UPSC परीक्षा ​: दैनिक करंट अफेयर्स, Hindi Current Affairs - 14 January 2019

IAS EXAM


UPSC परीक्षा ​: दैनिक करंट अफेयर्स, Hindi Current Affairs - 14 January 2019


यूपी की सभी लोकसभा सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस

  •  उत्तर प्रदेश (यूपी) में सपा-बसपा के गठबंधन में जगह नहीं मिलने के बाद कांग्रेस ने रविवार को राज्य की सभी 80 लोकसभा सीटों पर अपने बलबूते चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया।
  •  मगर, उसने गठबंधन के दरवाजे अब भी खुले रखते हुए कहा है कि अगर कोई धर्मनिरपेक्ष पार्टी कांग्रेस के साथ चलने को तैयार हो तो उसे अवश्य समायोजित किया जाएगा।
  •  कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने रविवार को यह ऐलान किया।
  •  गुलाम नबी ने उम्मीद जताई कि कांग्रेस वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में मिली सीटों से दोगुनी सीटें जीतेगी।
  •  इस सवाल पर कि क्या कांग्रेस अब किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी,
  •  आजाद ने कहा कि अगर कोई धर्मनिरपेक्ष दल हमारे साथ चलने को तैयार है और कांग्रेस यह समझे कि वह भाजपा से लड़ सकता है तो उसे जरूर समायोजित किया जाएगा।
  •  सपा-बसपा गठबंधन में शामिल नहीं किए जाने के बारे में पूछने पर कांग्रेस महासचिव ने कहा कि वह चाहते थे कि उत्तर प्रदेश में बनने वाले गठबंधन में कांग्रेस भी शामिल हो, लेकिन अगर कोई साथ नहीं चलना चाहता है तो इसमें कुछ नहीं किया जा सकता।
  •  चुनाव के बाद सपा-बसपा से गठबंधन के सवाल पर आजाद ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस सभी धर्मनिरपेक्ष क्षेत्रीय पार्टियों का स्वागत करेगी।
  •  उन्होंने एक अन्य सवाल पर कहा कि सपा-बसपा गठबंधन में जगह नहीं मिलने से कांग्रेस के कार्यकर्ता कतई निराश नहीं हैं।
  •  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रदेश में कम से कम 13 सभाएं करेंगे।

गुजरात में आज से सामान्य वर्ग के गरीबों को 10% आरक्षण

  •  गुजरात सरकार ने रविवार को कहा कि वह सरकारी नौकरियों और उच्च शिक्षा में सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए 10 फीसदी आरक्षण को लागू करेगी।
  •  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को संवैधानिक संशोधन को मंजूरी दे दी।
  •  प्रदेश सरकार की विज्ञप्ति में कहा गया कि आरक्षण की नयी व्यवस्था उन दाखिलों और नौकरियों के लिये भी प्रभावी होगी जिनके लिये विज्ञापन 14 जनवरी से पहले जारी हुआ हो।
  •  ऐसे मामलों में नए सिरे से घोषणाएं की जाएंगी।
  •  विज्ञप्ति में कहा गया कि भर्ती या दाखिला प्रक्रिया (परीक्षा या साक्षात्कार) 14 जनवरी से पहले शुरू हो चुके हैं तो 10 फीसदी आरक्षण लागू नहीं होगा।
  •  गुजरात कांग्रेस प्रमुख अमित चावड़ा ने इस घोषणा की निंदा करते हुए कहा कि इससे भ्रम फैलेगा।

केजरीवाल नहीं लड़ेंगे अगला लोकसभा चुनाव

  •  लोकसभा के पिछले चुनाव में वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चुनौती देने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आगामी आम चुनाव नहीं लड़ेंगे।
  •  मगर, उनकी आम आदमी पार्टी (आप) काशी से किसी अन्य मजबूत प्रत्याशी को जरूर खड़ा करेगी।
  •  आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने आज टेलीफोन पर बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।
  •  वह दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं, और अपने राज्य पर विशेष ध्यान देना चाहते हैं।
  •  आप प्रवक्ता ने बताया कि उनकी पार्टी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गोवा और चंडीगढ़ की सभी लोकसभा सीटों पर जबकि उत्तर प्रदेश की कुछ सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
  •  उत्तर प्रदेश के बारे में फरवरी तक सारी चीजों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

UPSC सामान्य अध्ययन प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा (Combo) Study Kit

UPSC सामान्य अध्ययन (GS) प्रारंभिक परीक्षा (Pre) पेपर-1 स्टडी किट

गुरु गोबिंद सिंह पर रु. 350 का सिक्का

  •  सिखों के 10वें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 350 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया।
  •  इस मौके पर मोदी ने खालसा पंथ के संस्थापक को एक योद्धा एवं कवि बताया जिनके पास धार्मिक ग्रंथों की अथाह जानकारी थी।
  •  मोदी ने कहा कि सरकार अब देशभर में गुरु नानक देव की 550वीं जयंती मनाने की योजना बना रही है।
  •  बंटवारे के दौरान करतारपुर साहिब को भारत की सीमा में न ला सकने की अक्षमता के लिए प्रधानमंत्री ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर हमला बोला।
  •  वहीं मोदी ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के लिए भी कांग्रेस पर निशाना साधा।
  •  उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारे को देखने के लिए अब दूरबीन का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा और वह गलियारे का प्रयोग कर बिना वीजा के वहां जा सकते हैं।
  •  मोदी ने कहा,’अगस्त, 1947 में एक गलती हुई थी। यह (गलियारा) उसी गलती का हर्जाना है।
  •  हमारे गुरु का महत्वपूर्ण स्थान कुछ ही किलोमीटर दूर था। लेकिन इसे भारत का हिस्सा नहीं बनाया जा सका..
  •  यह गलियारा उस क्षति को कम करने का प्रयास है।’
  •  गुरु नानक देव का निधन 22 सितंबर, 1539 को करतारपुर में हुआ था।
  •  कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, पूर्व चीफ जस्टिस जेएस खेहर और कई सिख नेता प्रधानमंत्री के निवास पर मौजूद थे।
  •  मोदी ने कहा कि चाहे वह गुरु नानक हों या गुरु गोबिंद सिंह, उन्होंने हमें न्याय का पक्षधर बनना सिखाया।
  •  उनके दिखाए रास्ते पर चलते हुए केंद्र सरकार 84 के दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने का प्रयास कर रही है।

Click Here For Todays UPSC Current Affairs MCQ (Hindi)

UPSC सामान्य अध्ययन प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा (Combo) Study Kit

UPSC सामान्य अध्ययन (GS) प्रारंभिक परीक्षा (Pre) पेपर-1 स्टडी किट