(Download) UPSC सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा 2015 सामान्य अध्ययन (GS) Paper-1

UPSC CIVIL SEVA AYOG



संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा

(Download) UPSC सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा 2015 सामान्य अध्ययन (GS) Paper-1



Exam Name: UPSC IAS Mains General Studies (Paper-1)

Year: 2015

Exam Date: 19-12-2015

1. ‘‘भारत की प्राचीन सभ्यता, मिस्र, मीसोपोटामिया और ग्रीस की सभ्यताओं से, इस बात से भिन्न है कि भारती यउपमहाद्वीप की परंपराएं आज तक भंग हुए बिना परिरक्षित की गई है।’’ टिप्पण्ी कीजिए।

2. ‘भारत की मध्यपाषाण शिला-कला न केवल उस काल के सांस्कृति जीवन को, बल्कि आधुनिक चित्र-कला से तुलनीय परिष्कृत सौंदर्य-
बोध को भी, प्रतिबिंबित करती है।’ इस टिप्पणी का समलोचतात्मक मूल्यांकन कीजिए।

3. महात्मा गांधी के बिना भारत की स्वतंत्रता की उपलब्धि कितनी भिन्न हुई होती। चर्चा कीजिए।

4. अपसारी उपागमों और रणनीतियों के होने के बावजूद, महात्मा गांधी और डाॅ. बी.आर. अम्बेडकर का दलितों की बेहतरी का एक समान लक्ष्या था। स्पष्ट कीजिए।

5. स्वतंत्र भारत के लिए संविधान का मसौदा केवल तीन साल में तैयार करने के ऐतिहासिक कार्य को पूर्ण करना संविधान सभा के लिए कठिन होता, यदि उनके पास भारत सरकार अधिनियम, 1935 से प्राप्त अनुभव नहीं होता। चर्चा कीजिए।

6. क्या काण था कि औद्योगिक क्रांति सर्वप्रथम इंगलैण्ड में घटी थी? औद्योगीकरण के दौरान वहां के लोगों की जीवन-गुणता पर चर्चा कीजिए। भारत में वर्तमान में जीवन-गुणता के साथ वह किस प्रकार तुलनीय है?

7. किस सीमा तक जर्मनी को दो विश्व युद्धाो का कारण बनने का जिम्मेदार ठहराया जा सकता है? समालोचनात्मक चर्चा कीजिए।

8. भारत में विविधता के किन्ही चार सांस्कृति तत्वों का वर्णन कीजिए और एक राष्ट्रीय पहचान के निर्माण में उनके आपेक्षिक महत्व का मूल्य निर्धारण कीजिए।

9. समालोचनापूर्वक परीक्षण कीजिए कि क्या बढ़ती हुई जनसंख्या निर्धनता का मुख्य कारण है या निर्धनता जनसंख्या वृद्धि का मुख्य कारण है।

10. आप उन आंकड़ों को किस प्रकार स्पष्ट करते हैं, जो दर्शाते हैं कि भारत में जनजातीय लिंगानुपात अनूसुचित जातियों के बीच लिंगानुपात के मुकाबले, महिलाओं के अधिक अनुकूल है।

11. पिछले चार दशकों में, भारत के भीतर और भारत के बाहर श्रमिक प्रवसन की प्रवृतियों में परिवर्तनों पर चर्चा कीजिए।

12. भारत में महिलाओं पर वैश्वीकरण के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों पर चर्चा कीजिए

13. इस मुद्दे पर चर्चा कीजिए कि क्या और किस प्रकार दलित प्राख्यान (ऐसर्शन) के समकालीन आंदोलन जाति विनाश की दिशा में कार्य करते है।

14. महासागरी धारओं की उत्पति के उत्तरदायी कारकों को स्पष्ट कीजिए। वे प्रादेशिक जलवायुओं, समुद्री जीवन तथा नौचालन को किस प्रकार प्रभावित करती हैं?

15. मुंबई, दिल्ली और कोलकता देश के तीन विराट नगर हैं, परन्तु दिल्ली मंे वायु प्रदूषण, अन्य दो नगरो की तुला में कहिं अधिक गंभी समस्या है। इसका क्या कारण है?

16. भारत अलवणजल (फ्रैश वाटर) संसाधनों से सुसंपन्न है। समालोचनापूर्वक परीक्षण कीजिये कि क्या कारण है कि भारत इसके बावजूद जलाभाव से ग्रसित है।

17. पर्यटन की प्रोन्नति के कारण जम्मू और काश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंद के राज्य अपनी पारिस्थितिक वहन क्षता की सीमाओं तक पहुंच रहे हैं? समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये।

18. आप कहां तक सहमत हैं कि मानवकारी दृश्यभूमियों के कारण भारतीय मानसून के आचरण में परिवर्तन होता रहा है? चर्चा कीजिए।

19. ‘भारत में स्मार्ट नगर स्मार्ट गांवों के बिना जीवित नहीं सकते हैं।’ ग्रामीण-नगरीय एकीकरण की पृष्टभूमि में इस कथन पर चर्चा कीजिए।

20. उत्तरध्रुव सागर में तेल की खोज के क्या आर्थिक महत्व हैं और उसके संभव पर्यावरणीय परिणाम क्या होंगे?

Click Here to Download PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

DOWNLOAD UPSC मुख्य परीक्षा Main Exam GS सामान्य अध्ययन प्रश्न-पत्र PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS 10 Year PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS SOLVED PAPERS PDF

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit

<< Go Back to Main Page