(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा इतिहास Paper-1 - 2021

UPSC CIVIL SEVA AYOG



संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा (Download) UPSC IAS Mains Exam 2021 इतिहास (Paper-1)



खण्ड ‘A’

Q1. आपको दिए गए मानचित्र पर अंकित निम्नलिखित स्थानों की पहचान कीजिए एवं अपनी प्रश्न-सह-उत्तर पुस्तिका में उनमें  से प्रत्येक पर लगभग 30 शब्दों की संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। मानचित्र पर अंकित प्रत्येक स्थान के लिए स्थान-निर्धारण संकेत क्रमानुसार नीचे दिए गए हैं :

(i) पुरापाषाणकालीन स्थल 
(ii) मध्यपाषाणकालीन स्थल 
(iii) नवपाषाणकालीन स्थल 
(iv) नवपाषाणकालीन-ताम्राश्मयुगीन स्थल 
(v) हड़प्पाकालीन स्थल 
(vi) आद्य-ऐतिहासिक एवं ऐतिहासिक स्थल 
(vii) अभिलेखीय स्थल 
(viii) जैन विहार स्थल 
(ix) सिक्कों का ज़खीरा 
(x) पुरापाषाणकालीन स्थल 
(xi) मृण्मूर्तिकला स्थल 
(xii) शैल्यकृत गुफाएँ 
(xiii) प्राचीन विद्या केन्द्र 
(xiv) राजनैतिक एवं सांस्कृतिक केन्द्र 
(xv) बौद्ध स्थल 
(xvi) प्राचीन बन्दरगाह 
(xvii) प्रारंभिक ऐतिहासिक स्थल 
(xviii) हाथीदाँत का ज़खीरा 
(xix) बौद्ध संघाराम केन्द्र 
(xx) मंदिर संकुल 

UPSC CIVIL SEVA AYOG

Q2.(a) क्या आप सहमत हैं कि पारिस्थितिक कारकों ने हड़प्पीय सभ्यता के प्रवाह एवं ह्रास को प्रभावित किया? टिप्पणी कीजिए।  20

(b) क्या आप मानते हैं कि उपनिषदीय सिद्धांत वैदिक धार्मिक विचारों की उच्च स्थिति को मूर्त रूप देते हैं? टिप्पणी कीजिए। 15
(c) मौर्योत्तरकालीन कला पर बाह्य प्रभावों एवं देशज विकास के महत्त्व का विश्लेषण कीजिए। 15

Q3.(a) क्या महापाषाण को एकल, समरूप अथवा समकालीन संस्कृति का प्रतिनिधि मानना उपयुक्त होगा? महापाषाण कालीन संस्कृतियों से किस प्रकार के भौतिक जीवन व सांस्कृतिक व्यवस्था का पता चलता है? 15

(b) कौटिल्य के अर्थशास्त्र के आधार पर आप मौर्य राज्य के स्वरूप का चित्रण कैसे करेंगे? 20
(c) 'वर्णाश्रम धर्म' कैसे गुप्त एवं गुप्तोत्तर काल में सामाजिक एवं आर्थिक विकास से उत्पन्न होने वाली बढ़ती सामाजिक जटिलताओं को प्रदर्शित करता है? 15

Q4.(a) “शासकों की राजनैतिक व आर्थिक आवश्यकताओं ने व्यापारी वर्ग की आर्थिक व सामाजिक स्थिति की जरूरतों से मिलकर एकसाथ ग्रहणशील सांस्कृतिक वातावरण प्रदान किया जिसमें बौद्ध धर्म विकसित हुआ।" टिप्पणी कीजिए। 20

(b) प्रारंभिक मध्यकालीन भारत में अब तक गैर-कृषियोग्य क्षेत्रों में बड़ी संख्या में भूमि अनुदान निरपवाद रूप से कृषि विस्तार के उद्देश्य से था। जल संसाधनों (विभिन्न प्रकार के सिंचाई कार्य) के प्रबंधन ने इस काल में कृषि-विस्तार  को कैसे सुगम बनाया? 15
(c) प्रारंभिक मध्यकालीन भारत में स्थानीय भाषाओं में साहित्य के आविर्भाव एवं क्षेत्रीय पहचान के निर्माण के बीच संबंध की विवेचना कीजिए। 15

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit

खण्ड 'B' 

Q5. निम्नलिखित में से प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए : 10x5=50 

(a) भारतीय सामंतवाद के विविध चरणों की विवेचना करते हुए भारतीय राजनैतिक व्यवस्था पर इसके प्रभाव का विश्लेषण कीजिए। 
(b) क्या आप सुल्तान इल्तुतमिश को दिल्ली सल्तनत का वास्तविक संस्थापक मानते हैं? विवेचना कीजिए। 
(c) दिल्ली सल्तनत काल में उभरकर आए विविध प्रकार के पारसी साहित्य की पहचान कीजिए। 
(d) पानीपत के प्रथम युद्ध में इब्राहिम लोदी के विरुद्ध बाबर की सफलता के कारणों का परीक्षण कीजिए। 
(e) राज्य के प्रति चिश्ती संतों के रुख (ऐटिट्यूड) की विवेचना कीजिए। सरकार के प्रति अपने रवैये में सुहरावर्दी संत कैसे भिन्न थे? 

Q6.(a) सिख समुदाय के निर्गुण भक्ति संप्रदाय से राजनीतिक-सैन्य संगठन में परिवर्तन की विवेचना कीजिए। 

(b) अभिजात-वर्ग के साथ बहलोल लोदी के संबंध पर अपना आकलन प्रस्तुत कीजिए। 
(c) ताजमहल के विशेष संदर्भ में मुगल मकबरा स्थापत्य की मौलिक विशेषताओं का परीक्षण कीजिए। 20

Q7.(a) इक्ता' प्रथा के महत्त्व की विवेचना कीजिए। दिल्ली सल्तनत के प्रशासन के केन्द्रीयकरण में इसने कैसे मदद की? 15

(b) खलजी शासनकाल ‘खलजी क्रांति' के रूप में क्यों जाना जाता है? 15
(c) सत्रहवीं सदी के उत्तरार्द्ध का मुगल भारत जागीरदारी संकट के काल के रूप में जाना जाता है। विवेचना कीजिए। 20

Q8.(a) “चोल शासक न केवल प्रबल विजेता, कुशल प्रशासक थे बल्कि उत्कृष्ट मंदिरों के निर्माता भी थे।" टिप्पणी कीजिए। 15

(b) अकबर और राजपूत राज्यों के बीच संबंधों की प्रासंगिक दृष्टांतों के साथ चर्चा कीजिए। 15
(c) बंगाल, अवध और हैदराबाद जैसे राज्यों को मुगल राज्य के उत्तराधिकारी राज्य' मानना कहाँ तक उचित है? 20

Click Here to Download PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS HISTORY 11 YEARS SOLVED PAPERS PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

DOWNLOAD UPSC MAINS HISTORY 10 Years Categorised PAPERS

Study Noted for UPSC MAINS HISTORY Optional

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit