(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा समाजशास्त्र Paper-2 - 2018

UPSC CIVIL SEVA AYOG

संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा (Download) UPSC IAS Mains Exam 2018 समाजशास्त्र (Paper-2)

Exam Name: UPSC IAS Mains SOCIOLOGY (समाजशास्त्र) (Paper-2)
Marks: 250
Time Allowed: 3 Hours.

खण्ड 'A'

1. निम्नलिखित प्रश्नों के समाजशास्त्रीय परिप्रेक्ष्य से संक्षिम उत्तर लिखिए, जो प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में हो : 

(a) भारतीय समाज को समझने का जी एस० घूर्य के भारतविद्याई परिप्रेक्ष्य पर एक टिप्पणी लिखिए। 

(b) आन्द्रे बेतेइ के तंजौर गाँव के अध्ययन का समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। 

(c) मीडिया लोकतन्त्र का चौथा स्तम्भ है। विवेचना कीजिए। 

(d) भारत में मध्यवर्गीय महिलाओं की परिवर्तित हो रही भूमिकाओं पर एक टिप्पणी लिखिए। 

(e) भारत में धार्मिक पन्थों की संवृद्धि की विवेचना कीजिए। 

2. (a) भारत के विकास के पथ पर ए० आर० देसाई के विचारों का विश्लेषण कीजिए। 

(b) औपनिवेशिक भारत में चम्पारण किसान आन्दोलन की समाजशास्त्रीय गत्यात्मकता का परीक्षण कीजिए। 

(c) स्वामीनाथन आयोग (2004-2006) की सिफारिशें किस प्रकार भारतीय जनता के लिए भोजन एवं पोषण की सुरक्षा को सुनिश्चित करती है? 

3. (a) विविक्त जातियों और संभ्रमित सोपानों से आप क्या समझते हैं? अपने उत्तर को उपयुक्त उदाहरणों के द्वारा पुष्ट कीजिए। 

(b) भारत में जनजातीय विद्रोह के संदर्भ में, विकास-प्रेरित विस्थापन पर चर्चा कीजिए। भारत से सम्बन्धित किसी एक विस्तृत उदाहरण के द्वारा अपने उत्तर को पुष्ट कीजिए। 

(c) विवाह एवं परिवार की परिवर्तित हो रही संस्थाओं में 'कन्यादान' एवं 'कुलवधू' के महत्त्व की उदाहरण सहित विवेचना कीजिए। 

4. (a) नव आर्थिक नीति (1991) ने किस प्रकार भारत में नवीन मध्यवर्ग की जीवन-शैली एवं जीवन-अवसरों को प्रभावित किया है? 

(b) भारत में धार्मिक अल्पसंख्यकों की चिन्ताओं पर एक समालोचनात्मक लेख लिखिए। 

(c) भारतीय समाज में हिजड़ा/किन्नर (ट्रांसजेन्डर) की हकदारी से सम्बन्धित मुद्दों की विवेचना कीजिए। 

खण्ड-'B'

5. निम्नलिखित प्रश्नों के समाजशास्त्रीय परिप्रेक्ष्य से संक्षिप्त उत्तर लिखिए, जो प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में हो : 

(a) बी आर. आम्बेडकर द्वारा प्रस्तुत संवैधानिक नैतिकता की संकल्पना को सविस्तार प्रतिपादित कीजिए। 

(b) भारत में बाल उत्पीड़न की बढ़ती हुई प्रवृत्ति पर समाजशास्त्रीय विवेचन की रचना कीजिए। 

(c) समकालीन भारत में नव्य किसान आन्दोलन की गत्यात्मकता को समझाइए। 

(d) बालिका की शिक्षा के उन्नयन में राज्य की भूमिका का आकलन कीजिए। 

(e) 'मैं भी (मी टू)' आन्दोलन एवं भारत में उसके प्रभाव को सबिस्तार स्पष्ट कीजिए। 

6.(a) भारत में महानगरों के विकास की संवृद्धि और भारत के लोगों के मानसिक एवं सामाजिक जीवन पर इसके प्रभाव को आप किस प्रकार सम्बद्ध करते हैं? 

(d) क्या 'हरित क्रान्ति' ने ग्रामीण भारत में नए शक्ति संभ्रांत वर्ग के विरचन को उत्पन्न किया है। अपने उत्तर की सविस्तार व्याख्या कीजिए। 

(c) नगरीय निर्धनों के लिए मुहैया कराए गए 'नगरीय निर्धनों के लिए आधारिक सेवाएँ (बी० एस यू० पी०) और 'एकीकृत आवासन और गंदीबस्ती सुधार (आइ० एच० एस० डी०) कार्यक्रमों पर एक टिप्पणी लिखिए। 

7.(a) क्या भारत में जाति व्यवस्था ने लोकतन्त्र एवं वयस्क मताधिकार में बाधाएँ डाली हैं? विवेचना कीजिए। 

(b) समकालीन भारत में दलित आग्रहिताओं के विभिन्न स्वरूपों को सविस्तार स्पष्ट कीजिए। भारतीय राजनीतिक व्यवस्था पर इसके क्या निहितार्थ है?

(c) क्या शिक्षा में वृद्धि और आर्थिक विकास के द्वारा भारतीय समाज और अधिक धर्मनिरपेक्ष हो रहा है? 

8.(a) पुरुषों के प्रवसन से सम्बद्ध कौन-कौन से मुद्दे है और इनका जन्मदर पर क्या प्रभाव होता है। क्या आवश्यक रूप से इसका परिणाम विषम लैंगिक अनुपात होता है। 

(b) पश्चिमी पितृतन्त्र, जो नारीवादी सिद्धान्तों को त्याग देता है, भारत में एक नई विकास परियोजना है। क्या आप इस विचार से सहमत है? क्यों? 

(c) भारत में मुस्लिम समुदाय में, विवाह एवं विवाह-विच्छेद पर 'तीन तलाक' पर प्रतिबन्ध के प्रभाव का आकलन 

Click Here to Download Full PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

UPSC Mains Sociology (Optional) Study Materials

DOWNLOAD UPSC मुख्य परीक्षा Main Exam GS सामान्य अध्ययन प्रश्न-पत्र PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS 10 Year PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS SOLVED PAPERS PDF

UPSC Mains Sociology (Optional) Study Materials

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit