(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा सामान्य अध्ययन (GS) Paper-2- 2002

UPSC CIVIL SEVA AYOG


संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा

(Download) UPSC Mains 2002 General Studies Question Paper
सामान्य अध्ययन-II


Exam Name: UPSC IAS Mains General Studies (Paper-2)

Year: 2002

प्रश्न पत्र -II- 2002

समय: तीन घंटे

पूर्णांक: 300

1.    निम्नलिखित में से किन्हीं दो का उत्तर दीजिए (प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में होना चाहिए)ः 15×2=30
    (क)    भारत-चीन सम्बन्धों के प्रमुख क्षोभकों की चर्चा करते हुए बताइए कि उनके निवारणार्थ क्या नवीनतम प्रयास किए गए हैं ?
    (ख)    कालूचक की घटनाओं के पश्चात्, जम्मू और कश्मीर राज्य में सीमा पार से आतंकवाद की समस्या पर संयुक्त राज्य अमरीका ने किस प्रकार अनुक्रिया की थी ?
    (ग)    व्यापक अणुपरीक्षण प्रतिबंध सन्धि का भारत द्वारा विरोध किए जाने के कारणों का दृष्टिपात कीजिए।

2.    निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: (प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 20 शब्दों में होना चाहिए)ः    2×5= 10
    (क)    एल.टी.टी.ई. पर भारत का दृष्टिकोण स्पष्ट कीजिए।
    (ख)    ‘गुजराज सिद्धान्त’ से क्या आशय है ?
    (ग)    बंगलादेश के साथ बढ़िया पड़ौसी सम्बन्धों से भारत का किस प्रकार लाभ होता है ?
    (घ)    ‘पिनाका’ के बारे में आर क्या जानते हैं?
    (च)    अणुशस्त्रों के बारे में भारत की ‘प्रथम उपयोग नहीं’ नीति को स्पष्ट कीजिए ।

3.    निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: (प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 20 शब्दों में होना चाहिए)ः    2×5=10
    (क)    यदि अनिवासी भारतीय भारत में बसने का निर्णय लें तो उनको कौनसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है ?
    (ख)    इण्डिया मिलैनियम डिपौज़िट स्कीम क्या थी ?
    (ग)    खाड़ी देशों से भेजी गई मुद्रा का भारतीय अर्थव्यवस्था पर क्या प्रभाव पड़ा है ?
    (घ)    विदेशों मे रह रहे भारतीयों से सम्बन्धित मामलों की देखरेख करने वाली नोडल एजेन्सी का नाम व मुख्य काम बतलाइये।
    (च)    ‘अनिवासी भारतीय’ और ‘भारत मूल के लोग’ के बीच अंतर क्या है ?

4.    निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर दीजिए (उत्तर लगभग 250 शब्दों में होना चाहिए)ः
    (क)    राष्ट्रीय जनसंख्या नीति 2000 में निर्धारित मुख्य लक्ष्यों की रूपरेखा दीजिए। इस नीति को लागू करने के लिए कौन-कौन से अनुवर्ती कदम उठाए गए हैं ?    30
    (ख)    2002-07 की निर्यात-आयात नीति का मुख्य प्रतिबल भारत की निर्यात सक्षमता बढ़ाने के लिए एक ढाँचा तैयार करने पर है। इस कथन के प्रकाश में, निर्यात-आयात नीति 2002-07 के महत्त्वपूर्ण लक्षणों की रूपरेखा दीजिए।

5.    निम्नलिखित में से किन्हीं दो का उत्तर दीजिए (प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में होना चाहिए)ः 15×2=30
    (क)    कृषि उत्पादों में ‘न्यूनतम समर्थन मूल्य’ क्या हैं ? इनके क्या उद्देश्य हैं ?
    (ख)    भारत में विनिवेशन की नीति के मुख्य उद्देश्य तथा उपलब्धियों की रूपरेखा दीजिए।
    (ग)    पिछले वर्ष, किन उद्देश्यों से ‘आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955’ में संशोधन किया गया था ?

6.    निम्नलिखित के उत्तर दीजिए: (प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 20 शब्दों में होना चाहिए)ः    2×15=30
    (क)    सीमा शुल्क की शिखर दर क्या होती है? भारत में इसके उद्देश्य क्या हैं ?
    (ख)    राजकोषीय घाटे की परिभाषा कीजिए ।
    (ग)    मुक्त सामान्य लाइसेंस के प्रावधान को स्पष्ट कीजिए ।
    (घ)    ‘विशेष आर्थिक क्षेत्रा’ को स्पष्ट कीजिए।
    (च)    ‘राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना’ के मुख्य लक्षणों पर प्रकाश डालिए ।
    (छ)    ‘सेबी’ की भूमिका क्या है?
    (ज)    विदेशी प्रत्यक्ष निवेश में भारतीय रिज़र्व बैंक के ‘आटोमेटिक रूट’ को स्पष्ट कीजिए।
    (झ)    ‘अन्नपूर्णा’ योजना किस उद्देश्य से आरंभ की गई थी ?
    (ट)    ‘सम्पूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना’ को स्पष्ट कीजिए।
    (ठ)    केन्द्रीय बजट 2002-03 में कुछ सेवाओं पर कर लगाने की सिपफारिश की गई थी। इनमें से किन्हीं ऐसी 4 सेवाओं के नाम बताइए।
    (ड)    ‘डम्पिंग’ क्या है ? इसका क्या उद्देश्य है?
    (ढ)    रुपए की ‘पूजी खाता परिवर्तनीयता’ से आप क्या समझते हैं ?
    (त)    भारत की जनसंख्या में लिंग अनुपात की परिभाषा दीजिए तथा इसकी वर्तमान स्थिति बताइए ।
    (थ)    यथामूल्य तथा विशिष्ट शुल्कों में भेद कीजिए।
    (द)    शून्याधार बजट की परिभाषा दीजिए ।

