(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा पशुपालन एवं पशुचिकित्सा विज्ञान Paper-1 - 2018

UPSC CIVIL SEVA AYOG

संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा (Download) UPSC IAS Mains Exam 2018 पशुपालन एवं पशुचिकित्सा विज्ञान (Paper-1)

खण्ड ‘A’

1. निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए : 

(a) कामामिति (कैलोरीमिट्रि) के विभिन्न प्रकारों का वर्णन कीजिए। 

(b) कृत्रिम गर्भाधान (ए। आइ०) की परिभाषा दीजिए एवं इसके लाभ तथा हानियों का उल्लेख कीजिए। 

(c) व (मिड्नि) का आरेखी निरूपण कीजिए एवं इसके कार्यों का विवरण दीजिए। 

(d) भारतीय मानक संस्था (बी० आई० एस०) द्वारा निर्देशित चूजों की पोषक आवश्यकताओं को लिखिए। 

(e) पाचन अंगों का उल्लेख कीजिए एवं एकजठरीय पशुओं के भोजन के पाचन में उनके योगदान का विवरण दीजिए। 

2.(a) निम्नलिखित के बीच विभेदन कीजिए : 

(i) प्रोबायोटिक्स एवं नीबायोटिक्स 

(ii) बसीय यकृत तथा वृक्क संलक्षण (एफ० एल० के० एस०) एवं वसीय यकृत तथा रक्तस्रावी संलक्षण (एफ० एल० एच० एम०)

(iii) प्रोटीन क्षमता अनुपात एवं वास्तविक प्रोटीन उपभोग 

(iv) हरा चारा एवं भूसा 

(v) चयापचयी विष्ठीय नाइट्रोजन एवं अंतर्जात मूत्र नाइट्रोजन 

(b) निम्नलिखित के बारे में संक्षेप में लिखिए : 

(i) पोषक तत्व परजीवी के बीच परस्पर संबंध 

(ii) कैल्सियम अवशोषण में विटामिन D की भूमिका 

(iii) प्रजनन सांड की प्रभरण तालिका 

(iv) रक्त का मस्तिष्क में अवरोध 

(v) वृद्धि बन 

(c) गायों में प्रजनन आवृत्ति के कारण और उनके प्रबंधन के बारे में लिखिए। 

3. (a) पशुओं में विटामिन A की रासायनिक प्रकृति, शारीरिक क्रियाओं और उसके अभाव के कारण होने वाले रोग लक्षणों के बारे में लिखिए।

(b) पशुओं के रोग-निदान के लिए उपयोगी बिभिन्न प्रकार के रक्त-संबंधी जैव रासायनिक परीक्षणों का उल्लेख कीजिए। 

(c) घरेलू जानवरों के स्खलित वीर्य के भौतिक-रासायनिक गुणधर्मों के बारे में लिखिए। 

(d) पशुओं के पीने के पानी की आवश्यकताओं को प्रभावित करने वाले कारकों को बिस्तारपूर्वक लिखिए । 

4.(a) संतुलित राशन को परिभाषित कीजिए। राशन की अभीष्ट विशिष्टता लिखिए। 

(b) आहार की पचनीयता को प्रभावित करने वाले कारकों की विवेचना कीजिए। 

(c) विभिन्न प्रकार के धात्वीय एन्जाइमों एवं पशुधन में उनके कार्यों का उल्लेख कीजिए। 

(d) जानबरों में स्त्रीमद (ईस्ट्रस) पता लगाने के विभिन्न तरीकों की विवेचना कीजिए। 

खण्ड-'B'

5. निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए : 

(a) राइबोसोमल आर एन ए की संरचना और कार्य के बारे में लिखिए। 

(b) एकसंकर संतति (मोनोहाइब्रिड क्रॉस) में रूपांतरित मेन्डेलियन अनुपात की उदाहरण सहित विवेचना कीजिए। 

(c) बकरियों के थान आहार (स्टॉल-फीडिंग) के बारे में एक संक्षिम टिप्पणी लिखिए। 

(d) डीएन. एक वैक्सीनों के लाभ और हानि के बारे में लिखिए। 

(e) तकनीकी ज्ञान किसानों तक पहुंचाने में कौन-सी बाधाएँ आती है, विस्तारपूर्वक लिखिए। 

6.(a) लिंग-आधारित वंशागति और लिंग-प्रभावित बंशागति को समुचित उदाहरण देकर समझाइए। 

(b) गाय वर्ग के पशुओं को रेलगाड़ी और सड़क मार्ग द्वारा परिवहन करने में अपनायी जाने वाली प्रबंधन व्यवस्थाओं का वर्णन कीजिए।

(c) किस प्रकार सुव्यवस्थित प्रक्रिया जीन और जीनप्ररूपी (जीनोटाइपिक) आवृत्ति को प्रभावित करती है। समझाइए। 

7. (a) लिंग-निर्धारण के सिद्धांतों के नाम लिखिए एवं जीनिक संतुलन सिद्धांत का वर्णन कीजिए। 

(b) न खरीदे गए जानवरों में अपनाए जाने वाले संगरोधन (वारेन्टाइन) नियंत्रों की विवेचना कीजिए। 

(c) गुणसूत्र (क्रोमोसोम) विश्लेषण के लिए बाहा (पेरिफेरल) रक्त श्वेताणु संवर्धन से फैले मध्यावस्था (मेटाफेज) गुणसूत्र के निर्माण का विस्तार से वर्णन कीजिए।

(d) सूअर की उत्पादकता बढ़ाने के लिए आधुनिक प्रबंधन व्यवस्थाएं क्या है? 

8. (a) प्रसरण (वेरिएस) के घटकों के बारे में विस्तार से लिखिए। 

(b) दुग्ध प्रदान करने वाले मवेशियों के लिए ग्रीष्म ऋतु में गर्मी से कष्ट कम करने के लिए अपनायी गयी विभिन्न प्रकार की प्रबंधन व्यवस्थाओं का वर्णन कीजिए।

(c) भारत में ग्रामीण विकास के लिए विभिन्न पशुपालन कार्यक्रमों का विस्तार से वर्णन कीजिए। 

(d) मद्रास रेड भेड़ की नस्लीय विशेषताओं के बारे में लिखिए। 

Click Here to Download PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

DOWNLOAD UPSC MAINS HISTORY 11 YEARS SOLVED PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS HISTORY 10 Years Categorised PAPERS

Study Noted for UPSC MAINS HISTORY Optional

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit