UPSC परीक्षा ​: दैनिक करंट अफेयर्स, Hindi Current Affairs - 24 January 2019

IAS EXAM


UPSC परीक्षा ​: दैनिक करंट अफेयर्स, Hindi Current Affairs - 24 January 2019


संयुक्त राष्ट्र के अनुसार भारत की आर्थिक विकास दर सबसे तेज बनी रहने की संभावना

  • संयुक्त राष्ट्र के अनुसार इस साल और अगले साल भारत की आर्थिक विकास दर दुनिया में सबसे तेज बनी रहेगी
  • यू एन वर्ल्ड(UN WORLD) इकनोमिक सिचुएशन एंड प्रॉस्पेक्ट्स २०१९ के अनुसार अगले वित्त वर्ष २०१९-२० में भारत की विकास दर बढ़कर ७.६ फीसद होने की संभावना है |
  • हालांकि वित्त वर्ष २०२०-२१ के दौरान विकास दर थोड़ी घटकर ७.४ % रहेगी |
  • मौजूदा वर्ष २०१९ में चीन की विकास दर ६.३ % रह सकती है |
  • जबकि पिछले साल ६.६ % थी | २०२० में रफ़्तार और घटकर ६.२ % रह सकती है |

चीन ने भारत एवं जापान से आयात होने वाली रसायन पर डंपिंग रोधी शुल्क लगाया

  • चीन ने भारत और जापान से आयातित रसायन आर्थो डाइक्लोरोबेंजीन (ओडीसीबी) पर डंपिंग रोधी शुल्क लगाने की घोषणा की है।
  • यह शुल्क 23-01-2019 से लागू होगा।
  • भारत, जापान से आयातित ओडीसीबी रसायन पर 31.9 प्रतिशत से 70.4 प्रतिशत की दर से शुल्क वसूला जाएगा।
  • यह शुल्क पांच साल के लिए लगाया गया है।
  • ओडीसीबी का इस्तेमाल उन रसायन उत्पादों के विनिर्माण में होता है, जो मुख्य रूप से कीटनाशक, दवाइयां और डाई बनाने के काम आते हैं।

पश्चिमी शैली पर आधारित पहले भारतीय विश्वविद्यालय की स्थापना हुई

  • २४ जनवरी १८५७ में पश्चिम बंगाल के कलकत्ता शहर में देश के पहले विश्वविद्यालय यूनिवर्सिटी ऑफ़ कोलकाता की स्थापना की गयी |
  • कई विषय के साथ पश्चिमी शैली पर आधारित ये दक्षिण एशिया का प्रथम विश्वविद्यालय था |
  • इसमें ४१ सदस्यीय नीती निर्माण निकाय था |

संविधान सभा ने चुना देश का पहला राष्ट्रपति

  • २४ जनवरी १९५० में संविधान सभा में डा राजेंद्र प्रसाद को देश का प्रथम राष्ट्रपति चुना और २६ जनवरी को औपचारिक मुहर लगी |
  • आजादी के बाद ब्रिटिश वाइसराय के पद को समाप्त कर राष्ट्रपति पद की घोषणा हुई |
  • आज ही जन गन मन को भी राष्ट्रगान के रूप में अपनाया गया |

देश की पहली महिला राजनयिक : सी बी मुथम्मा

  • भारत की पहली महिला राजनयिक सी बी मुथम्मा का जन्म २४ जनवरी १९२४ में कर्नाटक के कोडागु जिले के विराजपेट गांव में हुआ था
  • लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करने और भारतीय विदेश सेवा चुनने वाली देश की पहली महिला रही |
  • बाद में हंगरी , नीदरलैंड , और घाना में भी बतौर राजदूत सेवा दी |
  • यूरोप , एशिया और अफ्रीका में भी कई भारतीय राजनयिक मिशन का हिस्सा रही |
  • १४ अक्टूबर २००९ को बेंगलुरु में अंतिम सांस ली |

UPSC सामान्य अध्ययन प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा (Combo) Study Kit

UPSC सामान्य अध्ययन (GS) प्रारंभिक परीक्षा (Pre) पेपर-1 स्टडी किट

पीयूष गोयल को अंतरिम वित्त मंत्री बनाया गया

  • पीयूष गोयल को रेल मंत्रालय के साथ साथ वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार प्रदान किया गया है |
  • अरुण जेटली के पास किसी मंत्रालय का कार्यभार ना होने की स्थिति में भी वह मंत्री पद पर बने रहेंगे |

भारत में जल संकट बैंक एनपीए के लिए बड़ी समस्या

  • विश्व वन्यजीव कोष ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि भारत में जल संकट बैंको के एनपीए की समस्या में और इजाफा कर सकता है |
  • यह स्थिति बैंको के लिए बहुत ही तनावपूर्ण साबित हो सकती है

प्रधानमंत्री ने लालकिले में तीन नए म्यूज़ियम का अनावरण किया

  • प्रधानमंत्री ने भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष को स्मरण करते हुए लालकिले के अंदर तीन नए म्यूजियम का उद्घाटन किया है |
  • पहला नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं भारतीय राष्ट्रीय सेना पर आधारित है
  • यह बोस से सम्बंधित कलाकृतियों को दर्शाता है |
  • इस म्यूजियम में नेताजी द्वारा प्रयोग कि गयी कुर्सी और तलवार भी शामिल है |
  • दूसरा जलियावाला बाग़ हत्याकांड १९१९ को स्मरण करते हुए याद ए जालियां म्यूज़ियम का भी अनावरण किया |
  • यह अद्भुत वीरता , साहस और त्याग का प्रतीक है |
  • तीसरा म्यूजियम के चित्रण १८५७ के विद्रोह पर आधारित है

Click Here For Todays UPSC Current Affairs MCQ (Hindi)

UPSC सामान्य अध्ययन प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा (Combo) Study Kit

UPSC सामान्य अध्ययन (GS) प्रारंभिक परीक्षा (Pre) पेपर-1 स्टडी किट