(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा भूगोल Paper-2- 2016

UPSC CIVIL SEVA AYOG
संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा (Download) UPSC IAS Mains Exam 2016 भूगोल (Paper-2)

खण्ड ‘A’

1. (a) आपको दिए गए भारत के रेखामानचित्र पर निम्नलिखित सभी की स्थिति को अंकित कीजिए। अपनी क्यू० सी० ए० पुस्तिका में इन स्थानों में से प्रत्येक का भौतिक/वाणिज्यिक/आर्थिक/पारिस्थितिक/पर्यावरणीय/सांस्कृतिक महत्त्व अधिकतम 30 शब्दों में लिखिए : 

(i) पीर पंजाल पर्वतश्रेणी 
(ii) इन्द्रावती नदी 
(iii) नाथू ला दर्रा 
(iv) जोग जलप्रपात 
(v) पुलीकट झील 
(vi) कुडनकुलम 
(vii) नालन्दा 
(viii) कुद्रेमुख 
(ix) पूर्वोत्तर रेलवे का मुख्यालय 
(x) फरक्का बैराज 

INDIA 

WITH AFGHANISTAN, BANGLADESH, BHUTAN, NEPAL, MYANMAR 
               (BURMA), PAKISTAN AND SRI LANKA 

UPSC CIVIL SEVA AYOG

(b) हिमालय में नदी मार्गों के स्थानांतरण और नदी प्रग्रहण (रिवर कैप्चरिंग) को स्पष्ट कीजिए। (लगभग 150 शब्दों में) 

(c) भारत के पड़ोसी देशों के साथ स्थानिक सम्बन्धों का उल्लेख कीजिए। (लगभग 150 शब्दों में) 

(d) कृषि सघनता की परिभाषा दीजिए और भारत में इसके प्रादेशिक वितरण पर प्रकाश डालिए। (लगभग 150 शब्दों में) 

2. (a) भारत के जलवायु प्रदेशों के परिसीमन में वर्षा एवं ताप के स्थानिक प्रतिरूप की भूमिका पर, विशेषकर स्टैम्प के जलवायवी प्रादेशीकरण का हवाला देते हुए, विवेचना कीजिए। (लगभग 250 शब्दों में) 

(b) गंगा के मैदानों में बाढ़-प्रवण क्षेत्रों और उनकी प्रबंधन समस्याओं का वर्णन कीजिए। (लगभग 200 शब्दों में) 

(c) भारत की नई औद्योगिक नीतियों को समझाइए। (लगभग 200 शब्दों में) 

3. (a) भारत के महत्त्वपूर्ण जीवीय संसाधन प्रदेशों की पहचान कीजिए तथा उनकी समस्याओं पर प्रकाश डालिए। (लगभग 250 शब्दों में) 

(b) पूर्वोत्तर भारत में नृजातीय असमानताओं की ओर इंगित कीजिए। (लगभग 200 शब्दों में) 

(c) भारत के नव्यकरणीय संसाधनों के विकास का विवरण प्रस्तुत कीजिए। (लगभग 200 शब्दों में) 

4. (a) भारत में नदी जल परिवहन के विकास और प्रादेशिक विकास में उसकी भूमिका पर प्रकाश डालिए। (लगभग 250 शब्दों में) 

(b) भारत में आर्थिक विकास के पर्यावरणीय निम्नीकरण पर प्रभाव को स्पष्ट कीजिए। (लगभग 200 शब्दों में) 

(c) भारत में काली मृदाओं के वितरण और कृषि में उनके विशिष्ट उपयोग का वर्णन कीजिए। (लगभग 200 शब्दों में) 

खण्ड-"B"

5. प्रश्न संख्या 5(a) से 5(e) के लिए प्रत्येक पर लगभग 150 शब्दों में लिखिए : 

(a) भारत में स्त्री-पुरुष अनुपात के वितरण को प्रभावित करने वाले कारकों की विवेचना कीजिए। 

(b) “बोकारो लौह व इस्पात संयंत्र औद्योगिक संकुल का एक उदाहरण है।" व्याख्या कीजिए। 

(c) गंदी बस्तियाँ किस प्रकार बन जाया करती हैं? उनके सुधार के लिए ठोस सुझाव दीजिए। 

(d) दक्षिण एशिया की भू-राजनीति (जिओ-पॉलिटिक्स) में भारत की भूमिका को स्पष्ट कीजिए। 

(e) दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों के साथ भारत के व्यापार के प्रतिरूप का विश्लेषण कीजिए। 

6. (a) राजस्थान मरुस्थल में और भारत के उत्तर-पूर्वी प्रदेशों में मानव बस्तियों के वितरण के लिए उत्तरदायी भौगोलिक कारकों का तुलनात्मक विश्लेषण प्रस्तुत कीजिए। (लगभग 250 शब्दों में) 

(b) भारत में कृषि विकास में सड़क परिवहन की भूमिका को, उपयुक्त उदाहरण प्रस्तुत करते हुए, स्पष्ट कीजिए। (लगभग 200 शब्दों में) 

(c) भारत में संसाधन-उपयोग पर प्रौद्योगिकी के प्रभाव का मूल्यांकन कीजिए। (लगभग 200 शब्दों में) 

7. (a) भारत में सूती-वस्त्र उद्योगों की अवस्थिति, वितरण प्रतिरूप और समस्याओं का विश्लेषण कीजिए। (लगभग 250 शब्दों में) 

(b) भारत के मुख्य जनजातीय प्रदेशों तथा उनकी समस्याओं का वर्णन कीजिए। (लगभग 200 शब्दों में) 

(c) भारत में आर्थिक विकास में प्रादेशिक असमानताओं के कारणों का परीक्षण कीजिए। (लगभग 200 शब्दों में) 

8. (a) भारत में नगरीकरण के कारणों एवं प्रभावों का वर्णन कीजिए और ग्रामीण भूदृश्य एवं नगरीय पारिस्थितिकी पर उसके प्रभाव को स्पष्ट कीजिए। (लगभग 250 शब्दों में) 

(b) "भारत ने हरित क्रांति की उपलब्धि के लिए आर्थिक, सामाजिक और पारिस्थितिकीय लागत के रूप में भारी कीमत चुकाई है।" विवेचना कीजिए। (लगभग 200 शब्दों में) 

(c) चीन-भारत सीमा विवाद के उद्भव, विस्तार और विवक्षाओं को स्पष्ट कीजिए। (लगभग 200 शब्दों में)

Click Here to Download PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

DOWNLOAD UPSC मुख्य परीक्षा Main Exam GS सामान्य अध्ययन प्रश्न-पत्र PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS 10 Year PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS SOLVED PAPERS PDF

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit