(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा नृविज्ञान Paper-2- 2021

UPSC CIVIL SEVA AYOG
संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा (Download) UPSC IAS Mains Exam 2021 नृविज्ञान (Paper-1)


"खण्ड A"

1. निम्नलिखित प्रत्येक पर लगभग 150 शब्दों में लघु टिप्पणी लिखिए : 10x5=50 

(a) आज के परिवेश में पुरुषार्थ और न्यायसंगत जीवन 

(b) जनजाति-जाति सातत्य की प्रासंगिकता 

(c) हड़प्पन मोहरें 

(d) जाति और सामाजिक पूँजी 

(e) गुटबंदी और ग्रामीण भारत में राजनीति 

2.(a) सिन्धु घाटी सभ्यता की उत्पत्ति का समीक्षात्मक वर्णन कीजिए। पूर्व-हड़प्पन स्थलों से इसकी देशज उत्पत्ति के प्रमाणों का उल्लेख कीजिए। 20 

(b) भारत में उच्च पुरापाषाण संस्कृति के विस्तार और विशेषताओं का वर्णन कीजिए। 15 

(c) रामापिथीकस की आकृति-संबंधी विशेषताओं और जातिवृत्तीय स्थान का वर्णन कीजिए। 15 

3. (a) प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग पर प्रकृति-मानव-अलौकिक आत्मा संकुल अवधारणा के प्रभाव का उपयुक्त उदाहरण के साथ वर्णन कीजिए। 20

(b) जनजातीय जीवन में प्रथानुगत विधि की भूमिका को प्रमुखता देने पर एस० सी० राय के योगदानों का परीक्षण  कीजिए।  15

(c) जनजातीय संस्कृति एवं अस्मिता पर ईसाईयत के प्रभाव का समीक्षात्मक मूल्यांकन कीजिए। 15

4.(a) जनजातीय समुदायों और भारतीय सभ्यता में उनके स्थान को समझने में एन० के० बोस के योगदानों का वर्णन कीजिए। 20 

(b) ग्रामीण भारत में परम्परागत शक्ति सोपान को परिवर्तित करने में पंचायती राज संस्थानों की भूमिका का वर्णन कीजिए। 15 

(c) अनुसूचित जनजातियों को शैक्षणिक दक्षता प्राप्त करने में आने वाली समस्याओं और चुनौतियों को स्पष्ट कीजिए। 15 

"खण्ड B"

5. निम्नलिखित प्रत्येक पर लगभग 150 शब्दों में लघु टिप्पणी लिखिए : 10x5=50 

(a) शहरीकरण और जनजातीय संस्थाएँ 

(b) पारम्परिक संचार-माध्यम और सामाजिक जागरूकता 

(c) सांस्कृतिक बहुरूपता एवं बहुसंस्कृतिवाद 

(d) जनजाति की अवधारणा एवं भारतीय जनगणना 

(e) पहचान और वंचितकरण की राजनीति 

6.(a) भारत के जनजातीय लोगों की आजीविका और संस्कृति पर वन अधिकार अधिनियम (2006) के प्रभाव का वर्णन कीजिए।  

(b) जनजातीय भारत में कुपोषण के उत्तरदायी कारकों का परीक्षण कीजिए और समस्या के समाधान हेतु हस्तक्षेपों को बताइए।  

(c) भारतीय जनसंख्या में जनन-क्षमता को प्रभावित करने वाले कारकों का उल्लेख कीजिए। 

7.(a) जनजातीय सामाजिक संगठन पर आनुक्रमिक भूमि अधिग्रहण अधिनियमों के प्रभाव की व्याख्या कीजिए।  20

(b) भारत में विकास परियोजनाओं के कारण विस्थापित जनजातियों को पुनर्वासित एवं पुनःस्थापित करने में आई समस्याओं का वर्णन कीजिए।  15

(c) जनजातीय महिलाओं के सशक्तिकरण में गैर-सरकारी संगठनों के हस्तक्षेपों का वर्णन कीजिए। 15

8. (a) परीक्षण कीजिए कि कृषिक समाज की अर्थव्यवस्था में संरचनात्मक परिवर्तन, पारम्परिक सामाजिक संबंधों को कैसे  प्रभावित कर रहा है। 20

(b) भारत में धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए संवैधानिक सुरक्षा का उल्लेख कीजिए। 15

(c) उत्तर-पूर्व भारत के विशेष संदर्भ में जनजातीय अशांति के कारणों को चिह्नित कीजिए। 15

Click here for Download Full Paper PDF

DOWNLOAD UPSC मुख्य परीक्षा Main Exam GS सामान्य अध्ययन प्रश्न-पत्र PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

DOWNLOAD UPSC MAINS GS 10 Year PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS SOLVED PAPERS PDF

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit