UPSC परीक्षा ​: दैनिक करंट अफेयर्स, Hindi Current Affairs - 29 December 2018

IAS EXAM


UPSC परीक्षा ​: दैनिक करंट अफेयर्स, Hindi Current Affairs - 29 December 2018


:: राष्ट्रीय ::

लोकसभा में गूंजा महिला आरक्षण बिल

  •  लोकसभा में शुक्रवार को महिला आरक्षण बिल पारित करने की मांग उठाई गई।

  •  माकपा की पीकेएन टीचर ने शून्यकाल में केंद्र सरकार से इस बिल को इसी सत्र में पारित करने की मांग की।

  •  कई अन्य सदस्यों ने भी उनकी मांग का समर्थन किया।

  •  इधर, संसद मेंं 10वें कामकाजी दिन भी हंगामा जारी रहा और सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई।

  •  लोकसभा की कार्यवाही भी हंगामे के कारण बाधित रही।

  •  हालांकि, लोकसभा में शुक्रवार को भी कामकाज हुआ।

  •  राज्यसभा में आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग,

  •  तमिलनाडु में कावेरी बांध के निर्माण सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी दलों ने शुक्रवार को भी हंगामा किया।

  •  इसके कारण सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई।

  •  इससे पहले, राज्यसभा में शिरोमणि अकाली दल के सुखदेव सिंह ढींढसा ने गुरु गोविंद सिंह के छोटे साहिबजादे के शहीदी दिवस की तरफ सदन का ध्यान आकृष्ट किया।

  •  लोकसभा में भी कांग्रेस, माकपा, पीडीपी और अन्नाद्रमुक के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही बाधित हुई।

  •  कांग्रेस सदस्य राफेल विमान सौदे की जांच के लिए जेपीसी के गठन की मांग करते हुए अध्यक्ष के आसन के पास आ गए।

  •  टीडीपी व अन्ना द्रमुक के सदस्य अपनी-अपनी मांगों को लेकर तख्तियां भी लिए हुए थे।

  •  हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

  •  हालांकि, बाद में सदन में कामकाज शुरू हो गया, लेकिन अन्ना द्रमुक के सदस्य अपनी मांग को लेकर वेल में डटे रहे।

केंद्र ने देश की पहली मानव गगणयान परियोजना को दी हरी झंडी

  •  अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत एक और बड़ी छलांग लगाने की तैयारी कर रहा है

  •  इसके तहत २०२२ में ३ भारतीयों को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा

  •  जो ७ दिनों तक वह रहेंगे

  •  इस योजना के लिए सरकार ने १० हज़ार करोड़ रूपये भी मंजूर कर लिए है

  •  प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में गगणयान कार्यक्रम को मंजूरी देने के साथ ही इसे ४० महीनो के भीतर लांच करने की समय सीमा भी तय की गई है

  •  इसरो ने हाल ही में एक साथ १०४ उपग्रह को अंतरिक्ष में भेजने का रिकॉर्ड बनाया

  •  अब तक भारतीय या भारतीय मूल के ३ लोग अंतरिक्ष जा चुके है

  •  राकेश शर्मा अंतरिक्ष जाने वाले प्रथम भारतीय है

  •  वे रूस के अंतरिक्ष यान सोयूज़ टी ११ से अंतरिक्ष गए थे

  •  इसके अलावा भारतीय मूल की कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स भी अमेरिकी कार्यक्रम के तहत अंतरिक्ष जा चुकी है

  •  इस परियोजना के साथ ही अंतरिक्ष में मानव भेजने वाला भारत दुनिया का चौथा देश हो जायेगा

  •  अभी अमेरिका रूस और चीन की और से ही मांनव यान भेजे गए है

  •  इस अभियान में जी एस एल वी एम् के ३ श्रेणी के राकेट का इस्तेमाल किया जाएगा

  •  इसरो की देख रेख में चलाये जा रहे इस कार्यक्रम को रूस और फ्रांस भी मदद कर रहा है

  •  दोनों देशो ने स्वेच्छा से इस कार्यक्रम से जुड़ने की पहल की थी

  •  प्रधान मंत्री ने १५ अगस्त २२०१८ को लालकिले से २०२२ तक अंतरिक्ष में मानव भेजने की घोषणा की थी

