(आँनलाइन निःशुल्क कोचिंग) सामान्य अध्ययन पेपर - 1: भूगोल "अध्याय - विश्व के महाद्वीप"

आँनलाइन नि:शुल्क कोचिंग - पेपर 1 (सामान्य अध्ययन)

विश्वय - भूगोल

अध्याय - विश्व के महाद्वीप

एशिया:

एशिया महाद्वीप उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है। यह पश्चिम में यूरोप महाद्वीप से संलग्न है। एशिया 44,413,000 वर्ग किमी है। यह पूरे विश्व के भू-क्षेत्र का 29.72 प्रतिषत है। एशिया शब्द की उत्पत्ति हिब्रू भाषा के ‘‘आसु’’ से हुई है, जिसका अर्थ है, ‘उदित सूर्य’। एशिया उत्तर में आर्कतिक सागर दक्षिण में हिन्द महासागर, पूर्वमें प्रषान्त महासागर तथा पश्चिम में यूराल पर्वत से घिरा है। एशिया महाद्वीप सर्वाधिक जलसंख्या वाला महाद्वीप है, यहाँ विश्व की लगभग 60% जनसंख्या निवास करती है। एशिया में विश्व का सबसे ऊंचा पर्वत माउण्ट एवरेस्ट (8852 किमी), सबसे ऊंचा पठार पामीर (5000 मी. औसत) जिसे विश्व की छत भी कहा जाता है, आदि हैं। एशिया में सर्वाधिक घना बसा हुआ द्वीप जावा है।

  • एशिया के प्रमुख बन्दरगाह:  कोलकाता, मुम्बई, चेन्नई, मनीला, बैंकाक, हाँगकाँग, सिंगापुर, याकोहामा, कोलम्बो, बसरा, शंघाई तथा एडन हैं।
  • एशिया में विश्व की सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश चीन तथा सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला देश मकाउ$ स्थित है।
  • एशिया में क्षेत्रफल की दष्ष्टि से सबसे बड़ा देश चीन तथा सबसे छोटा देश मालद्वीव है।
  • एशिया में सबसे लम्बी नदी यांगसी तथा अधिकतम गहराई म्रत  सागर (396 मी) की है।
  • एशिया में फिलीपीन्स द्वीप समूह के पास विश्व का सबसे गहरा महासागरीय गर्त प्रषान्त महासागर में मेरियाना गर्त (11,033 मी. गहरा) है।
  • एशिया में तीन प्रमुख प्रायद्वीप हैं: (i) अबर का प्रायद्वीप (विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप, क्षेत्रफल 32,50,000 वर्ग किमी), (ii) दक्कन का प्रायद्वीप, (iii) इण्डोचीन का प्रायद्वीप।
  • एशिया के प्रमुख सागरः बेरिंग सागर, जापान सागर, ओखोट्स्क सागर, लाल सागर, कैस्पियन सागर, काला सागर, पूर्वी चीन सागर, दक्षिणी चीन सागर, सुण्डा सागर तथा मारमारा सागर है।
  • एशिया महाद्वीप की प्रमुख पर्वत श्रेणियाँ: हिमालय, काराकोराम, अक्साई चीन, खिंगन, थ्यानासान और अल्टार्ड है।
  • एशिया महाद्वीप में विश्व का सर्वाधिक वर्षा वाले क्षेत्र मासिनराम (11,405 किमी) मेघालय, भारत मे हैं। एशिया में सबसे लम्बा रेलमार्ग ट्रान्स साइबेरियन रेलमार्ग (9438 किमी) है जो मास्को से नोखोदकता तक जाता है। इसके मार्ग में 97 स्टेशन पड़ते हैं। एशिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन पेइचिंग (चीन) में है।
  • यह 5 लाख वर्ग मी. क्षेत्र में फ़ैला है।
  • एशिया महाद्वीप के जैको बाद स्थान में स्थित बरखोंयान्स्क को पृथ्वी का शीत ध्रुव कहा जाता है।
  • विश्व की सबसे बड़ी झील (आन्तरिक सागर) वै$स्पियन सागर एशिया महाद्वीप में ही स्थित है। एशिया में विश्व का सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित खारे पानी की झील पैगांग झील (4,267 मी. ऊंचा) लद्दाख व तिब्बत में स्थित है।
  • एशिया महाद्वीप की प्रमुख खाड़ियाँ: बंगाल की खाड़ी, कच्छ की खाड़ी फ्रांस की खाड़ी टोंगकिंग की खाड़ी एंव एडन की खाड़ी है।
  • एशिया महाद्वीप में स्थित चीन विश्व का सर्वाधिक मछली पकड़ने वाला देश है।
  • विश्व की सर्वाधिक प्राकृतिक रबड़ उत्पादित करने वाला देश इण्डोनेषिया है।
  • विश्व की सबसे गहरी झील बैकाल झील (धरातल से 1940 मी. गहरा और समुद्र तल से 1485 मी. गहरा) एशिया में ही स्थित है।
प्रिय प्रतियोगियों, यह सामाग्री आई. ए. एस. (सामान्य अध्ययन) प्रांरभिक परीक्षा 2013 पेपर -1 ज्यादा जानकारी के लिये यहां क्लिक करें

अफ्रीका:

अफ्रीका महाद्वीप विश्व का दूसरा विशालतम महाद्वीप है। यह विषुवत रेखा के दोनों ओर फ़ैला हुआ है। इसका नाम अफ्रीका की एक बार्गबक जनजाति ‘फरीदी’ के नाम पर रखा गया है। इसका संपूर्ण क्षेत्रफल 30,244,049 वर्ग किमी है, जो विश्व के भू-क्षेत्र का 21 प्रतिषत है। इस महाद्वीप में 54 देश स्थित है।

  • अफ्रीका, एशिया महाद्वीप से सूरज इस्थमस द्वारा जुड़ा हुआ तथा यूरोप से अलग है। इसका समुद्र तट 30ए500 किमी लम्बा है।
  • अफ्रीका के पूर्व में एशिया, लाल सागर और हिन्द महासागर, उत्तर में भूमध्य सागर और यूरोप तथा पश्चिम में एटलांटिक महासागर है।
  • सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और औद्योगिक दष्ष्टि में अन्य महाद्वीपों में काफी पिछड़ा होने के कारण अफ्रीका को काला/ अंध महाद्वीप कहा जाता है।
  • अफ्रीका के पर्वतों में एटलस व डे्कन्सवर्ग प्रमुख है। यहाँ का ज्वालामुखी पर्वत किलीमन्जारो है।
  • अफ्रीका का आइवरी कोस्ट देश विश्व में सर्वाधिक कोको उत्पादक देश है।
  • अफ्रीका में सर्वाधिक बाक्साइट उत्खनित करने वाला देश गिनी है, इसका विश्व में द्वितीय स्थान है।
  • मिस्र में स्वेज नहर है जो लाल सागर को भूमघ्यसागर से मिलाती है। इस नहर का निर्माण 1869 में किया गया जिससे यूरोप से भारत आने में 7000 किमी दूरी की बचत होती है।
  • अफ्रीका में बुषमैन (कालाहारी), पिग्मी (कांगो बेसिन), बद्धस (सहारा मरूस्थल) मिलने वाली प्रमुख आदिम जातियाँ हैं।
  • विश्व का सर्वाधिक गर्म स्थल अल-अजीजीयाह (लीबिया) अफ्रीका में ही स्थित है।
  • विश्व की सबसे लम्बी नदी नील अफ्रीका महाद्वीप में ही बहती है।
  • अफ्रीका में किम्बस्ले खान (दक्षिण अफ्रीका) विश्व की सबसे बड़ी हीरे की खान है।
  • अफ्रीका में विश्व का सबसे विषाल मरूस्थल सहारा (84,00,000 वर्ग किमी) स्थित है।
  • अफ्रीका के प्रमुख बन्दरगाहों मे: काहिरा, किन्दरिया, त्रिपोली, अल्जीरियर्स, डाकर, लागोस, दारए-ए-बीदा, लुआन्डा, केप टाउन, पोर्ट एलिजाबेथ, डरबन, मापुती, बीरा, मोम्बासा, पोर्ट सूडान, मोगादिष, मीसाबा आदि है।
  • अफ्रीका का जोहान्सबर्ग नगर विश्व के प्रमुख स्वर्ण उत्पादक नगरों में से एक है।
  • अफ्रीका का ट्रांसवाल क्षेत्र जेबरा और जिराफ जानवरों के लिए विश्व विख्यात है।
  • अफ्रीका के उष्ण घास के मैदान सवाना ओर शीतोष्ण घास के मैदान ‘वेल्डस’ कहलाते हैं।
  • अफ्रीका का सबसे लम्बा रेलमार्ग केप काहिरा रेलमार्ग है जो दक्षिण अफ्रीका गणराज्य के केप टाउ$न नगर से मिस्र के काहिरा नगर तक जाता है।

