UPSC परीक्षा ​: समसमायिकी वस्तुनिष्ठ प्रश्न, Hindi Current Affairs MCQ - 22 June 2019

IAS EXAM


UPSC परीक्षा ​: समसमायिकी वस्तुनिष्ठ प्रश्न, Hindi Current Affairs MCQ - 22 June 2019


Q1. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग(UGC) के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सत्य नहीं है ?

a. 28 दिसंबर 1953 को तत्कालीन शिक्षा मंत्री मौलाना अब्दुल कलाम आजाद ने UGC की नींव रखी थी।
b. UGC विश्व विद्यालयी शिक्षा के मापदंडो के समन्वय, निर्धारण और अनुरक्षण हेतु 1956 में संसद के अधिनियम द्वारा स्थापित एक स्वायत संगठन है।
c. इसका मुख्यालय बैंगलोर में है।
d. इसके 6 क्षेत्रिए कार्यालय पुणे, भोपाल, कोलकाता, हैदराबाद, गुवाहाटी एवं बैंगलोर में है।

Q2. राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के बारे में कौन सा/से कथन सत्य है ?

  1. विदेशी (Tribunal) आदेश 1964 के अनुसार यह केंद्र सरकार को शक्ति प्रदान करता है कि वह प्राधिकरण से यह प्रश्न कर सकती है कि कोई व्यक्ति विदेशी अधिनियम, 1946 के अंतर्गत विदेशी है या नहीं है।
  2. 31 जुलाई को NRC की अंतिम रिपोर्ट के प्रकाशन से पूर्व अवैध प्रवासियों की जांच करने के लिए असम में लगभग 1000 ट्रिब्यूनल्स स्थापित करने की मंजूरी दे दी है।
  3. ये प्राधिकरण अर्ध-न्यायिक निकाय होते है।

कूट
a. केवल 1
b. केवल 2
c. केवल 3
d. उपयुक्त सभी

Q3. मिथाइल ब्रोमाइड (Methyl Bromide) के बारे में निम्नलिखिय में कौन सा कथन सत्य नहीं है?

a. दुनिया के सभी देश मिथाइल-ब्रोमाइड का इस्तेमाल करने के लिए स्वतंत्र है
b. मिथाइल ब्रोमाइड का प्रयोग किये बिना खाद्य उत्पादों के निर्यात करने वाले देशो पर भारत द्वारा आर्थिक दंड अधिरोपित किया जाता है।
c. फ्यूमिगेंट/धूमक का उपयोग भारतीय बंदरगाह पर दूसरे देशो से आयातित अनाज और दालो की कीटों से सुरक्षा करने के लिए किया जाता है।
d. वैश्विक स्तर पर CFC का उपयोग प्रतिबंधित है।

UPSC सामान्य अध्ययन प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा (Combo) Study Kit

UPSC सामान्य अध्ययन (GS) प्रारंभिक परीक्षा (Pre) पेपर-1 स्टडी किट

उत्तर:

1 (c), 2 (d), 3 (d)