  •  कार्यक्रम के तहत अंतरिक्ष में मानवरहित और मानवचलित दोनों तरह के विमान भेजे जाएंगे

  •  पहले चरण में मिशन की सफलता को जांचने के लिए अलग अलग समय में दो मानवरहित यान भेजे जाएंगे

सरकार ने पोक्सो कानून में संशोधन के लिए विधेयक के मसौदे को दी मंजूरी

  •  १२ वर्ष से काम उम्र की बच्चियों के साथ दुष्कर्म में फांसी की सज़ा का प्रावधान तो पहले ही हो गया था

  •  लेकिन आई पी सी में हुए संशोधन से यौन शोषण का शिकार होने वाले बालक छूट गए |

  •  अब लड़को के साथ यौन शोषण होने से बचने के लिए फांसी के प्रावधान किये जा रहे है |

  •  ट्रांसजेंडर बच्चो के मामले में भी यही कानून लागू होगा केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लड़कियों और लड़को दोनों को यौन उत्पीड़न से बचाने के बाल अपराध संरक्षण कानून २०१२ में संशोधन के लिए मसौदे को मंजूरी दे दी है

  •  संशोधित कानून में १२ वर्ष से काम उम्र की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने पर मौत की सज़ा का प्रावधान किया गया है

  •  इसके अलावा बाल उत्पीड़न की अन्य अपराधों को भी कडा करने का प्रस्ताव है

  •  इसके तहत पोक्सो कानून की धारा ४ ५ ६ ९ १४ १५ ४२ में संशोधन करने का प्रस्ताव है

  • भारतीय चिकित्सा प्रणाली के लिए राष्ट्रीय आयोग

  •  केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय चिकित्सा प्रणालियों के लिए राष्ट्रीय आयोग विधेयक के मसौदे को मंजूरी दे दी है

  •  इसके तहत आयुर्वेद से जुडी समग्र शिक्षा के सञ्चालन की जिम्मेदारी आयुर्वेद बोर्ड और यूनानी सिद्ध एवं सोवा रिग्पा बोर्ड के पास होगी

UPSC सामान्य अध्ययन प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा (Combo) Study Kit

UPSC सामान्य अध्ययन (GS) प्रारंभिक परीक्षा (Pre) पेपर-1 स्टडी किट

::अंतर्राष्ट्रीय ::

भूटान को 4,500 करोड़ की मदद देगा भारत

  •  पीएम नरेंद्र मोदी ने भूटान के अपने समकक्ष लोटे शेरिंग के साथ उनकी 12वीं पंचवर्षीय योजना के लिए 4,500 करोड़ की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की।

  •  भूटान के साथ हाइड्रो पावर पर सहयोग द्विपक्षीय संबंधों का अहम आयाम है।

  •  मांगेदाचू परियोजना पर काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

  •  शेरिंग आम चुनाव में अपनी पार्टी की जीत के बाद पिछले महीने हिमालयी देश के प्रधानमंत्री बने थे।

  •  कार्यभार संभालने के बाद वह अपनी पहली विदेश यात्रा पर यहां पहुंचे हैं।

  •  भारत एक विश्वस्त मित्र के तौर पर भूटान के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।

  •  भारत भूटान की 12वीं पंचवर्षीय योजना के लिए भारत 4,500 करोड़ रुपये देगा।

  •  शेरिंग ने इस मौके पर कहा कि पीएम मोदी किसी देश के पहले राष्ट्राध्यक्ष थे, जिन्होंने चुनावी जीत पर उन्हें बधाई दी।

  •  उन्होंने देश की विकासात्मक जरूरतों का समर्थन करने के लिए भी भारत का आभार व्यक्त किया।

  •  भूटान की नयी पंचवर्षीय योजना इस साल शुरू होगी और 2022 तक चलेगी।

Click Here For Todays UPSC Current Affairs MCQ (Hindi)

UPSC सामान्य अध्ययन प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा (Combo) Study Kit

UPSC सामान्य अध्ययन (GS) प्रारंभिक परीक्षा (Pre) पेपर-1 स्टडी किट