उत्तरी अमेरिका:

उत्तरी अमेरिका विश्व का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है इसका क्षेत्रफल 2,424,700 वर्ग किमी है जो पृथ्वी के भू-क्षेत्र का 16.22 प्रतिषत है। इसका समुद्री तट सभी महाद्वीपों में सबसे बड़ा है, जिसकी लम्बाई 75,000 किमी है। इसका सबसे बड़ा प्रायद्वीप लेब्राडोर है तथा सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट मेकिनले (6194 मी) अलास्का श्रेणी में है। इस में कुल 29 देश स्थ्ति है। इसका ‘लारेन्षियत पठार’ महादेश का सबसे पुराना हिस्सा है। नदियों में मिसीसिपी मिसोरी, सेंट लारेंस, मैेकेजी आदि प्रमुख है। उत्तरी अमेरिका की खोज 1492 ई. में कोलम्बस द्वारा की गई थी।

उत्तरी अमेरिका का नाम अमेरिका, अमेरिगो विस्पुच्ची नामक साहसी यात्री के नाम पर पड़ा। उत्तरी अमेरिका की प्रमुख झीलें:

सुपीरियर, ईरी तथा मिशीगन इत्यदि है। पनामा नहर उत्तरी तथा दक्षिणी अमेरिका को जोड़ती है। उत्तरी अमेरिका में रेड इंडियन और नीग्रो प्रमुख प्रजातियाँ हैं।

संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिण पूर्वी तट पर चलने वाले चक्रवात हरीकेन और टारनेडी कहलाते हैं। उत्तरी अमेरिका के शीतोष्ण घास के मैदान ‘प्रेयरीज’ कहलाते हैं।

  • पनामा नहर के दो प्रमुख बन्दरगाह कोलन और पनामा है। उत्तरी अमेरिका का न्यूयार्व$ (सं. स. अमेरिका) विश्व का सबसे बड़ा बन्दरगाह है।
  • उत्तरी अमेरिका के दो प्रमुख रेलमार्ग ;प्द्ध वै$नेडियन पैसिफिक रेलमार्ग ;प्प्द्ध यूनियन पैसिफिक रेलमार्ग है। संयुक्त राज्य अमेरिका का प्रमुख कार उद्योग का केन्द्र डेट्रायट है।
  • विश्व में सर्वाधिक सोयाबीन उत्पादन करने वाला देश संयुक्त राज्य अमेरिका है।
  • उत्तरी अमेरिका का मैक्सिको विश्व में सर्वाधिक चाँदी उत्खानित करने वाला देश है।
  • उत्तरी अमेरिका के न्यूयार्व$ सिटी में ग्रांड सेण्ट्रल विश्व का सबसे बड़ा स्टेषन है।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका विश्व का सर्वाधिक मक्का उत्पादित करने वाला देश है।
  • कनाडा का माण्ट्रियल कागज उद्योग के लिए विश्व प्रसिद्ध है। कनाडा विश्व में सर्वाधिक कागज उत्पादित करने वाला देश भी है।

दक्षिण अमेरिका:

दक्षिण अमेरिका विश्व का चैथा बड़ा महाद्वीप है। इसका क्षेत्रफल 1,17,98,500 वर्ग किमी है तथा इसमें 15 देश स्थित हैं। दक्षिणी अमेरिका का बड़ा भाग दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है। ऐसा माना जाता है कि क्रिस्टोफर कोलम्बस ने अपने तीसरे अभियान (1498-1500) में दक्षिण अमेरिका के ओरानिको नदी के मुहाने पर इसकी खोज की। इसका समुद्रतट 28700 किमी लम्बा है। इसकी सबसे ऊंची चोटी माउंट एकांकागुआ (6959 मी) है। इसका नदी वितरण काफी घना है। यहाँ की अमेजन नदी विश्व की दूसरी सबसे लंबी नदी है। यहाँ की जल-वायु मुख्यतः उष्णकटिबंधीय तथा उपोष्ण प्रकार की है। वनस्पतियों में चिरहरित वन, सबाना, लियानो, पम्पास, ग्रान चाकों और अन्य कई प्रकार की वनस्पतियाँ पायी जाती हैं। दक्षिणी अमेरिका के प्रमुख बंदरगाह में रियो-हि-जेनेरो, ब्युनस-आयर्स, सैण्टियागो, साओलुइस आदि है। दक्षिण अमेरिका के ब्राजील में बहने वाली अमेजन नदी विश्व में अपवाह क्षेत्र की दष्ष्टि से प्रथम है। वेनेजुएला स्थित एंजेल प्रपात विश्व का सबसे ऊंचा झरना है।

