(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा समाजशास्त्र Paper-1 - 2019

UPSC CIVIL SEVA AYOG


संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा (Download) UPSC IAS Mains Exam 2019 समाजशास्त्र (Paper-1)


Exam Name: UPSC IAS Mains SOCIOLOGY (समाजशास्त्र) (Paper-1)
Marks: 250
Time Allowed: 3 Hours.

खण्ड 'A'

Q1. निम्नलिखित में से प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए:

(a) एक अनुशासन के रूप में समाजशास्त्र के आविभार्व के ऐतिहासिक पुर्ववृतों की विवेचना कीजिए |
(b) डेविस और मूर ने यह स्पष्ट किया कि सामाजिक संस्तरण एक प्रकार्यात्मक आवश्यकता और अचेतन युक्ति भी है| विवेचना कीजिए |
(c) 'फिटिशिज्म ऑफ़ कमोडिटीज' की मार्क्सवादी संकल्पना क्या है?
(d) 'नव मध्यम-वर्ग' पर एक समाजशास्त्रीय समीक्षा प्रस्तुत कीजिए |
(e) प्रायिकता नमूना-चयन रणनीतियों की सोदाहरण व्याख्या कीजिए|

Q2. (a) मीड के अनुसार, "हम आपने स्वयं के समाजीकरण में एक मुख्य भूमिका अदा करते हैं |"
(b) सामाजिक शोध में नृजाति वर्णन (Ethnography) के महत्व को दर्शाइए |
(c) 'आरक्षित श्रमिक सेना' क्या है? इस पर स्त्रीवादी विद्वानों के दृष्टिकोण को प्रस्तुत कीजिए|

Q3. (a) सामाजिक घटनाओं के व्याख्यात्मक ज्ञान के महत्त्व की विवेचना कीजिए तथा इसकी सीमाओं की व्याख्या कीजिए |
(b) क्या सभी विश्व धर्म पितृसत्तात्मक हैं? अपने उत्तर को सोदाहरण प्रमाणित कीजिए|
(c) मर्टन के अनुसार 'अप्रत्याशित परिणामों' तथा 'अव्यक्त प्रकार्यों' में क्या अंतर है? विस्तारणार्थ उदाहरण दीजिए|

Q4. (a) आधुनिकीकरण वर्गगत समाज की पूर्वकल्पना करता है; किन्तु जाति, नृजातीयता एवं प्रजाति अभी भी प्रभुत्वशाली हैं | व्याख्या कीजिए|
(b) पूंजीवादी समाज में सामाजिक संस्तरीकरण पर मार्क्स और वेबर के योगदानों में तुलना और भेद कीजिए|
(c) इरावती कर्वे के अनुसार उत्तर भारतीय और दक्षिण भारतीय नातेदारी तंत्रों के मध्य प्रमुख अंतर क्या हैं ?

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit

खण्ड 'B'

Q5. निम्नलिखित में से प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :

(a) 'जीवन-अवसरों' और 'जीवन-शैली' के मध्य उपयुक्त उदाहरणों सहित विभेद कीजिए |
(b) भारत में उच्चतर शिक्षा में पहुँच एवं बहिष्करण सम्बन्धी विषयों की विवेचना कीजिए|
(c) नागरिक समाज क्या है? भारत में नागरिक समाज का विज्ञान एवं प्रौधोगिकी नीति के साथ आबंधन पर एक टिप्पणी प्रस्तुत कीजिए|
(d) ए.ज़ी. फ्रैंक के 'अल्पविकास का विकास' की समालोचना कीजिए |
(e) आपके विचार से टॉनीस, दुर्खिम, वेबर और मार्क्स ने आधुनिक समाज के चरित्र की कितनी ठीक भविष्यवाणी की ? समालोचना कीजिए |

Q6. (a) जेंडर सामाजिक संस्तरीकरण का एक आयाम क्यों है ? जेंडर जाति, वर्ग, प्रजाति और नृजातीयता पर आधारित असमानता के अन्य आयामों को कैसे प्रतिच्छेदित करता है?
(b) सामाजिक शक्ति के सैधन्तिक प्रतिमान क्या हैं ? उनमें से कौन उन्नत औधोगिक समाजों पर सर्वाधिक लागू होता है?
(c) सकारात्मक क्रिया क्या है ? सकारात्मक क्रियाओं पर सैद्धान्तिक दृष्टिकोणों को उदाहरणों सहित प्रमाणित कीजिए |

Q7. (a) 'अनौपचारिक श्रम' क्या है ?  औद्योगिकोतर समाज में अनौपचारिक श्रम को विनियमित करने की आवश्यकता एवं उसकी चुनौतियों की विवेचना कीजिए |
(b) स्त्रीवादी विद्वान तर्क करते हैं कि 'नया मीडिया' मरदाना है और इसीलिए पुनर्सरूपण के बजाय संरचनात्मक पदानुक्रमों को पुनर्बलित करता है| टिप्पणी कीजिए |
(c) संभ्रांत वर्ग के संचरण की संकल्पना की विवेचना कीजिए |

Q8. (a) 'सह-सम्बन्धवास' पर न्यायिक हस्तक्षेप के आलोक में, भारत में विवाह एवं परिवार के भविष्य की विवेचना कीजिए|
(b) मर्टन के अनुसार विचलित उप्संस्कृतियाँ किस प्रकार उत्पन्न होती हैं ?
(c) आतंकवाद किस प्रकार से विषम युद्ध का एक न्य रूप है ? आतंकवाद से युद्ध जितने के प्रयास में कुछेक चुनौतियाँ क्या हैं?

Click Here to Download Full PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

UPSC Mains Sociology (Optional) Study Materials

DOWNLOAD UPSC मुख्य परीक्षा Main Exam GS सामान्य अध्ययन प्रश्न-पत्र PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS 10 Year PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS SOLVED PAPERS PDF

UPSC Mains Sociology (Optional) Study Materials

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit