UPSC परीक्षा ​: दैनिक करंट अफेयर्स, Hindi Current Affairs - 26 January 2019

IAS EXAM


UPSC परीक्षा ​: दैनिक करंट अफेयर्स, Hindi Current Affairs - 26 January 2019


"उड़ान" के तहत २३५ मार्ग मंजूर

  • भारत सरकार ने अपनी महत्वाकांक्षी क्षेत्रीय सपर्क योजना "उड़ान" (उड़े देश का आम नागरिक) के तहत २३५ हवाई मार्गो को मंजूरी प्रदान की है
  • इनमे से १८ मार्गो पर सीप्लेन उड़ान भरेंगे इस योजना के तहत १६ नए एयरपोर्ट और ६ पानी में बने हवाईअड्डे भी जुड़ेंगे |
  • इन मार्गो पर हवाई सेवा शुरू होने से सालाना ६९.३० लाख सीट और जुड़ जायेगे इसमें १ लाख से ज्यादा सीट सीप्लेन के होंगे |
  • इसके अलावा स्पाइस जेट को उड़ान योजना के तहत गुवाहाटी से ढाका और बैंकॉक के लिए अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट शुरू करने की अनुमति दे दी गई है |

प्रणव मुखर्जी , नानाजी देशमुख ,भूपेन हजारिका को भारत रत्न

  • भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जायेगा
  • उनके साथ जनसंघ के प्रमुख नेता एवं सामजिक कार्यकर्ता नानाजी देशमुख और गायक भूपेन हजारिका को भी यह सम्मान दिए जाने की घोषणा की गयी है |
  • नानाजी देशमुख और भूपेन हजारिका को मरणोपरांत यह सम्मान दिया जाएगा |
  • रक्षा मंत्रालय ने शान्ति काल का दुसरा सर्वोच्च सम्मान कीर्ति चक्र दो सैन्य अफसरों को देने का फैसला किया है
  • यह जाट रेजिमेंट के मेजर तुषार गौबा और २२वी राष्ट्रिय राइफल्स के सोवर विजय कुमार (मरणोपरांत) को दिया जाएगा | \
  • इनके अलावा ९ सैन्य अफसरों को शौर्य चक्र प्रदान किया जाएगा |
  • भारत रत्न की घोषणा करीब ४ वर्ष बाद हुई है |
  • इससे पहले २०१५ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और स्वतंत्रता सेनानी मदन मोहन मालवीय को यह सम्मान दिया गया था
  • सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत समेत १९ वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित करने का फैसला किया गया है |
  • यह शांतिकाल का सर्वोच्च सम्मान है |
  • जनरल रावत के अलावा १५ लेफ्टिनेंट जनरल एवं ३ मेजर जनरल है |

ज्ञानपीठ विजेता कृष्णा सोबती का निधन

  • प्रख्यात हिंदी साहित्यकार कृष्णा सोबती का निधन हो गया है |
  • वह ९३ वर्ष की थी |
  • उन्हें ज्ञानपीठ व् साहित्य अकादमी जैसे कई पुरस्कारों से नवाज़ा गया था |
  • उन्होंने कम से कम ७ उपन्यास एवं ४ लघु कथा संकलन लिखे है |
  • उनकी किताब चन्ना का विमोचन विगत ११ जनवरी को दिल्ली में विश्व पुस्तक मेले में किया गया था |
  • यह उनका पहला उपन्यास था |
  • कृष्णा सोबती का जनम १९२५ में गुजरात (अब पाकिस्तान में ) हुआ था |

सबसे बड़ा बिना तराशा हुआ हीरा मिला

  • २६ जनवरी १९०५ में दुनिया का सबसे बड़ा हीरा कुलीनन मिला था |
  • ३१०६,७५ कैरट का यह हीरा दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया स्थित प्रीमियर माइन में मिला था |
  • इसे ९ बड़े और ९६ छोटे हीरो में कटा गया था |

UPSC सामान्य अध्ययन प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा (Combo) Study Kit

UPSC सामान्य अध्ययन (GS) प्रारंभिक परीक्षा (Pre) पेपर-1 स्टडी किट

हिंदी भारत की राजभाषा घोषित

  • २६ जनवरी १९६५ में हिंदी को भारत की राजभाषा घोषित किया गया था |
  • राजभाषा का मतलब है कामकाज की भाषा |
  • भारत के संविधान में किसी भी भाषा को राष्ट्रभाषा का दर्जा नहीं दिया है
  • हिंदी दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा है |

पहला गणतंत्र दिवस मनाया

  • एक स्वतंत्र गणराज्य बनाने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए २६ जनवरी १९५० में लोकतान्त्रिक देश भारत का संविधान लागू किया गया था |
  • यह भारत के ३ राष्ट्रिय अवकाशों में से एक है |
  • अन्य दो स्वतंत्रता दिवस और गाँधी जयंती है |
  • गणतंत्र दिवस समारोह पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा भारतीय राष्ट्र ध्वज को फहराया जाता है |
  • उसके बाद सामूहिक रूप में खड़े होकर राष्ट्रीयगान गया जाता है
  • इसी के साथ डा राजेंद्र प्रसाद ने भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी |

Click Here For Todays UPSC Current Affairs MCQ (Hindi)

UPSC सामान्य अध्ययन प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा (Combo) Study Kit

UPSC सामान्य अध्ययन (GS) प्रारंभिक परीक्षा (Pre) पेपर-1 स्टडी किट