  • ब्राजील के कहवा के बागों को ‘फजैण्डा’ और उष्ण आर्द वन सें की ‘सेल्वाज’ कहते हैं।

  • दक्षिण अमेरिका के चिली में इस महाद्वीप का षुष्कतम भाग व मरुस्थल ‘अटाकामा’ स्थित है।

  • दक्षिण अमेरिका के अर्जेन्टाइना में विस्तष्त घास के मैदान को ‘पम्पास’ कहते हैं।

  • दक्षिण अमेरिका के वनों से रबड़, सिनकोना, चन्दन, कार्नोब आदि वस्तुएँ प्राप्त होती है।

  • दक्षिण अमेरिका में चिली-अर्जेन्टाइना सीमा पर विश्व की सबसे ऊंचा ज्वालामुखी ओजेस-डेल-सलादो (6885 मी0) स्थित है।

  • दक्षिण अमेरिका के बोलिविया राज्य की राजधानी लापाज विश्व की सबसे अधिक ऊंचाई (समुद्रतल से 368 मी.) पर स्थित है।

  • दक्षिण अमेरिका का सबसे बड़ा नगर रिसो-डि-जेतेरो (ब्राजील) है।

  • दक्षिणी अमेरिका से स्थित एण्डीज विश्व की सबसे लम्बी पर्वतमाला है। यह लगभग 7,200 किमी लम्बी है।

  • दक्षिणी अमेरिका में ब्राजील सर्वाधिक कोको उत्पादक देश है। विश्व में इसका दूसरा स्थान है।

  • दक्षिण अमेरिका में ब्राजील सर्वाधिक सोयाबीन उत्पादक देश है। विश्व में इसका तीसरा स्थान है। दक्षिणी अमेरिका का सबसे लम्बा रेलमार्ग ट्रांस एण्डियन रेलमार्ग है जो चिली के वानपैरेजो से अर्जेन्टाइना के ब्यूनस-आयर्स नगर के मध्य तक जाता है।

यूरोप:

यूरोप एशिया महाद्वीप के पश्चिम भाग में उत्तरी गोलार्द्ध की उपोष्ण पट्टी में स्थित है। इसका नाम ‘ऐरब’ शब्द से लिया गया है। जिसका अर्थ होता है सूर्यास्त! यूरोप का क्षेत्रफल 10,527,000 वर्ग किमी है जो विश्व के भू-क्षेत्र का 7.04% है। क्षेत्रफल की दष्ष्टि से यह पाँचवें स्थान पर है। यूरोप महाद्वीप का स्थल भाग एशिया से जुड़े रहने के कारण इन दोनों महाद्वीपों को ‘यूरेषिया’ का संज्ञा दी जाती है। इस महाद्वीप में 46 देश स्थित है। यूरोप को प्रायद्वीपों का देश भी कहा जाता है। यूरोप के प्रमुख पर्वत आल्पस, यूराल तथा ब्लैक फारेस्ट भ्रंषोत्थ पर्वत है। यहाँ का सर्वोच्च शिखर एलबुर्ज (5642 मी.) रूस मे स्थित है। यूरोप की प्रमुख नदियाँ डेन्यूब, बोल्गा, टेम्स, सीन आदि है। डेन्यूब नदी के तट पर बुडापेस्ट, बुखोरस्ट, बेलग्रेड तथा विएना बंदरगाह स्थित है।

