(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा भूविज्ञान Paper-1 - 2019

UPSC CIVIL SEVA AYOG

संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा (Download) UPSC IAS Mains Exam 2019 भूविज्ञान (Paper-1)

खण्ड ‘A’

1. निम्नलिखित में से प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए : 

(a) भूवैज्ञानिक विरचनों और भूवैज्ञानिक घटनाओं के काल निर्धारण करने के तीन अप्रत्यक्ष तरीकों और तीन प्रत्यक्ष तरीकों पर चर्चा कीजिए। 

(b) हिमजलीय निक्षेपों के क्या-क्या अभिलक्षण हैं? पाँच हिमजलीय निक्षेपण स्थलरूपों पर, स्वच्छ आरेख के साथ, चर्चा कीजिए। 

(c) उपग्रहीय सुदूर संवेदन और हवाई फोटो के बीच भिन्नताओं को स्पष्ट कीजिए। उनके पारस्परिक लाभ और परिसीमाएँ क्या-क्या हैं? 

(d) हिमालय के उत्तर से दक्षिण तक एक अनुप्रस्थ काट का रेखाचित्र बनाइए और उसके विवर्तनिक ढाँचे पर चर्चा कीजिए। 

(e) आप शैलों में भंगुर और तन्य विरूपण के बीच विभेदन किस प्रकार करते हैं? 

2. (a) वलन क्या हैं? वलनों के आकृतिविज्ञान का वर्णन कीजिए। स्थल पर उनको पहचानने की कसौटियों पर चर्चा कीजिए। 

(b) महाद्वीपीय विस्थापन' थियोरी का समर्थन करने वाले क्या-क्या प्रमाण हैं और इसकी क्या परिसीमाएँ हैं? 

(c) उपग्रह छवि के स्थानिक, स्पेक्ट्रमी, विकिरणमापीय और कालिक वियोजनों का वर्णन कीजिए। भूवैज्ञानिक, जलवायु-वैज्ञानिक, आपातकालीन अनुक्रिया और मौसमवैज्ञानिक अध्ययन के लिए आवश्यक स्थानिक और कालिक वियोजनों पर चर्चा कीजिए। 

3. (a) वैश्विक स्थिति-निर्धारक प्रणाली (जी० पी० एस०) और उसकी विशेषताओं, उसके विभिन्न खण्डों और जी० पी० एस० उपग्रह संकेतों का संक्षिप्त वर्णन कीजिए। जी० पी० एस० के किन्हीं पाँच अनुप्रयोगों की सूची बनाइए।

(b) स्वच्छ रेखाचित्रों की सहायता से दृश्यांश पैटर्न पर भ्रंशों के प्रभाव का वर्णन कीजिए। 

(c) ज्वालामुखी क्या है? ज्वालामुखी से सम्बद्ध चार उन्नत आकृतियों एवं चार अवनत आकृतियों की चर्चा कीजिए। 

4. (a) 'द्वीप चाप' प्रणाली क्या हैं? इसकी प्रमुख विशेषताएँ क्या-क्या हैं? द्वीप चाप प्रणाली के बीच से एक व्यवस्थित काट बनाइए और इसके सभी घटकों का वर्णन कीजिए। 

(b) शब्द 'अपवाह पैटर्न' से आप क्या समझते हैं? स्वच्छ आरेख बनाइए और चार विभिन्न अपवाह पैटों को सुस्पष्ट कीजिए तथा आश्मिकी (लिथोलॉजी) एवं संरचना के सम्बन्ध में उनके महत्त्व पर चर्चा कीजिए। 

(c) शैल विदलन क्या है? किसी वलित क्षेत्र की संरचना का अर्थ निकालने के लिए विदलन के महत्त्व को समझाइए। 

SECTION-B

5. निम्नलिखित में से प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए : 

(a) सूचक जीवाश्म को परिभाषित कीजिए तथा एक उत्तम सूचक जीवाश्म के अभिलक्षणों को बताइए। 

(b) शिवालिक शैलसमूह (सुपरग्रुप) में स्तनी प्राणिजात का वर्णन कीजिए तथा उनके काल पर एक टिप्पणी लिखिए। 

(c) 'दक्कन ज्वालामुखी शैल क्षेत्र' का एक संक्षिप्त भूवैज्ञानिक विवरण दीजिए। 

(d) सुरंगों का निर्माण करने में विचारणीय भूवैज्ञानिक कारकों का वर्णन कीजिए। 

(e) विभिन्न प्रकारों के जलभृतों का वर्णन कीजिए और एक अच्छे जलभृत की विशेषताओं को सूचीबद्ध कीजिए। 

6. (a) सूक्ष्मजीवाश्म को परिभाषित कीजिए। फोरामिनीफेरा के पारिस्थितिकी, आकृति, आकार, रचना और आयु-परास जैसी विशेषताओं का वर्णन कीजिए।

(b) क्रेटॉन क्या होते हैं? भारत के किसी एक क्रेटॉन की स्तरिकी एवं उसके विकास का संक्षिप्त विवरण दीजिए। 

(c) किसी बाँध स्थल का निर्धारण करने के लिए भूवैज्ञानिक अन्वेषण के दौरान किन-किन कारकों पर विचार किया जाना आवश्यक है? 

7. (a) भारत के भौमजल प्रान्तों का वर्णन कीजिए और उनकी जलभूवैज्ञानिक संभाव्यता पर टिप्पणी कीजिए। 

(b) निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिए : 

(i) निम्न विन्ध्य शैलसमूह

(ii) तालचेर गठन

(iii) उपरि शिवालिक शैलसंघ

(c) इओहिप्पस से ईक्वस तक घोड़े के उद्भव का वर्णन कीजिए। 

8. (a) अरावली स्तरमहासंघ (सुपरग्रुप) के स्तरविन्यास का एक विवरण प्रस्तुत कीजिए। 

(b) जलभृतों की 'विशिष्ट लब्धि' और 'विशिष्ट धारण' की परिभाषा दीजिए। समीकरणों की सहायता से स्पष्ट कीजिए कि वे सरंध्रता से किस प्रकार सम्बन्धित हैं। 

(c) प्रजातियों के वैज्ञानिक नामकरण के उद्देश्य क्या हैं? द्विपद नामपद्धति का वर्णन कीजिए। 

Click Here to Download PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

DOWNLOAD UPSC MAINS HISTORY 11 YEARS SOLVED PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS HISTORY 10 Years Categorised PAPERS

Study Noted for UPSC MAINS HISTORY Optional

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit