UPSC परीक्षा ​: समसमायिकी वस्तुनिष्ठ प्रश्न (05 नवंबर 2016)


UPSC परीक्षा ​: समसमायिकी वस्तुनिष्ठ प्रश्न (05 नवंबर 2016)


1. निम्नलिखित परिस्थितियों में से किन में रेडियोधर्मी विकिरण का संपर्क हो सकता है।

  1. प्लूटोनियम और थोरियम का खनन और शोधन
  2. परमाणु अस्त्रों का उत्पादन और विस्फोट
  3. परमाणु रिएक्टरों से निकलने वाला कचरा
  4. कैंसर के लिए एक्स-रे और विकिरण थेरेपी

2. सुमेलित किजिए

अनुच्छेद विषय
1. 14 (a) सार्वजनिक नौकरियों में समान अवसर
2. 15 (b) अस्पृश्यता उन्मूलन
3. 16 (c) धर्म जाति लिंग के आधार पर विभेद नही
4. 17 (d) विधि के समक्ष समानता

(a) 1–a 2–b 3–c 4–d
(b) 1 – d 2–c 3–a 4–b
(c) 1 – b 2–a 3–d 4–c
(d) 1 – c 2–d 3 –b 4–a

3. निम्न कथनों पर विचार कीजिए

1. फ्लेन कोशिकाए केचुए में उत्सर्जी अंग का कार्य करती है।
2. प्रान के पास हरे ग्लैण्ड होते हैं और वह कीटो को मार्फीजियन ट्यूब में रखती हैं जो कि उत्सर्जी अंग होता हैं।

उपर्युक्त में कौन सा/से सही हैं।

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. दोनो 1 और 2
  4. न तो 1 न ही 2

4. स्वच्छ विकास मैकेनिज्म के तहत मार्गो पर सोडियम बल्ब के स्थान पर लाइट एमिटिंग डायोड का प्रयोग किया जायेगा। सोडियम लैम्प की तुलना मे एलईडी के क्या लाभ है।

1. सोडियम बल्बों से मरकरी जैसी हानिकारक गैसों का उत्सर्जन होता है तथा इनके प्रयोग से ऊर्जा की अधिक खपत भी होती है जबकि एलईडी के प्रयोग से इस प्रकार की कोई क्षति नही होती है।
2. एलईडी प्रकाश में दृश्यता अधिक होती है क्योंकि यह एक निश्चित क्षेत्र में ही कंेद्रित होता है और एलईडी से प्राप्त प्रकाश श्वेत रंग का होता हेै।
3. कोहरे के दौरान एलईडी का प्रयोग अधिक होता है।

नीचे दिये गए कूटों में से सही उत्तर का चुनाव किजिए-

  1. 1 और 2
  2. 2 और 3
  3. 1 केवल 3
  4. 1, 2 और 3

5. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें-

1. महासागरों में अधिकतम तापमान हमेशा उनकी सतह पर होता है, क्योंकि उसे सूर्य से सीधा ताप प्राप्त होता है।
2. 200 मीटर तक तापमान तेजी के साथ गिरता है, और उसके बाद तापमान गिरने की दर कम हो जाती है।

उर्पयुक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

सामान्य अध्ययन प्रारंभिक परीक्षा (पेपर - 1) अध्ययन सामग्री खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें

सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें

पुरालेख (Archive) के लिए यहां क्लिक करें