्न होने वाले लक्षणों को लिखिए। 

(b) एक वयस्क श्वान के दाहिने अग्रपाद में अंतःशिरीय (इन्ट्रावीनस) एक रेडियोलेबल्ड निराविषी (नॉन-टॉक्सिक) कण को डाला गया। थोड़ी देर बाद यही कण बायें अग्रपाद में पाया गया। इंगित कीजिए कि यह कण बायें अग्रपाद में कैसे पहुंचा। अपने उत्तर के समर्थन में तीर के निशान वाला रेखाचित्र बनाइए। 

(c) स्पष्ट कीजिए कि किस प्रकार उच्च परिवेश तापमान पशुओं की उत्पादकता को प्रभावित करता है। 

4. (a) एक भैंस चरागाह में चर रही है। उस भैंस के चारा खाने की मात्रा का पूर्वानुमान किस प्रकार लगाया जा सकता है? 

(b) एक गाय का देहभार 400 कि० ग्रा० है और यह 10 कि० ग्रा० दूध देती है, जिसमें 4% वसा होती है। उसके आहार की गणना गेहूँ का भूसा (0% डी० सी० पी० एवं 40% टी० डी० एन०), हरी बरसीम (2% डी० सी० पी० एवं 12% टी० डी० एन०) 15 कि० ग्रा० तक सीमित एवं सान्द्र मिश्रण (12% डी० सी० पी० एवं 70% टी० डी० एन०) से कीजिए। उक्त गाय की निर्वहन आवश्यकता 250 ग्राम डी० सी० पी० एवं 3 कि० ग्रा० टी० डी० एन० है, जबकि एक कि० ग्रा० दूध उत्पादन के लिए 45 ग्राम डी० सी० पी० एवं 300 ग्राम टी० डी० एन० की आवश्यकता होती है। 

(c) पीयूषिका (पिट्यूटरी) ग्रंथि से स्रावित होने वाले हॉरमोनों के नाम लिखिए। गोपशुओं में मदचक्र के नियंत्रण में पीयूषिका ग्रंथि की भूमिका पर चर्चा कीजिए। 

खण्ड 'B' 

5. निम्नलिखित की व्याख्या कीजिए (प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में): 

(a) गुणसूत्री विपथन (क्रोमोसोमल एबरेशन) 
(b) आर्थिक महत्त्व के विशेषक (ट्रेट) 
(c) उच्च उत्पादक गायों को खिलाने हेतु मार्गदर्शन 
(d) भारत में प्रसार सेवाएं प्रदान करने वाले संगठन 
(e) सिब सिलेक्शन 

6. a) वंशागम्यता (हेरिटेबिलिटी) के प्रारंभिक विचार के बारे में लिखिए। वंशागम्यता का प्राक्कलन करने की विभिन्न विधियाँ लिखिए और बताइए कि प्रजनन/वरण योजनाओं के विरचन में इन प्राक्कलनों का किस प्रकार उपयोग किया जाता है। 

(b) प्राकृतिक आपदाओं के क्या-क्या विलंबित परिणाम हो सकते हैं? 
(c) पशुधन स्वास्थ्य एवं विकास में पशु-चिकित्सक प्रसार कार्यकर्ता की भूमिका को स्पष्ट कीजिए। 

7. (a) वयस्क मादा सूकरों के लिए आहार खिलाने की किन-किन रीतियों का सुझाव दिया जाता है? 

(b) प्रसार कार्यक्रम के मूल्यांकन की आवश्यकता क्यों है और मूल्यांकनों के कौन-कौन से विभिन्न प्रकार किए जाते हैं? 
(c) संतति परीक्षण कार्यक्रम की दक्षता में कैसे सुधार किया जा सकता है? 
(d) ग्रीष्म ऋतु में अपने फार्म पर आप प्रजनन क्षमता में सुधार कैसे करेंगे? 

8. (a) कुक्कुट पालन में अंडा सेने के लिए कौन-सी विभिन्न प्रणालियाँ प्रचलित हैं? चूजों का स्वागत करने के लिए आप ब्रूडर घर कैसे तैयार करेंगे? 

(b) अंतःप्रजनन (इनब्रीडिंग) के आनुवंशिक (जेनेटिक) एवं लक्षणप्ररूपी (फीनोटिपिक) प्रभावों पर चर्चा कीजिए। 
(c) संयोजन योग्यताएँ (कम्बाइनिंग एबिलिटी) क्या होती हैं? संयोजन योग्यता का उपयोग करने के लिए रेखाचित्रिक योजना प्रस्तुत कीजिए।

Click Here to Download PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS HISTORY 11 YEARS SOLVED PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS HISTORY 10 Years Categorised PAPERS

Study Noted for UPSC MAINS HISTORY Optional

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit