(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा पशुपालन एवं पशुचिकित्सा विज्ञान Paper-1 - 2020

UPSC CIVIL SEVA AYOG

संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा (Download) UPSC IAS Mains Exam 2020 पशुपालन एवं पशुचिकित्सा विज्ञान (Paper-1)

खण्ड ‘A’

1. निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए : 

(a) पशु आहारों के प्रसंस्करण की आवश्यकता का संक्षेप में वर्णन कीजिए। 

(b) “पशुओं में प्रजनन व्यवहार केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र द्वारा नियंत्रित होता है" इस कथन को स्पष्ट कीजिए। 

(c) घास चरने वाले पशुओं में आहार के अंतर्ग्रहण को पूर्वसूचित करने वाली विधियों का वर्णन कीजिए। 

(d) पशुओं में विशिष्ट ऊतक वृद्धि कारकों की भूमिका की विवेचना कीजिए। 

(e) अंतर्जात एवं बहिर्जात कारक कौन-से हैं, जो महिष साँड़ के शुक्राणु की गतिशीलता को प्रभावित करते हैं? 

2. (a) निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिए : 

(i) स्वोलन हॉक सिन्ड्रोम

(ii) प्रोटीन-ऊर्जा परस्पर संबंध

(iii) श्वसन गुणांक

(iv) सकल पाच्य पोषक-तत्त्व 

(v) आहारों में प्रोटिएज संदमक 

(b) जुगाली करने वाले पशुओं में अ-प्रोटीनी नाइट्रोजनी पदार्थों का उपयोग कैसे होता है? गोवंशीय पशुओं में यूरिया के उपयोग को प्रभावित करने वाले कारकों को बताइए। 

(c) विटामिनों का वर्गीकरण कीजिए। आवश्यक एवं अनावश्यक विटामिनों से आपका क्या तात्पर्य है? 'B' विटामिनों के कोएंजाइम और एंजाइम प्रॉस्थेटिक समूहों का उपापचय क्रिया में उनके कार्यों सहित उल्लेख कीजिए। 

3. (a) भौतिक पर्यावरण एवं पशु उत्पादकता के बीच अन्योन्यक्रियाओं का आरेखीय चित्रण कीजिए। 

(b) रेनिन-एंजियोटेंसिन क्रियाविधि द्वारा एल्डोस्टिरॉन स्राव के नियंत्रण की विवेचना कीजिए। 

(c) दुग्ध स्राव एवं दुग्ध निष्कासन के मध्य विभेद कीजिए। गाय में दुग्ध निष्कासन क्रियाविधि को स्पष्ट कीजिए। 

(d) पशुओं में हॉर्मोन स्रवण कैसे नियंत्रित होता है? स्पष्ट कीजिए। 

4. (a) वयस्क गोपशुओं के रखरखाव हेतु प्रोटीन की आवश्यकताओं का निर्धारण करने की विधियों का वर्णन कीजिए। 

(b) द्वितीय ब्यांत की अवधि में एक दुधारू संकर गाय, जिसका देहभार 400 किलोग्राम है तथा 12 किलोग्राम दूध 4% वसा सहित प्रतिदिन देती है, के लिए गेहूँ का भूसा (0% डी० सी० पी० एवं 40% टी० डी० एन०) तथा सांद्र मिश्रण (15% डी० सी० पी० एवं 70% टी० डी० एन०) से बने आहार की गणना कीजिए। उक्त गाय के रखरखाव हेतु 300 ग्राम डी० सी० पी० और 3:30 किलोग्राम टी० डी० एन० की आवश्यकता होती है, जबकि 1 किलोग्राम दुग्ध उत्पादन हेतु 45 ग्राम डी० सी० पी० एवं 315 ग्राम टी० डी० एन० की आवश्यकता होती है। (c) जठरांत्र हॉर्मोनी पदार्थ क्या हैं? उनके कार्य एवं स्राव के लिए उद्दीपन का वर्णन कीजिए। 

(d) गाय में गर्भधारण की दर कृत्रिम गर्भाधान तकनीक द्वारा प्रभावित होती है। व्याख्या कीजिए। 

'खण्ड-B'

5. निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए : 

(a) गोवंशीय पशुओं एवं कुक्कुटों में लिंग-सीमित गुणों की वंशागति को उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए। 

(b) एक संगठित दुग्ध प्रक्षेत्र में दिन-प्रतिदिन किये जाने वाले कार्यों की सारिणी तैयार कीजिए। 

(c) सूत्री-विभाजन एवं अर्धसूत्री-विभाजन में विभेद कीजिए। 

(d) गोपशुओं की किन्हीं दो स्वदेशी दुधारू नस्लों की मुख्य विशेषताओं का उल्लेख कीजिए। 

(e) साइबर प्रसार क्या है? साइबर प्रसार के लाभों को लिखिए। 

6. (a) एक वाणिज्यिक दुग्ध प्रक्षेत्र में दुग्ध उत्पादन हेतु आय-व्यय की गणना करने की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक लिखिए। 

(b) प्राकृतिक आपदाओं के समय पशुधन के आहार प्रबंधन के लिए रणनीतिक उपायों का सुझाव दीजिए। 

(c) बकरियों के आहार स्वभाव की विवेचना कीजिए और भारत में बकरियों के लिए सामान्यतया उपलब्ध आहारों एवं चारे के नाम लिखिए। 

(d) जन्म से लेकर तीन माह की आयु तक बकरी के बच्चों के लिए आहार प्रबंधन के विषय में संक्षेप में लिखिए। 

7. (a) हार्डी-वीनबर्ग नियम से आप क्या समझते हैं? हार्डी-वीनबर्ग नियम के गुणों एवं उपयोगों का उल्लेख कीजिए। किसी जनसंख्या में हार्डी-वीनबर्ग संतुलन के रखरखाव हेतु कौन-सी आवश्यक पूर्वापेक्षित शर्ते हैं? 

(b) जीन उत्परिवर्तनों का वर्णन कीजिए। जीन उत्परिवर्तन का वर्गीकरण इसके स्थान एवं प्रभाव के आधार पर कीजिए। 

(c) उत्परिवर्तन के मुख्य गुणों को लिखिए।

(d) पशु प्रजनन की विभिन्न पद्धतियों का वर्णन कीजिए। स्पष्ट कीजिए कि ग्रेडिंग-अप, संकरण से किस प्रकार भिन्न है। 

8. (a) गुणसूत्र विपथन से क्या अभिप्राय है? इसका वर्गीकरण कीजिए। स्थानांतरण एवं गुणसूत्रप्ररूपण (कैरियोटाइपिंग) की विवेचना कीजिए।

(b) उत्तम डेयरी फार्मिंग की कार्यप्रणाली के विभिन्न घटकों का वर्णन कीजिए। 

(c) पशुपालन क्षेत्र के कल्याण हेतु 21वीं सदी में कार्यान्वित कार्यक्रमों को सूचीबद्ध कीजिए। 

(d) 'राष्ट्रीय गोकुल मिशन' एवं इसके उद्देश्यों के विषय में संक्षेप में लिखिए। 

Click Here to Download PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS HISTORY 11 YEARS SOLVED PAPERS PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

DOWNLOAD UPSC MAINS HISTORY 10 Years Categorised PAPERS

Study Noted for UPSC MAINS HISTORY Optional

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit