संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा UPSC Mains Exam Hindi - SYLLABUS (कोंकणी - Konkani)

संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा UPSC Mains Exam Hindi - SYLLABUS

(कोंकणी - Konkani)


प्रश्न पत्र-1


(उत्तर कोंकणी में लिखने होंगे)

खंड 'क'

कोंकणी भाषा का इतिहास :

(1) भाषा का उद्भव और विकास तथा इस पर पड़ने वाले प्रभाव 

(2) कोंकणी भाषा के मुख्य रूप तथा उनकी भाषाई विशेषताऐं 

(3) कोंकणी भाषा में व्याकरण और शब्दकोश संबंधी कार्य-कारक, क्रिया विशेषण, अवयव तथा वाच्य के अध्ययन सहित। 

(4) पुरानी मानक कोंकणी, नयी मानक कोंकणी तथा मानकीकरण की समस्याएं। 
 

खंड 'ख'

कोंकणी साहित्य का इतिहास :

उम्मीदवारों के अपेक्षा की जाएगी कि कोंकणी साहित्य तथा उसकी सामाजिक और सांस्कृतिक पृष्ठ्भूमि से भली-भांति परिचित हों तथा इससे उठने वाली समस्याओ तथा मुद्दो पर विचार करने में सक्षम हो। 

(i) कोंकणी साहित्य का इतिहास-प्राचीनतम संभावित स्रोत से लेकर वर्तमान कल तक तथा मुख्य कृतियों, लेखकों और आंदोलनों सहित। 

(ii) कोंकणी साहित्य के उत्तरोत्तर निर्माण कि सामाजिक और सांस्कृतिक पृष्ठ्भूमि 

(iii) आदिकाल से आधुनिक कल तक कोंकणी साहित्य पर पड़ने वाले भारतीय और पाश्चात्य प्रभाव 

(iv) विभिन्न क्षेत्रों और साहित्यिक विधाओं में उभरने वाली आधुनिक प्रवृत्तियाँ कोंकणी  लोक साहित्य के अध्ययन सहित। 

(Click Here) Printed Study Materials for UPSC Mains


प्रश्न पत्र-2


खंड 'क'

(उत्तर कोंकणी में लिखने होंगे)

यह प्रश्नपत्र इस प्रकार तैयार किया जायेगा कि उम्मीदवार की आलोचना तथा विश्लेषण क्षमता की जाँच हो सके। उम्मीदवारों से कोंकणी साहित्य के विस्तृत परिचय के अपेक्षा की जाएगी और देखा जायेगा की उन्होंने निम्नलिखित पाठ्यपुस्तकों को मूल में पढ़ा है अथवा नहीं। 

गद्य 

1. (क) कोंकणी मनसंगोत्री (पद्य के अलावा) (प्रो. ओलिविन्हो गोम्स द्वारा संपादित।

(ख) ओल्ड कोंकणी लैंग्वेज एंड लिटरेचर, दी पोर्जूगीज़ रोल :  प्रो. ओलिविन्हो गोम्स द्वारा संपादित।

2 (क) ओटमो डेन्वचरक : ए.वी. डा क्रूज का उपन्यास 

(ख) वेडोल आनी वरेम : एंटोनियो परेरा का उपन्यास 

(ग) डेवाचे कुरपने : वी.जे.पी. सल्दाना का उपन्यास 

3 (क) वज्रलीखनी-शेनॉय गोइम-बाब : शांताराम वर्दे वलवलिकर द्वारा संपादित संग्रह। 

(ख) कोंकणी ललित निबंध : श्याम वेरेंकर द्वारा संपादित निबंध संग्रह। 

(ग) तीन दशकम : चंद्रकांत केणि द्वारा संपादित संग्रह। 

4 (क) डिमांड : पुंडलिक नाइक का नाटक। 

(ख) कादम्बिनी-ए मिसलेनी आफ माडर्न प्रोज : प्रो.ओ.जे.एफ. गोम्स तथा श्रीमती पी.एस. तादकोदकर द्वारा संपादित। 

(ग) रथा तु जे ओ घुदियो : श्रीमती जयंती नाईक 

खंड 'ख'

पद्य 

1. (क) इवअणि मोरी : एडुआर्डो बूनो डिसूजा द्वारा रचित काव्य। 

(ख) अब्रवंचम यज्ञदान : लुईस मेस्केरेनहास 

2. (क) गोड्डे रामायण : आर.के. राव द्वारा संपादित। 

(ख) रत्नहार I एंड II, कलेक्शन आफ पोयम्स : आर.वी पंडित द्वारा संपादित। 

3. (क) ज़यो-जुयो-पोयम्स : मनोहर एल सरदेसाई 

(ख) कनादी माटी कोंकणी कवि : प्रताप नाईक द्वारा संपादित कविता संग्रह 

4. (क) अह्नष्टाचे कल्ले : पांडुरंग भंगुई द्वारा रचित कविताए 

(ख) यमन : माधव बोरकर द्वारा रचित कविताएं 

(Click Here) Printed Study Materials for UPSC Mains

(स्टडी किट) UPSC सामान्य अध्ययन प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा (Combo)

(स्टडी किट) UPSC सामान्य अध्ययन (GS) प्रारंभिक परीक्षा (Pre) पेपर-1

<< मुख्य पृष्ठ पर वापस जाने के लिये यहां क्लिक करें