(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा भूगोल Paper-2 - 2021

UPSC CIVIL SEVA AYOG

संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा (Download) UPSC IAS Mains Exam 2021 भूगोल (Paper-1)

खण्ड ‘A’

1. a) आपको दिए गए भारत के रेखामानचित्र पर निम्नलिखित सभी की स्थिति को अंकित कीजिए। अपनी क्य० सी० ए० पुस्तिका में इन स्थानों में से प्रत्येक का भौतिक/वाणिज्यिक/आर्थिक/पारिस्थितिक/ पर्यावरणीय/सांस्कृतिक महत्त्व अधिकतम 30 शब्दों में लिखिए : 2x10-20 

(i) जीरो घाटी 
(ii) खेचेओपलरी झील 
(iii) तोरणमाल 
(iv) सुवर्णरेखा नदी 
(v) कोडरमा 
(vi) सर क्रीक 
(vii) पेरियार वन्यजीव अभयारण्य 
(vi) पीची डैम 
(ix) दीघा बीच 
(x) पम्बन द्वीप 

(b) भारत और भूटान के बीच द्विपक्षीय संबंध के भू-राजनीतिक प्रभाव की विवेचना कीजिए। 

(c) भारत की ज्वालामुखीय मिट्टियों के आर्थिक महत्त्व की विवेचना कीजिए। 

(d) उत्तरी और प्रायद्वीपीय भारत के चीनी उद्योग के बीच अन्तर का तर्क सहित वर्णन कीजिए। 

Q2.(a) हिमालयी क्षेत्र में भूस्खलन एक बड़ी समस्या है। इसके कारणों एवं अल्पीकरण के उपायों की विवेचना कीजिए। 

(b) क्यों सूखा भारत में सबसे आम जलवायु चरम विषमताओं में से एक है? मूल्यांकन कीजिए। 

(c) भारत में नदी जोड़ने की पारिस्थितिक और आर्थिक चुनौतियों की विवेचना कीजिए। 

3. (a) भारत के भावी आर्थिक विकास में सौर ऊर्जा के महत्त्व की विवेचना कीजिए। 

(b) भारत में शहरी समस्या के समाधान के लिए स्मार्ट सिटि कार्यक्रम के महत्त्व का समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। 

(c) भारत में सामाजिक-आर्थिक विकास एवं जैव विविधता संरक्षण के संबंध में पारिस्थितिकी पर्यटन के महत्त्व का परीक्षण कीजिए। 

4.(a) भारत में सभी प्रकार के कोयले के भण्डार, वितरण और उत्पादन की विवेचना कीजिए। 

(b) भारत की पूर्व-वाहिनी नदियों की उल्लेखनीय विशिष्टताओं का वर्णन कीजिए। 

(c) भारत में अंतरराज्यीय सीमा-विवादों की समस्याओं का समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। 

'खण्ड-B'

5. निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में लिखिए : 10x5=50 

(a) भारत की बाघ परियोजना की मुख्य विशेषताओं की विवेचना कीजिए। 

(b) भारत में बादल फटने की समस्याओं का वर्णन उपयुक्त उदाहरणों सहित कीजिए। 

(c) भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में मृदा और जल संरक्षण के लिए जलविभाजन (वाटरशेड) प्रबन्धन की भूमिका की विवेचना कीजिए। 

(d) भारत के संदर्भ में जनसंख्या देशान्तरगमन (प्रवसन) के रैवेनस्टीन के नियम की प्रासंगिकता का समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। 

(e) भारतीय शहरों की अशोक मित्र के वर्गीकरण विधि की विवेचना कीजिए। 

6.(a) भारतीय जलवाय पर उष्णकटिबंधीय चक्रवातों और पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव की व्याख्या काना 

(b) भारत में भू-जल संसाधनों के महत्त्वपूर्ण मुद्दों का परीक्षण कीजिए। 

(c) दक्कन के पठार की संरचना और उच्चावच लक्षणों का वर्णन कीजिए। 

7.(a) समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए कि कैसे पंचायती राज प्रणाली, भारत में विकेन्द्रीकृत योजनाओं में उत्प्ररक हो  

(b) भारत के प्रमुख औद्योगिक गलियारों की पहचान कीजिए और बेंगलुरु मुम्बई गलियारे की विशेषताओं की विवेचना कीजिए।  

(c) भारत के उदारीकृत आर्थिक माहौल में बहुराष्ट्रीय निगमों के विकास का आकलन कीजिए। 

8. (a) सूचना और संचार प्रौद्योगिकी ने भारत के कुछ क्षेत्रों के विकास को कैसे बढ़ावा दिया है, परीक्षण कीजिए। 

(b) कमांड क्षेत्र विकास कार्यक्रम और भारत में क्षेत्रीय असमानताओं को दूर करने पर इसके प्रभाव की विवेचना कीजिए। 

(c) भारत में व्यापार-संतुलन की स्थिति का समालोचनात्मक आकलन कीजिए और मुद्दों से निपटने के लिए कुछ उपाय सुझाइए।

Click Here to Download PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS HISTORY 11 YEARS SOLVED PAPERS PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

DOWNLOAD UPSC MAINS HISTORY 10 Years Categorised PAPERS

Study Noted for UPSC MAINS HISTORY Optional

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit