UPSC परीक्षा ​: समसमायिकी वस्तुनिष्ठ प्रश्न, Hindi Current Affairs MCQ - 20 June 2019

IAS EXAM


UPSC परीक्षा ​: समसमायिकी वस्तुनिष्ठ प्रश्न, Hindi Current Affairs MCQ - 20 June 2019


Q1. निम्नलिखित में से कौन सा कथन किम्बर्ले प्रक्रिया प्रमाणन योजना के लिए सही है/ हैं?

1. वर्तमान में किम्बर्ले प्रक्रिया प्रमाणन योजना (KPCS) के 55 सदस्य देश हैं।
2. वर्ष 2019 में रुसी संघ को किम्बर्ले प्रक्रिया प्रमाणन योजना की अध्यक्षता का कार्यभार सौंपा गया है।
3. किम्बर्ले प्रक्रिया हीरे के दुरुपयोग को रोकने के लिए कई देशो, उद्योगों और नागरिक समाजो की संयुक्त पहल है।

कूट :
a. 1 एवं 2
b. 1, 2 एवं 3
c. 1 एवं 3
d. 2 एवं 3

Q2. विश्व मरुस्थली करण और सूखा रोकथाम दिवस 2019 के बारे में निम्नलिखित कथनो में कौन सा/से कथन सत्य हैं ?

1. प्रत्येक वर्ष 17 जून को इसका आयोजन किया जाता है।
2. वर्ष 2019 में इसकी थीम लेट्स ग्रो द फ्यूचर टुगेदर (Let’s Grow The Future Together) है।
3. इस बैठक का आयोजन 29 अगस्त से 14 सितम्बर तक दिल्ली में किया जाएग।

कूट :
a. 1 एवं 3
b. 2 एवं 3
c. 1 एवं 2
d. 1, 2 एवं 3

Q3. प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सत्य नहीं है ?

1. इस योजना की शुरुआत अप्रैल 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा की गई थी।
2. इस योजना के तहत सिर्फ 50,000 से 5 लाख तक का ऋण मिलता है।
3. 2018-2019 में इस योजना के तहत लगभग 60 मिलियन ऋण प्रदान किये गए थे।

कूट :
a. केवल 1
b. केवल 3
c. केवल 1 एवं 2
d. उपयुक्त सभी

UPSC सामान्य अध्ययन प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा (Combo) Study Kit

UPSC सामान्य अध्ययन (GS) प्रारंभिक परीक्षा (Pre) पेपर-1 स्टडी किट

उत्तर:

1 (c), 2 (d), 3 (c)