(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा समाजशास्त्र Paper-2 - 2020

UPSC CIVIL SEVA AYOG
संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा (Download) UPSC IAS Mains Exam 2020 समाजशास्त्र (Paper-1)

खण्ड ‘A’

1. निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का संक्षिप्त उत्तर लगभग 150 शब्दों में एक समाजशास्त्रीय परिप्रेक्ष्य में लिखिए : 10x5=50 

(a) भारतीय समाज के अध्ययन में ए० आर० देसाई के दृष्टिकोण का विस्तृत उल्लेख कीजिए। 

(b) “औपनिवेशिक भारत में 'सती' प्रथा को समाप्त करना एक प्रमुख सामाजिक कुरीति (बुराई) का सर्वनाश करना था।" टिप्पणी कीजिए। 

(c) आप इसका औचित्य कैसे स्थापित करेंगे कि ड्यूमों ने अपनी विचारधारा में जानबूझकर जो बल दिया है उससे भारतीय समाज का बौद्धिकतापूर्ण लेखा प्रत्युत्पन्न हुआ है? 

(d) भारत में जनजातीय समुदायों से सम्बन्धित पारिभाषिक समस्याओं की व्याख्या कीजिए। 

(e) "धर्म-निरपेक्षता 20वीं शताब्दी के मानवतावादी आमूल परिवर्तनवाद का परिणाम था।" इस कथन पर टिप्पणी कीजिए। 

2. (a) “भारतीय जाति व्यवस्था अद्वितीय है और भारत में समाजशास्त्र की वृद्धि के लिए दूषित रही है।" आप इस विचार से किस सीमा तक सहमत हैं? 20 

(b) व्हाइटहेड के दावे का विवेचन कीजिए कि जाति में वर्ग एवं औपनिवेशिक परस्पर-विरोध को विस्थापित करने की संभाव्यता है। 20 

(c) "भारतीय ग्रामीण समाज एक दलगत समाज है।" विवेचना कीजिए। 

3. (a) भारत सरकार अधिनियम, 1935 के अन्तर्गत जनजातियों के पृथक्करण की औपनिवेशिक नीति का परीक्षण कीजिए। 20 

 (b) कोरोना महामारी के संदर्भ में भारत में प्रवासी श्रमिकों' की गतिशीलता की विवेचना कीजिए। 

(c) आन्द्रे बेते ने 'भारत में मध्यम वर्ग' का औचित्य किस प्रकार स्थापित किया है? 

4. (a) भारत में वंशावली एवं वंशज के सम्बन्ध में संकल्पनात्मक मुद्दों का विवेचन कीजिए। उचित उदाहरण देकर समझाइए। 

(b) भारत में परिवार के घरेलू आयामों का विश्लेषण कीजिए। 

(c) भारत जैसे बहुधर्मी समाज में ‘सांस्कृतिक बहुलवाद' पर एक टिप्पणी लिखिए। 

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit

खण्ड 'B' 

5. निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का संक्षिप्त उत्तर लगभग 150 शब्दों में एक समाजशास्त्रीय परिप्रेक्ष्य में लिखिए : 10x5=50 

(a) भारत में कृषिक रूपान्तरण के लिए 'हरित रसायन' के लाभों को निर्दिष्ट कीजिए। 

(b) समकालीन भारत में नागरिकता से सम्बन्धित मुद्दों का विश्लेषण कीजिए। उपयुक्त उदाहरण देकर समझाइए। 

(c) भारत में चिरकालिक कुपोषण के परिणामों एवं इसको दूर करने के उपायों का वर्णन कीजिए। 

(d) नयी शिक्षा नीति, 2020 भारत की शिक्षा व्यवस्था में असमानताओं को दूर करने हेतु किस प्रकार से लक्षित है? 

(e) लोकतंत्रीय संघवाद से आप क्या समझते हैं? भारत में सत्ता के विकेन्द्रीकरण को यह किस प्रकार से बढ़ावा देता है? 

6. (a) भारत जैसी मिश्रित अर्थव्यवस्था में विकास योजना बनाने सम्बन्धी मुख्य मुद्दों की विस्तार से विवेचना कीजिए। 20 

(b) आपके विचार से क्या कृषि उत्पाद के लिए एम० एस० पी० (न्यूनतम समर्थन मूल्य) योजना ग्रामीण विकास में सहायता कर सकती है? उचित उदाहरण देकर विस्तार से प्रतिक्रिया दीजिए। 20 

(c) कौशल विकास योजना किस प्रकार से सामाजिक परिवर्तन को प्रेरित कर सकती है? उदाहरण देकर समझाइए। 

7. (a) भारत में नगरी बस्तियों की संवृद्धि के कारणों, परिणामों और अन्य चिन्ताओं का विस्तार से वर्णन कीजिए। 20 

(b) भारत में जलवायु पर मानवजनित प्रभाव की प्रकृति एवं प्रसार का मूल्यांकन कीजिए और साथ ही इससे होने वाले पर्यावरणीय आन्दोलनों का विश्लेषण कीजिए। 20 

(c) क्या भारत में समकालीन किसान आन्दोलनों की कार्यप्रणाली में परिवर्तन आ रहा है? विवेचना कीजिए। 10 

8. (a) औपनिवेशिक प्रशासकों ने परम्परावाद के निर्माण में सहायता की जिसने भारतीय समाज को 'पिछड़ा' इंगित किया। इस पर आलोचनात्मक टिप्पणी कीजिए। 20 

(b) भारत की जनसंख्या नीति (2000) की मुख्य विशेषताएँ क्या थीं? इसके उद्देश्य किस सीमा तक प्राप्त हुए हैं? 20 

(c) भारत में 'बालश्रम के मुख्य कारणों को इंगित कीजिए। इसको दूर करने में राज्य नीतियाँ कहाँ तक सफल हुई हैं? 10 

Click Here to Download PDF

UPSC Mains Sociology (Optional) Study Materials

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

DOWNLOAD UPSC मुख्य परीक्षा Main Exam GS सामान्य अध्ययन प्रश्न-पत्र PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS 10 Year PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS SOLVED PAPERS PDF

UPSC Mains Sociology (Optional) Study Materials

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit