(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा राजनीति विज्ञान Paper-2- 2017

UPSC CIVIL SEVA AYOG


संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा

(Download) UPSC IAS Mains Exam 2017

(POLITICAL SCIENCE) राजनीति विज्ञान (Paper-2)


Exam Name: UPSC IAS Mains Political Science (राजनीति विज्ञान) (Paper-2)

Marks: 250

Time Allowed: 3 Hours

खण्ड A

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का उतर 150 शब्दों में दीजिय:

a. तुलनात्मक राजनीती के क्षेत्र में राजनीतिक-समाजशास्त्रीय उपागम को स्पष्ट कीजिए एवं उसकी सीमाओं की विवेचना कीजिए।
b. पाशचातय जगत के परिपेक्ष्यों से गत 25 वर्षो में हुए वेशवीकरण का समालोचनात्मक परिक्षण कीजिए।
c. विकसित समाजो में L०G०B०T (समलिंगी,उभयलिंगी तथा विपरीतलिंगी) आंदोलन का परीक्षण कीजिये और विकासशील समाजो में राजनैतिक सहभागिता को यह किस प्रकार प्रभावित कर रहा हैं इसका परीक्षण कीजिए।

प्रश्न 2.

a. क्या यथार्थवादी उपागम अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्धो को समझने की सर्वोत्तम विधि हैं ? क्लासिक यथार्थवादी के परिप्रेक्षय में इसका परिक्षण कीजिये।
b. वेश्विक पूंजीवाद के विकास ने समाजवादी अर्थव्यवस्थाओं और विकासशील समाजो की प्रकृति को किस प्रकार परिवर्तित किया हैं?
c. पारार्ष्ट्रीय कर्ताओ के सन्दर्भ में, आधुनिक राज्य की बदलती हुई प्रकृति का विवेचन कीजिए।

प्रश्न 3.

a. "उत्तर कोरिया द्वारा विकसित उन्नत मिसाइल प्रौद्योगिकी एवं नाभिकीय धमकी ने दक्षिण-पूर्व एशिया में अमेरिकी प्राधान्य को चुनौती दी हैं।"
b. क्या आप इस मत का समर्थन करते हैं की द्वि-धुर्वीयता की समाप्ति एवं अनेक प्रादेशिक संगठनों के उदय ने गुट-निरपेक्ष आंदोलन नाम को कमोबेश अप्रासंगिक बन दिया हैं ?
c. क्या आप इस विचार से सहमत हैं की संयुक्त राष्ट संघ के प्रकारयण में परिसीमाओं के बावजूद,इसे प्रतिष्ठित एवं अद्वितीय उपलब्धियों का श्रेय प्राप्त हैं ?

प्रश्न 4.

a. पेरिस पर्यावरण संधि से हाली ही में संयुक्त राज्य अमेरिका के अलग हो जाने की करवाई से विष्व पर्यावरण का संरक्षण करने पर प्राप्त मतैक्य को ठेस लगी हैं। इस संदर्भ में पर्यावरण नियंत्रण की भविष्यकालिक सम्भावनाओ का आलंकन कीजिये।
b. यूरोपीय संघ के द्वारा प्रारम्भ किए गए प्रादेशीकीकरण प्रकरम को 'ब्रेक्सिट' ने किस प्रकार प्रभावित किया हैं, तथा विष्व राजनीती के प्रादेशिकीकरण प्रक्रम पर इसके क्या परिणाम हो सकते हैं?
c. इमानुएल वालरस्टीन के द्वारा विकसित विष्व व्यवस्था उपागम का परिक्षण कीजिये।

Click Here to Download PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

DOWNLOAD UPSC मुख्य परीक्षा Main Exam GS सामान्य अध्ययन प्रश्न-पत्र PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS 10 Year PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS SOLVED PAPERS PDF

