(Download) IAS (Main) Hindi Optional Paper - V : 2011

Union Public Service Commission
IAS Main Hindi Optional Paper - V

1. निम्नलिखित पद्यांशों में से किन्हीं तीन की संदर्भगत व्याख्या कीजिए। (काव्यांश प्रश्न-प्रत्र से ज्लचम करें)

2. (क) सतसैया के दोहरे, ज्यों नाविक के तीर देखन में छोटे लगे, घाव करे गंभीर’ इस दोहे के आधार पर बिहारी की विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।
(ख) रीतिकाल में कविवर बिहारी की अपनी अलग पहचान है। तर्क सहित उत्तर दीजिए।

3. (क) ‘पद्मावत’ में लोक संस्कृति की अभिव्यक्ति हुई है। सोदाहरण स्पष्ट कीजिए।
(ख) जायसी कितने सूफी हैं और कितने कवि हैं? प्रमाण सहित उत्तर दीजिए।

4. (क) तुलसीदास के प्रबंध कौशल के वैशिष्ट्य का मूल्यांकन कीजिए।
(ख) सूरदास की कविता में प्रेम के विविध रूपों की अभिव्यक्ति मिली है। स्पष्ट कीजिए।

5. (क) नई कविता के आत्म संघर्ष का श्रेष्ठ रूप मुक्तिबोध की कविताओं में मिलता है-इस विषय में अपने विचार प्रकट कीजिए।
(ख) निराला की कविताओं में तत्कालीन समाज पर मुखर व्यंग्य निहित है-स्पष्ट कीजिए।

6. (क) ‘भारत-भारती’ में अभिव्यक्त कवि की पुनरूत्थान वादी दृष्टि तथा राष्ट्रीय चेतना के द्वन्द्व की समीक्षा कीजिए।
(ख) युद्ध और शांति की समस्या वास्तव में समता की समस्या है-कुरुक्षेत्रा के आधार पर विचार कीजिए।

7. (क) ‘‘कुकुरमुत्ता’’ का प्रतिपाद्य स्पष्ट कीजिए।
(ख) ‘अकाल और उसके बाद’ कविता में नागार्जुन ने किन परिवर्तनों को दर्शाया है?

8. (क) प्रसाद के काव्य में मानवीय संवेदना के आधार पर नये सृजन का स्वीकार है-स्पष्ट कीजिए।
(ख) मुक्तिबोध समकालीन हिन्दी कविता के महत्त्वपूर्ण हस्ताक्षर हैं-अपने विचार व्यक्त कीजिए।