(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा मनोविज्ञान Paper-1 - 2020

UPSC CIVIL SEVA AYOG

संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा (Download) UPSC IAS Mains Exam 2020 मनोविज्ञान (Paper-1)

खण्ड ‘A’

1. निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए : 

(a) रोर्शाक की प्रतिक्रियाओं की व्याख्या के लिए चिकित्सक कौन-सी मुख्य विशेषताओं का उपयोग करते हैं? 

(b) पूर्व ज्ञान स्मृति के संकेतन को कैसे आकार देता है? 

(c) संवेग के शारीरिक और संज्ञानात्मक घटकों का वर्णन कीजिए। 

(d) कारण बताइए कि पुरस्कार कैसे विपरीत असर कर सकता है और व्यवहार के लिए आशाजनक परिणाम नहीं देता। 

(e) भारतीय परिस्थिति में मूल्यों में वृद्धि के लिए कुछ रणनीतियों का सुझाव दीजिए। 

2. (a) मनोविज्ञान में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की क्या भूमिका है? विभिन्न मनोवैज्ञानिक असामान्यताओं को पहचानने में एक मध्यवर्तन (इन्टरवेन्शन) के रूप में इसको कैसे लागू किया जा सकता है?

(b) आत्म-स्मृति और स्व-निर्देशित अधिगम में अन्तर बताइए। अपने जवाब को उपयुक्त उदाहरणों से विस्तृत कीजिए। 

(c) आइटम रिस्पोन्स सिद्धान्त (थियोरी) के विकास के अग्रगामियों को परिभाषित कीजिए। अभिक्षमता के उन्नत मापन में यह किस तरह से मददगार होगा? 

3. (a) खोजपूर्ण कारक विश्लेषण और प्रमाणित कारक विश्लेषण में अन्तर बताइए। परीक्षण निर्माण में इनका क्या महत्त्व है? अपने उत्तर को उपयुक्त उदाहरणों द्वारा विस्तृत कीजिए। 

(b) मानव व्यवहार को परिभाषित करने के लिए सबसे महत्त्वपूर्ण पाँच दृष्टिकोणों की व्याख्या कीजिए। 

(c) स्मृति के त्रि-स्तर मॉडल का कार्य-स्मृति पर विशेष रूप से जोर देते हुए विवरण दीजिए। 

4. (a) क्रिकेट खेलते हुए टीम 'ए' और टीम 'बी' में झगड़ा हो गया। 'वास्तविक समूह संघर्ष सिद्धान्त' के सन्दर्भ में इसका विवरण दीजिए। संघर्ष समाधान की रणनीतियों को इस्तेमाल कर कैसे ऐसे झगड़े नियन्त्रित किये जा सकते हैं?

(b) प्रयोगात्मक डिजाइन और अर्ध (कासि)-प्रयोगात्मक डिजाइन कैसे भिन्न हैं? अर्ध-प्रयोगात्मक डिजाइन के विभिन्न प्रकारों का टाइम सीरीज डिजाइन को विशेष रूप से महत्त्व देते हुए विवरण दीजिए। 

(c) "किसी भी तरह का अधिगम उपयुक्त सम्बन्ध और प्रबलन की सहायता से होता है।" संज्ञानवादी, गेस्टाल्टवादी और विकासवादी मनोवैज्ञानिक इस कथन से कितना सहमत हैं, आलोचनात्मक जाँच कीजिए। 

' खण्ड-B '

5. निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए : 

(a) एक मनोवैज्ञानिक कोविड-19 के दौरान समाज में कैसे योगदान दे सकता है? 

(b) मस्तिष्क लचीलापन (प्लास्टिसिटी) और इसको प्रभावित करने वाले कारकों का वर्णन कीजिए। 

(c) असरदार संचार प्रशिक्षण में शामिल उपायों (स्टेप्स) का विवरण दीजिए। 

(d) बुद्धिमत्ता को परिवार और स्कूल का वातावरण कितना योगदान देता है? 

(e) छः मुख्य संवेगों की व्याख्या कीजिए, जिनकी चेहरे की प्रतिक्रियाओं द्वारा पहचान की जा सकती है। 

6. (a) इरीक्शन के मनोसामाजिक और फ्रायड के मनोलैंगिक सिद्धान्तों के बीच अन्तर बताइए। मनोसामाजिक सिद्धान्त में हर अवस्था से सम्बन्धित विभिन्न गुणों की भी व्याख्या कीजिए।

(b) समाश्रयण विश्लेषण (रिग्रेशन ऐनालिसिस) के विभिन्न अनुमान और इसको क्रियान्वित करने के तरीकों की व्याख्या कीजिए। मानकीकृत और अमानकीकृत बीटा गुणांकों की भी तुलना उपयुक्त उदाहरण देकर कीजिए।

(c) दमन (रिप्रेशन), विस्मरण की एक प्रेरित प्रक्रिया है, जो हमारी चिन्ता बढ़ाने वाली स्मृति से रक्षा करती है। विभाजित (डिसोसियेटिव) स्मृति-लोप (ऐम्नेसिया) में इसकी भूमिका की व्याख्या कीजिए। 

7. (a) व्यक्तित्व के मूल्यांकन की विभिन्न तकनीकों का वर्णन कीजिए और इनके गुणों तथा इनकी कमियों पर भी प्रकाश डालिए।

(b) उम्र बढ़ने के साथ शारीरिक, तन्त्रिक और संज्ञानात्मक बदलाव कैसे सम्बन्धित हैं? व्याख्या कीजिए। 

(c) ग्राउन्डिड सिद्धान्त दृष्टिकोण कैसे आम आदमी की खुशी की परिभाषा का पता लगाने में मदद कर सकता है? 

8. (a) अभिवृत्ति के विभिन्न रेटिंग स्केलों का विस्तृत वर्णन कीजिए। लिकर्ट स्केल द्वारा कक्षा के विद्यार्थियों में अन्तर्समूह पूर्वाग्रह का मापन हम कैसे कर सकते हैं और नैतिक शिक्षा द्वारा उनके व्यवहार में कैसे सुधार किया जा सकता है?

(b) समस्या समाधान को सुगम करने वाले और इसमें रुकावट बनने वाले कारकों का विस्तृत वर्णन कीजिए। उपयुक्त उदाहरण देते हुए प्रश्न का उत्तर दीजिए।

(c) भाषा के विभिन्न नियम कौन-से हैं? 'आलोचनात्मक अवस्था परिकल्पना' का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। 

Click Here to Download PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS HISTORY 11 YEARS SOLVED PAPERS PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

DOWNLOAD UPSC MAINS HISTORY 10 Years Categorised PAPERS

Study Noted for UPSC MAINS HISTORY Optional

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit