(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा मनोविज्ञान Paper-2 - 2021

UPSC CIVIL SEVA AYOG

संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा (Download) UPSC IAS Mains Exam 2021 मनोविज्ञान (Paper-2)

खण्ड ‘A’

Q1. निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए : 10x5=50 

(a) रक्षा कर्मियों के चयन के लिए उपयोग किए जाने वाले मनोवैज्ञानिक परीक्षणों पर चर्चा कीजिए। MAT- 
(b) कार्यस्थल पर लिंग-अनुकूल वातावरण को बढ़ावा देने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं? 
(c) एक मनोवैज्ञानिक परीक्षण को विश्वसनीय बनाने की विभिन्न विधियों का वर्णन कीजिए। 
(d) एच आइ०वी०/एड्स रोगियों के पुनर्वास में सामाजिक एजेंसियाँ क्या भूमिका निभाती हैं? 
(e) सामुदायिक मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने के लिए सामुदायिक मनोविज्ञान की भूमिका पर चर्चा कीजिए। 

2.(a) अधिगम अक्षमताओं (लर्निंग डिसएबिलिटीस्) वाले बच्चों के प्रशिक्षण के लिए उठाए जाने वाले प्रमुख चरणों की व्याख्या कीजिए।  15

(b) जीवन में विद्यार्थियों की सफलता को बढ़ाने में कैरियर परामर्श (काउन्सलिंग) के महत्त्व पर प्रकाश डालिए। 15
(c) सामाजिक परिवर्तन के लिए समूह निर्णयन क्यों महत्त्वपूर्ण है? समूह निर्णय लेने की प्रक्रिया के दौरान क्या त्रुटियाँ और अभिनतियाँ (बायसेस्) होती हैं? 20

3.(a) व्यक्तित्व मूल्यांकन के लिए विभिन्न प्रकार के मनोवैज्ञानिक परीक्षण कौन-से हैं? 15

(b) संज्ञानात्मक चिकित्सा के प्रमुख सिद्धांतों का वर्णन कीजिए। इसकी तुलना मनोविश्लेषणात्मक चिकित्सा से कीजिए। 15
(c) क्या पूर्वाग्रह अपरिहार्य है? जाति पूर्वाग्रह को कम करने की प्रविधियों (तकनीकों) पर चर्चा कीजिए। 20

4.(a) संगठनों में सत्ता कुछ व्यक्तियों के हाथों में कैसे केंद्रित होती है? सत्ता हासिल करने के लिए इस्तेमाल की जाने  वाली युक्तियों पर चर्चा कीजिए। 15 

(b) वचित समहों से संबंधित छात्रों के विकास के लिए उनको अभिप्रेरित करने वाली रणनीतियों के बारे में लिखिए। 15
(c) दुश्चिंता विकार के विभिन्न प्रकारों का वर्णन कीजिए। ऐसे रोगियों के उपचार के व्यवहारात्मक उपागम क्या है? 20 

' खण्ड-B '

5. निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए : 10x5=50 

(a) भारत में कार्य संगठन के अंदर कार्य अभिप्रेरणा को प्रभावित करने वाले कारकों की व्याख्या कीजिए। 
(b) वंचित समूह का एक सदस्य होने के क्या परिणाम होते हैं? 
(c) मनोविश्लेषक द्वारा अचेतन अभिप्रेरकों को चेतन में लाने के लिए उपयोग की जाने वाली विधियों पर चर्चा कीजिए। 
(d) पर्यावरण-अनुकूल व्यवहार को उत्प्रेरित करने की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा कीजिए। 
(e) मनोदशा विकारों से आप क्या समझते हैं? कारणों की चर्चा कीजिए। 

6. (a) स्वयं-पूरक भविष्यवाणी (सेल्फ-फुलफिलिंग प्रोफेसी) कैसे कार्य करती है? वर्णन कीजिए कि भारतीय संदर्भ में लिंग अभिनति कैसे स्वयं-पूरक भविष्यवाणी का एक उदाहरण है। 15 

(b) टीम खेलों, जैसे हॉकी में प्रदर्शन सुधार के लिए मनोवैज्ञानिक हस्तक्षेपों पर विस्तार से चर्चा कीजिए। 15
(c) विज्ञापन के मनोविज्ञान से आप क्या समझते हैं? विज्ञापन के माध्यम से उपभोक्ता जागरूकता को कैसे बढ़ाया जा सकता है? 20

7.(a) उच्च जनसंख्या घनत्व वाले क्षेत्र में रहने के मनोवैज्ञानिक परिणामों पर प्रकाश डालिए।  15

(b) उद्यमी व्यवहार की विशेषताओं का वर्णन कीजिए। इसे युवाओं में कैसे प्रोत्साहित किया जा सकता है? 15
(c) किशोरों के व्यवहार पर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रभाव का वर्णन कीजिए। 20

8.(a) सामाजिक संघर्षों के रूप क्या हैं? सामाजिक संघर्षों के समाधान के तरीकों की व्याख्या कीजिए। 15 

(b) पोस्ट-कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन सीखने के फायदे और नुकसान पर चर्चा कीजिए। 15 
(c) मानसिक रूप से विकलांग बच्चों की शीघ्र पहचान की क्या आवश्यकता है? प्रारंभिक हस्तक्षेप के लिए रणनीतियों  के बारे में लिखिए। 20

Click Here to Download PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS HISTORY 11 YEARS SOLVED PAPERS PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

DOWNLOAD UPSC MAINS HISTORY 10 Years Categorised PAPERS

Study Noted for UPSC MAINS HISTORY Optional

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit