UPSC परीक्षा ​: दैनिक करंट अफेयर्स, Hindi Current Affairs - 07 January 2019

IAS EXAM


UPSC परीक्षा ​: दैनिक करंट अफेयर्स, Hindi Current Affairs - 07 January 2019


:: राष्ट्रीय ::

रामविलास पासवान नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

  •  केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष रामविलास पासवान ने घोषणा की है कि वह अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर (सुरक्षित) से इस बार लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे।

  •  दिल्ली से लौटे पासवान ने यह घोषणा की। इस सवाल पर कि यहां से कौन लड़ेगा, पासवान ने कहा, यह निर्णय पार्टी करेगी।

  •  लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष एवं बिहार के जमुई से पार्टी के सांसद चिराग पासवान के राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर दिये गये बयान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा है कि इस संबंध में अदालत का जो भी निर्णय होगा वह मान्य होगा।

  •  पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी भी यही चाहती है।

शिमला में साल की पहली बर्फबारी, शीतलहर

  •  शिमला में इस साल बर्फबारी का इंतजार रविवार को आखिरकार खत्म हो गया।

  •  दोपहर बाद से शिमला में रुक-रुक कर बर्फबारी हुई।

  •  इस साल की पहली बर्फबारी का स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने खूब आनंद लिया।

  •  हालांकि शिमला से आगे नारकंडा होकर हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग पर बर्फबारी के कारण यातायात अवरुद्ध हो गया है।

  •  ऊपरी शिमला के लिए भी सभी रास्ते बर्फबारी के कारण बंद हो गए हैं।

  •  जानकारी के मुताबिक रोहड़ू के लिए खड़ा पत्थर और कुफरी में सड़क बर्फबारी के कारण बंद हो गई जबकि चौपाल के लिए खिड़की और देहरा में भारी बर्फबारी के कारण यातायात के लिए अवरुद्ध है।

  •  वैसे लगातार तीसरे दिन बर्फबारी जारी रहने से प्रदेश शीतलहर की चपेट में है।

  •  बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। केलांग, कल्पा, कुफरी, डलहौजी और मनाली में पारा शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे है।

  •  कुफरी में न्यूनतम तापमान शून्य से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे तो डलहौजी में शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया।

  •  मनाली में न्यूनतम पारा शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ।

  •  केलांग प्रदेश का सबसे सर्द इलाका बना हुआ है, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 8.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

  •  कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस कम था।

  •  जनजातीय क्षेत्रों में लगातार तीसरे दिन बर्फबारी हुई।

  •  लोग अपने घरों तक ही सीमित होकर रह गए हैं।

  •  धर्मशाला से ‘निस’ के अनुसार 2 दिनों से हो रही बारिश और बर्फबारी से समूची कांगड़ा घाटी ठंड की चपेट में है।

  •  वहीं, जम्मू से प्राप्त खबर के अनुसार जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी हिमपात के कारण यातायात बंद होने से कश्मीर के सैकड़ों वाहन जम्मू के सामान्य बस पड़ाव पर दूसरे दिन रविवार को भी फंसे रहे।

  •  हिमाचल मौसम विभाग ने राज्य में आने वाले लगभग एक सप्ताह तक वर्षा और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है।

  •  विभाग ने आज राज्य के मध्यम और अधिक ऊंचाई वाले अलग-अलग स्थानों पर भारी बर्फबारी व वर्षा की चेतावनी भी जारी की है।

  •  उधर, जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुट पर्वत पर स्थित वैष्णो देवी में रविवार मौसम की पहली बर्फबारी हुई।

  •  बाल-बाल बचे 20 यात्री : चंबा जिला में चंबा-भरमौर मार्ग पर रविवार दोपहर बाद राज्य पथ परिवहन निगम की एक बस पर पहाड़ से खिसकी चट्टानें और मलबा गिर जाने से 20 यात्री बाल-बाल बच गए।

  •  इस घटना में कुछ यात्रियों को चोटें आई हैं। ये बस चंबा से होली जा रही थी।

  • अफगानिस्तान में सोने की खदान धंसी, 30 की मौत

  •  उत्तर पूर्व अफगानिस्तान में रविवार को सोने की एक खदान धंसने से 30 व्यक्तियों की मौत हो गई।

  •  बदख्शां प्रांत में कोहिस्तान जिले के गवर्नर मोहम्मद रुस्तम राघी ने बताया कि जिले में हुई इस घटना में 7 व्यक्ति घायल हुए हैं।

  •  ग्रामीणों ने सोने की तलाश के लिए नदी तल में 60 मीटर गहरे गड्ढे की खुदाई की थी।

  •  उसकी दीवार गिरने के दौरान वे उसके भीतर थे। अफगानिस्तान में पैसा जुटाने के लिए तालिबान अवैध खनन पर काफी निर्भर है।

‘द एक्सीडेंटल…’ के बाद अब ‘द ताशकंद फाइल्स’

  •  चुनाव से पहले फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ के अति विवादास्पद ट्रेलर के रिलीज के बाद अब एक और फिल्म पर राजनीतिक हलकों में तूफान खड़ा हो सकता है।

  •  ‘द ताशकंद फाइल्स’ नामक फिल्म रूस में देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत के बारे में है।

  •  फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जैसे शीर्ष राजनेताओं ने शास्त्री की मृत्यु के रहस्य को उजागर करने की आवश्यकता पर अपनी राय व्यक्त की थी, जिसके बाद उन्होंने यह फिल्म बनाने का निर्णय लिया था।

आधार ने बचाये 90 हजार करोड़ रुपये : जेटली

  •  आधार’ की बचत से आयुष्मान भारत जैसी 3 योजनाएं चलाई जा सकती हैं।

  •  जेटली ने रविवार को फेसबुक पोस्ट में आधार के क्रियान्वयन की सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व को दिया।

  •  उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार ने अपने विरोधाभासों और अनिर्णय की वजह से इस पर अनमने तरीके से काम किया।

  •  वित्त मंत्री ने कहा कि आधार के जरिये सब्सिडी देने से मार्च 2018 तक पिछले कुछ साल के दौरान 90 हजार करोड़ रुपये की बचत हुई है।

  •  इससे कई डुप्लिकेट, अज्ञात और जाली लाभार्थियों को हटाने में मदद मिली।

  •  उन्होंने कहा कि विश्व बैंक की डिजिटल डिविडेंड रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि भारत आधार से हर साल 77 हजार करोड़ रुपये की बचत कर सकता है।

पहली बार किन्नरों की देवत्व यात्रा

  •  कुंभ मेले के तहत चल रहे कार्यक्रमों में रविवार को यहां पहली बार किन्नर अखाड़े की देवत्व यात्रा निकली।

  •  किन्नर साधु संतों का दर्शन करने के लिए लाखों की तादाद में लोग एकत्रित हुए।

  •  राम भवन चौराहे से निकली इस देवत्व यात्रा की खास बात यह रही कि इसमें किन्नर संत सज-धज कर घोड़ों और बग्घियों पर सवार थे, जबकि बाकी अखाड़ों की यात्रा में ट्रैक्टर ट्राली पर रखे सोने-चांदी के हौदों पर साधु-संत विराजमान थे।

  •  इस देवत्व यात्रा में 25 से अधिक बग्घियां थीं।

  •  वहीं दूसरी ओर, घोड़े गीत-संगीत की धुन पर थिरकते हुए बच्चों का मनोरंजन कर रहे थे।

  •  यद्यपि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने किन्नर अखाड़ा को मान्यता नहीं दी है।

  •  लेकिन किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने बीच नगर में देवत्व यात्रा निकाली जिससे यह सभी के आकर्षण का केंद्र बनी।

  •  इस यात्रा में सबसे आगे आठ बग्घियों पर अखाड़े के संत विराजमान थे और इसके पीछे अखाड़े की महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ऊंट पर सवार थीं और लोगों को आशीर्वाद दे रही थीं।

  •  इनके पीछे एक वाहन में अखाड़े के आराध्य देवता महाकालेश्वर विराजमान थे।

  •  देवत्व यात्रा में आराध्य देवता के पीछे बाजे-गाजे और झांकियों के साथ बग्घियों पर किन्नर साधु संत लोगों को आशीर्वाद दे रहे थे।

जम्मू कश्मीर विद्यार्थियों के लिए होगी अलग मेडिकल परीक्षा

  •  केंद्र ने जम्मू-कश्मीर के उन विद्यार्थियों के लिए एक अलग मेडिकल पोस्टग्रेजुएट परीक्षा कराने का फैसला किया है, जो कि रविवार को होने वाली परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों तक नहीं पहुंच सके।

  •  खराब मौसम के चलते जम्मू-कश्मीर के बहुत से विद्यार्थी पोस्टग्रेजुएट मेडिकल दाखिलों के लिए राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की राष्ट्रीय पात्रता-एवं प्रवेश परीक्षा देने से वंचित रह गये।

  •  तकरीबन 1.48 लाख विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी।

  •  राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने इस मुद्दे पर स्वास्थ्य मंत्रालय तथा मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया बोर्ड ऑफ गवर्नर से चर्चा की, जिसने ऐसे विद्यार्थियों के लिए अलग से व्यवस्था करने की अनुमति दे दी।

  •  परीक्षा की तिथि तथा स्थान की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

UPSC सामान्य अध्ययन प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा (Combo) Study Kit

UPSC सामान्य अध्ययन (GS) प्रारंभिक परीक्षा (Pre) पेपर-1 स्टडी किट

::अंतर्राष्ट्रीय::

मलेशिया के शाह ने दिया पद से इस्तीफा

  •  मलेशिया के शाह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। देश के इतिहास में यह पहला ऐसा मामला है।

  •  शाही अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

  •  सुल्तान मोहम्मद पंचम के इस्तीफे की घोषणा से कई सप्ताह से चल रही उन अटकलों पर विराम लग गया है जो उनके चिकित्सीय अवकाश पर जाने के बाद से लगाई जा रही थीं।

  •  ब्रिटेन से 1957 में आजादी मिलने के बाद मुस्लिम बहुल वाले देश में यह किसी शाह का पद से इस्तीफा देने का पहले मामला है।

  •  गौरतलब है कि शाह ने नवंबर के शुरूआत में दो माह की छुट्टी ली थी जिसके बाद अफवाहें फैलने लगीं थीं उन्होंने रूस की एक पूर्व ब्यूटी क्वीन से विवाह कर लिया है।

Click Here For Todays UPSC Current Affairs MCQ (Hindi)

UPSC सामान्य अध्ययन प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा (Combo) Study Kit

UPSC सामान्य अध्ययन (GS) प्रारंभिक परीक्षा (Pre) पेपर-1 स्टडी किट