7.    निम्नलिखित में से किन्हीं दो के उत्तर दीजिए (प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में होना चाहिए)ः     15×2=30
    (क)    मई 2002 में अमरीकी राष्ट्रपति ज्यार्ज बुश व रूस के राष्ट्रपति क्लादिमिर पुतिन द्वारा हस्ताक्षरित आणविक निशस्त्राीकरण संधि के प्रमुख बिन्दुओं पर प्रकाश डालिए ।
    (ख)    पश्चिमी एशिया के संकट के लिए सऊदी शान्ति योजना की महत्त्वपूर्ण विशेषताएँ एवं महत्त्व बतलाइए।
    (ग)    ‘‘एन.ए.एम. (निर्गुट आन्दोलन) एकध्रुवीय विश्व में भी प्रासंगिक है।’’ टिप्पणी कीजिए।

8.    निम्नलिखित का उत्तर दीजिए: (प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 20 शब्दों में होना चाहिए)ः    2×5=10
    (क)    निम्नलिखित के पूरे नाम लिखिएः
    (i)    डब्लयू.सी.आर.
    (ii)    एस.पी.डी.सी
    (iii)    इण्टरपोल
    (iv)    डब्लयू.आई.पी.ओ.
    (ख)    हाल ही में बान्डेर सेरी बेगवान समाचारों में क्यों था?
    (ग)    एक्सएनाना गुसमाओं कौन है ?
    (घ)    एकध्रुवीय विश्व से आपका क्या आशय है?
    (च)    उत्तर-दक्षिण संवाद के बारे में आप क्या जानते हैं?

9.    निम्नलिखित का उत्तर दीजिए: (प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 20 शब्दों में होना चाहिए)ः    2×5=10
    (क)    निम्नलिखित से क्या तात्पर्य है ?
     (i)  यू.एन.सी.एच.आर. 
     (ii)  यूनिडो
     (iii) डब्लयू. टी. ओ. 
     (iv)  एम.आई.जी.ए
    (ख)    ए.यू. से क्या आशय है ?
    (ग)    अन्तर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय की स्थापना के बारे में संयुक्त राज्य अमेरिका के दृष्टिकोण को स्पष्ट कीजिए ।
    (घ)    जी-15 का मुख्य प्रयोजन क्या है ?
    (च)    ‘साफ्रटा’ को क्यों प्रस्तावित किया जा रहा है?

10.    निम्नलिखित में से किसी एक का उत्तर दीजिए (प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 250 शब्दों में होना चाहिए)ः    
    (क)    प्लास्टिक खतरे - चर्चा कीजिए ।
    (ख)    ‘विकल्प के रूप में इंटरनेट टेलीपफोनी’ सविस्तार चर्चा कीजिए ।

11.    निम्नलिखित में से किन्हीं दो का उत्तर दीजिए (प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में हो)ः    15×2=30
    (क)    मौलिक स्थिरांक क्या होते हैं और मापन तंत्रा में उनके उपयोग क्या हैं ?
    (ख)    ‘पर्यावरण’, उसके घटकों और उसके संबंध में जागरूकता पर चर्चा कीजिए।
    (ग)    मानवीय क्लोनिंग क्या है ? क्या यह खतरनाक है या कि लाभदायक ? चर्चा कीजिए ।

12.    निम्नलिखित का उत्तर दीजिए: (प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 20 शब्दों में होना चाहिए)ः    2×5=10
    (क)    अंकीय कैमरा क्या होता है ?
    (ख)    कम्प्यूटर भाषा में ‘पफायरवाल’ क्या होती है?
    (ग)    मल्टिमीडिया क्या होता है ?
    (घ)    निम्नलिखित संक्षिप्तियों के पूरे रूप क्या हैं?
    (i) एच.टी.एम.एल.
    (ii) एपफ.टी.पी.
    (iii) एम.एपफ.एल.ओ.पी.एस.
    (iv) पलैनिट।
    (च)    पाइरेसी क्या होती है ?