  • राइन नदी का जलमार्ग यूरोप का सर्वाधिक व्यस्त अन्तः स्थली जलमार्ग है।
  • यूरोप के प्रमुख खनिज तेल उत्पादक देशों में फ्रांस, आस्ट्रिया रूमानिया, पोलैण्ड व हंगरी का स्थान है।
  • यूरोप का सबसे महत्त्वपूर्ण ओरियण्ट रेलमार्ग है जो फ्रांस के पैरिस नगर से टर्की के कुस्तुन्तुनिया नगर के मध्य तक जाता है।
  • फ्रांस की राजधानी पेरिस जो सीन नदी के तट पर बसी है, विश्व का सबसे सुन्दर नगर माना जाता है। इसे फ़ैशन की नगरी भी कहा जाता है। यूरोप के हंगरी रूमानिया और यूक्रेन गणराज्य में शीतोष्ण घास के मैदान (प्रेयरी क्षेत्र) पाये जाते हैं।
  • क्षेत्रफल की दष्ष्टि से विश्व का सर्वाधिक बड़ा देश रूस यूरोप महाद्वीप में स्थित है।
  • काला सागर तथा भूमध्य सागर के तट पर स्थित यूगोस्लाविया, ग्रीस, रूमानिया और अल्बेनिया के सम्मिलित रूप को ही बाल्कन राज्य कहा जाता था।
  • नार्वे, स्वीडन, फिनलैण्ड व साइबेरिया क्षेत्र में विश्व के प्रमुख कोणभारी वन पाए जाते हैं।
  • इटली विश्व का सर्वाधिक अंगूर उत्पादक देश है।
  • यूरोप के लौह उत्पादक देशों में जर्मनी व फ्रांस का प्रमुख स्थान है।
  • ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैण्ड के उत्तरी भाग के सम्मिलित रूप को संयुक्त राज्य ;न्दपजमक ज्ञपदहकवउद्ध कहा जाता है। इंगलिश चैनल फ्रांस को यूनाइटेड किंगडम से अलग करता है।

आस्ट्रेलिया:

पृथ्वी का सबसे छोटा तथा सबसे कम जनसंख्या वाला महाद्वीप आस्ट्रेलिया है। इसका नाम ‘आस्ट्रेलिस’ से लिया गया है जिसका अर्थ दक्षिण होता है। आस्ट्रेलिया की खोज सर्वप्रथम पुर्तगाली अन्वेषक
डब्लयू जान्स ने की थी। सर्वप्रथम 1788 में यहाँ ब्रिटिश उपनिवेश की स्थापना हुई। आस्ट्रेलिया का सबसे ऊंचा जाग्रत ज्वाला मौना लौआ (4.168 मी.) है। यहाँ की सबसे बड़ी नदी मर्रे-डार्लिग (3490 किमी) है। आस्ट्रेलिया के 2/5 भाग की जलवायु उष्णकटिबन्धीय क्षेत्र तथा 3/5 भाग उपोष्ण क्षेत्र में पड़ती है। आस्ट्रेलिया का क्षेत्रफल 76,86,880 वर्ग किमी है। आस्ट्रेलिया महाद्वीप में 16 देश स्थित है।

  • आस्ट्रेलिया की खोज का श्रेय ऐबेल वस्मान (1642 मी.) और जेम्स कुक (1769 ई.) को जाता है। आस्ट्रेलिया के दक्षिणी-पूर्व में स्थित न्यूजीलैण्ड को ‘‘दक्षिण का ब्रिटेन’’ कहा जाता है।
  • आस्ट्रेलिया के दक्षिण पूर्व में स्थित न्यूजीलैण्ड को ‘‘दक्षिण का ब्रिटेन’’ कहा जाता है।
  • आस्ट्रेलिया की विश्व विख्यात सोने की खाने कालगूर्ली ओर कूलगाडी है।
  • आस्ट्रेलिया विश्व प्रसिर्द्ध मैरिनो उ$न का प्रमुख उत्पादक है। यह विश्व में सर्वाधिक ऊन निर्यातक देश भी है।
  • आस्ट्रेलिया ओर न्यूगिनी के बीच टारेस जल सन्धि है। न्यूजीलैण्ड के मूल निवासियों को ‘‘माओरी’’ कहते हैं।
  • आस्ट्रेलिया पूर्णतः दक्षिण गोलार्द्ध में स्थित है। मकर व्रत इसकेः मध्य से होकर गुजरती है। यह प्रषान्त तथा हिन्द महासागर से घिरा हुआ है।
  • आस्ट्रेलिया विश्व में सर्वाधिक बाॅक्साइट उत्खनित करने वाला देश है।
  • न्यूजीलैण्ड में ऐमू और कोकाबरा नामक पक्षी पाए जाते हैं।
  • इसे श्रेणी व महाद्वीप का सर्वोच्य षिखर कोसिस्को (2.228 मी. ऊंचा) है।
  • आस्ट्रेलिया के पूर्वी तटीय क्षेत्रा में प्रख्यात मूंगे की चट्टानें ग्रेट बैरियर रीफ स्थित है।
  • आस्ट्रेलिया विश्व में सर्वाधिक सीसा अयस्क उत्खनित करने वाला देश है।

<< मुख्य पृष्ठ पर वापस जाने के लिये यहां क्लिक करें