(Download) IAS (Main) Hindi Optional Paper - IV : 2011

Union Public Service Commission
IAS Main Hindi Optional Paper - IV

1. किन्हीं तीन पद्यांशों की सप्रसंग व्याख्या करते हुए, उनके काव्य सौंदर्य को उद्धारित कीजिए। (पद्यांशों को प्रश्न-प्रत्रा से यहाँ से जोड़ें)

2. (क) कबीर के रहस्यवाद की चर्चा करते हुए उन पर पड़े प्रभावों का विवेचना कीजिए।
(ख) ‘सूर वात्सल्य के कवि हैं।’ सूर की कविताओं के आधार पर इसे स्पष्ट कीजिए।

3. (क) ‘पद्मावत’ में निहित केन्द्रीय भाव को स्पष्ट करते हुए जायसी के काव्य विवेक का परीक्षण कीजिए।
(ख) बिहारी के काव्य में चित्रित प्रेम और सौंदर्य सांसारिकता से निबद्ध हैं-विवेचन कीजिए।

4. (क) निराला जीवन के राग-विराग के विशिष्ट कवि हैं-विवेचन कीजिए।
(ख) नई कविता के दायरे में रहते हुए मुक्तिबोध की काव्य शैली में प्रगतिशीलता का निवंहन हुआ है-स्पष्ट कीजिए।

5. (क) अज्ञेय मानवीय संवेदना को पकड़ने तथा उसके विस्तार में मजे कवि हैं। क्या आप इससे सहमत हैं?
(ख) नागार्गुन की कविता जनता की जागृति का साधन है। स्पष्ट कीजिए।

6. (क) ‘राम की शक्तिपूजा’ तत्कालीन समाज के उद्वेलन को किस प्रकार रेखांकित करती है। स्पष्ट कीजिए।
(ख) रावण और राम के युद्ध में निराला अपने अंतर तथा बाह्य संघर्ष को रूपाकार दे रहे थे-स्पष्ट कीजिए।

7. (क) कामायनी में ‘श्रद्धा’ और ‘इड़ा’ को प्रसाद ने किन प्रतीकों में ढालने का प्रयास किया है-स्पष्ट कीजिए।
(ख) कुरुक्षेत्रा के काव्य वैशिष्ट्य का विवेचन कीजिए।

8. (क) ‘भारत-भारती’ नवजागरण को केन्द्र में रखने वाली काव्य कृति है-विवेचन कीजिए।
(ख) मैथिलीशरण गुप्त की कविता किस प्रकार मानव व्यवहारों को प्रतीकित करती है। स्पष्ट कीजिए।