13.    निम्न प्रश्न का उत्तर दीजिए
    (क)    नीचे दिए गए आंकड़े उत्तर प्रदेश में पिछले तीन वर्षों के लिए शिक्षा के ऊपर करोड़ रुपये में राजस्व खर्च दर्शाते हैं:-

विवरण                         खर्च (करोड़ रु.)
                          1998-99    1999-2000    2000-2001

प्राथमिक शिक्षा        68.00        78.00           118.00
माध्यमिक शिक्षा      40.00       45.00            74.00
विशेष शिक्षा             30.00      35.00            45.00
विश्वविद्यालय एवं
उच्च शिक्षा               50.00     52.00             56.00
तकनीकी शिक्षा         35.00     38.00             42.00
खेलकूद एवं              20.00     220.00           30.00
युवक कल्याण

उपर्युक्त जानकारी को उचित चित्रा द्वारा निरूपित कीजिए।
(ख)    निम्नलिखित आँकड़ों को आवृत्ति बहुभुज द्वारा निरूपित कीजिएः
साप्ताहिक मजदूरी (रु.)    मजूदरों की संख्या
   0.10                                 10
  10.20                                15
  20.40                                18
  40.70                                60
  70.100                              45
  100.120                            40
  120.150                            30

14.    निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए
(क)    हाल के सर्वेक्षण में रेप्रफीजरेटर के दो माडलों क तथा ख के जीवनकाल को निम्न रूप में तालिकाब( किया गया है:
जीवनकाल (वर्षों की संख्या)    माडल ‘क’    माडल ‘ख’
             0.2                          5                  2
             2.4                         16                 7
             4.6                         13                12
             6.8                         7                  19
             8.10                       5                  9
            10.12                      4                   1
    (i)    इन रेप्रफीजरेटरों के प्रत्येक माडल का औसत जीवनकाल क्या है ?
    (ii)    कौनसा माडल अधिक एकसमानता दर्शाता है ?    2़6=8
    (ख)    निम्नलिखित सारणी 100 परिवारों का प्रति सत्ताह में होने वाले खर्च के अनुसार उनका बंटन दर्शाती है। सारणी से खर्च समूह रु. (10-20) एवं रु. (30-40) के तहत परिवारों की संख्या लुप्त है। माध्यिका एवं बहुलक बंटन के लिए क्रमशः 25.00 एवं रु. 24.00 हैं। लुप्त आवृत्तियों का परिकलन कीजिए।

खर्च (रु.)    परिवारों की संख्या
0.10                 14
10.20                -
20.30               27
30.40              -
40.50             15

15.    निम्न प्रश्न का उत्तर दीजिए:
    (क)    एक निश्चित स्थान की औसत वर्षा सोमवार से शनिवार तक 15 इंच है। रविवार को भारी वर्षा के कारण सप्ताह की औसत वर्षा बढ़कर 25 इंच हो गयी। रविवार को कितनी वर्षा हुई थी।
    (ख)    एक कारखाने के कर्मचारियों से सम्बन्धित जानकारी निम्नानुसार है:-
    कर्मचारियों की कुल संख्या    100
    सभी कर्मचारियों का औसत वेतन    रु.5000.00
    पुरुष कर्मचारियों का औसत वेतन    रु.5200.00
    महिला कर्मचारियों का औसत वेतन    रु.4200.00
पुरुष एवं महिला कर्मचारियों की संख्या अलग-अलग क्या हैं?
    (ग)    15 आकार वाले एक प्रतिदर्श के प्रत्येक मान को यदि 10 से गुणा कर दिया जाय तो क्या माध्य बदल जाएगा, अपने उत्तर के पक्ष में तर्क दीजिए। यदि प्रत्येक मान में से 12 घटा दिया जाये, तो माध्य का मान क्या होगा ?
    (घ)    एक व्यक्ति क और ख दो कंपनियों का स्वामी है। उसने कम्पनी क को स्थापित करने में रु. 10 लाख एवं कम्पनी ख को स्थापित करे में रु. 10 करोड़ का निवेश किया था। दोनों कम्पनियों से अर्जित औसत मुनापफा बराबर है। दोनों में से कौनसी कम्पनी लाभ देने के हिसाब से बेहतर है? अपने उत्तर के पक्ष में तर्क दीजिए।    2×4त्र8

निबन्ध (अनिवार्य) - 2002

निम्नलिखित विषयों में से किसी एक पर निबन्ध लिखिए-
(1)    आधुनिक प्रौद्योगिकीय शिक्षा और मानवीय मूल्य।
(2)    सत्य की खोज केवल एवं आध्यात्मिक समस्या हो सकती है ।
(3)    यदि यौवन जनता, यदि बुढ़ापा सक्षम होता ।
(4)    महिमा की राहें मृत्यु तक जाती हैं ।
(5)    भारत में उच्च शिक्षा का निजीकरण ।
(6)    लोकतंत्रा में मीडिया का दायित्व ।

Click Here to Download PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

DOWNLOAD UPSC मुख्य परीक्षा Main Exam GS सामान्य अध्ययन प्रश्न-पत्र PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS 10 Year PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS SOLVED PAPERS PDF

Printed Study Material for IAS Mains General Studies

UPSC सामान्य अध्ययन प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा (Combo) Study Kit

सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री (GS Mains Study Kit)

<< Go Back to Main Page