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit

खण्ड B

प्रश्न 5. निम्नलिखित प्रत्येक पर लगभग 150 शब्दों में टिप्पणी कीजिए :

a. भारत के विदेश नीति के निर्धारक तत्वों के रूप में, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन एवं भारत की भौगोलिक अवस्थिति का परिक्षण कीजिये।
b. दक्षिण एशिया मुक्त व्यापर क्षेत्र (साफ्टा) के विकास में कौन-कौन सी बाधाएं हैं?
c. "भारत और भूटान के मध्य चिरस्थीय शांति और मित्रता की संधि को और अधिक व्यवाहरिक,यथार्थवादी बाध्यताओं एवं उत्तरदायित्वों सहित संशोधित करने की आवश्यकता हैं।" टिप्पणी कीजिए।
d. विष्वभर में संयुक्त राष्ट्र शांति-रक्षको को योगदान देने में भारत सबसे बड़ा और अटल देश रहा हैं। " इस परिप्रेक्ष्य में भारत की भूमिका का परिक्षण कीजिये।
e. क्या हाल के भारत-इजराइल सम्बन्धो ने फिलिस्तान के राजयत्व पर भारत के रुख को नयी गत्यात्मकता प्रदान की हैं ?

प्रश्न 6.

a. उपायों को सुझाइये ताकि अफ्रीका के साथ भारत की साझेदारी,दक्षिण-दक्षिण सहयोग का एक सत्य प्रतीक बन जाय,और दोनों पक्षों को स्पष्ट रूप से आर्थिक एवं राजनीतिक लाभांश प्राप्त हो।
b. "विभिन्न मुद्दों पर भारत और पाकिस्तान के मध्य मतभेदों के बावजूद,सिंधु जल संधि समय की परीक्षा में खरी उत्तरी हैं।" इस कथन के प्रकाश में, इस मुद्दे पर हाल के घटनाक्रमो का विवेचन कीजिये।
c. विकसित और विकासशील देशो के बीच मतभेदों के चलते 'विष्व व्यापर संगठन' वार्ताओं के दोहा दौर की अवरुद्ध प्रगति का विशलेषण कीजिये।

प्रश्न 7.

a. चीन की 'मेखला और सड़क पहल' किस प्रकार भारत-चीन संबंधो को प्रभावित करने वाली हैं ?
b. भारत और रूस के बीच हाल के मतभेद तथ्यों के बजाय मिध्या-धारणाओं के फलस्वरूप हैं। सविस्तार स्पष्ट कीजिये।
c. 'मतैक्य के लिए मिलकर काम करना' जिसको 'कॉफी क्लब' के नाम से भी जाना जीता हैं,ने भारत एवं अन्य देशो के संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदयस्ता के दावों का विरोध किआ हैं। उनकी प्रमुख आपत्तियों को इंगित कीजिये।

प्रश्न 8.

a. संभव हैं कि भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के स्वाभाविक व्यवहार एक-दूसरे के हितो की पूर्ति करे। अतैव उनके प्रयासों का समन्वय करने की सोची-समझी रणनीति स्पष्ट रूप से दोनों को लाभ पहुंचाएगी। सविस्तार स्पष्ट कीजिये।
b. क्या आप इस विचार को मानते हैं कि नयी विकसित होती हुई एशियाई गत्यात्मकता में जापान एवं भारत न केवल आर्थिक सहयोग में, अपितु सामरिक साझेदारी में भी नजदीक आ गए हैं ?
c. परमाणु अप्रसार संधि वैशविक नाभिकीय निरस्त्रीकरण के अंतिम उदेश्य की प्राप्ति में असफल रही हैं। परमाणु अप्रसार संधि के प्रावधान में कमीओ का विवेचन कीजिये।

Click Here to Download PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

DOWNLOAD UPSC मुख्य परीक्षा Main Exam GS सामान्य अध्ययन प्रश्न-पत्र PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS 10 Year PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS SOLVED PAPERS PDF

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit

<< Go Back to Main Page