(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा सामान्य अध्ययन (GS) Paper-1- 2004

UPSC CIVIL SEVA AYOG


संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा

(Download) UPSC Mains 2004 General Studies Question Paper
सामान्य अध्ययन-I


Exam Name: UPSC IAS Mains General Studies (Paper-1)

Year: 2004

प्रश्न पत्र - I - 2004

समय: तीन घंटे

पूर्णांक: 300

1.निम्नलिखित में से किसी एक का उत्तर दीजिएः
(लगभग 250 शब्दों में)30
(क)अंग्रेज शासकों द्वारा भारत में प्रेस की स्वतंत्राता पर अंकुश लगाने के लिए अधिनियमित प्रमुख विनियमों पर चर्चा कीजिए।
(ख)असहयोग आन्दोलन का समालोचनात्मक आकलन कीजिए ।

2.निम्नलिखित में से किन्हीं दो के उत्तर दीजिए:
(प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में)2×15=30
(क)1905 में बंगाल का विभाजन किस कारण हुआ?
(ख)थियोसोपिफकल सोसाइटी पर एक टिप्पणी लिखिए।
(ग)हाटौंग समिति (1929) के मुख्य निष्कर्षों पर चर्चा कीजिए ।

3.निम्नलिखित के संबंध में लिखिए।
(प्रत्येक मामले में 20 शब्दों के अन्दर)15×2=30
(i) उपनिषद्
(ii) वज्रायण
(iii) कुमारसंभव
(iv) रज़मनामा
(v) मिर्ज़ा हैदर
(vi) मुहम्मद बर्कतुल्ला
(vii) सोहन सिंह भाकना
(viii) जाडौंग
(ix) जादुनाथ सरकार
(x) नाज़िर हसन
(xi) आचार्य निर्मलय
(xii) सुभाष गुप्ते
(xiii) आचार्य निर्मलय
(xiv) ज्योतिराव पुफले

4.निम्नलिखित में से किन्हीं दो का उत्तर दीजिए।
(प्रत्येक लगभग 125 शब्दों में)2×10=20
(क)भारत में तेलशोधक कारखानों के वितरण का परीक्षण कीजिए ।
(ख)अरावली को मेवाड़ और मारवाड़ के बीच का विभाजन क्यों कहा जाता है ?
(ग)स्वर्ण चतुर्भुज क्या है ? देश के आर्थिक विकास में इससे किस प्रकार सहायता मिलेगी ?

5.निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिए।
(प्रत्येक लगभग 20 शब्दों में)5×2=10
(क) ऐल नीनो, ला नीना और मानसून वर्षा
(ख) सांभर झील
(ग) सुंदरबन
(घ) बौम्बे हाई
(घ) सबरकंथा और बनासकंथा

6.निम्नलिखित में से किसी एक का उत्तर दीजिए।
(लगभग 250 शब्दों में)30
(क)संविधान की उद्देशिका का क्या महत्त्व होता है ? भारत के संविधान की उद्देशिका में प्रतिष्ठापित भारतीय राज्य-व्यवस्था के दर्शन को सुस्पष्ट कीजिए ।
(ख)‘‘सांविधानिक मशीनरी का ठप्प हो जाना’ के अर्थ पर चर्चा कीजिए। इसके क्या प्रभाव होते हैं?

7.निम्नलिखित में से किसी एक का उत्तर दीजिए।
(लगभग 250 शब्दों में)30
(क)चर्चा कीजिए कि भारत का संविधान किस प्रकार समान अधिकार प्रदान करता है ।
(ख)भारत का संविधान लोक सेवा आयोगों की स्वतंत्राता को बनाए रखने का किस प्रकार प्रयास करता है ?

8.निम्नलिखित में से किसी दो का उत्तर दीजिए:
(प्रत्येक पर लगभग 150 शब्दों में)ः2×15त्र30
(क)धन विधेयक की परिभाषा दीजिए। चर्चा कीजिए कि यह संसद में किस प्रकार पारित किया जाता है?
(ख)वित्त आयोग क्या होता है ? राज्य वित्त आयोग के मुख्य प्रकार्यों पर चर्चा कीजिए।
(ग)चर्चा कीजिए कि राज्य सरकारें पंचायतों पर किस प्रकार नियंत्राण रख सकती हैं ।

9.निम्नलिखित के उत्तर दीजिए।
(प्रत्येक लगभग 20 शब्दों में)10
(क)बंदी प्रत्यक्षीकरण क्या होता है ?
(ख)राज्य सरकारों की उधार लेने की शक्ति पर कौन से सांविधानिक निबंध न आरोपित किए गए हैं ?
(ग)अनुच्छेद 350 क के अधीन भाषाई अल्पसंख्याओं को कौन सी विशेष सुविधा प्रदान की गई हैं ?
(घ)उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश को किस प्रकार हटाया जा सकता है ?
(घ)भारत का निर्वाचन आयोग किस प्रकार गठित किया जाता है ?

10.निम्नलिखित में से किसी एक पर लिखिए।
(लगभग 250 शब्द):30
(क)पंजाब विधान सभा के, नदी जल मामलों पर सभी पिछले समझौतों का समापन करने संबंधी विधेयक के पश्चात्, अंतर्राज्यीय नदी जल विवाद पिफर से ज्वलंत हो गया है। चर्चा कीजिए ।
(ख)पुरा (पू.यू.आर.ए.) क्या है ? उसके प्रमुख उद्देश्यों पर चर्चा कीजिए ।

11.निम्नलिखित में से किन्हीं दो पर लिखिए ।
प्रत्येक लगभग 125 शब्दों में)ः 2×10=20
(क)भारत में मानव विकास पर यू.एन.डी.पी. की रिपोर्ट को स्पष्ट कीजिए ।
(ख)डब्ल्यू. टी. ओ. (विश्व व्यापार संगठन) क्या है? उसके समग्र प्रकार्यण पर भारत की क्या आपत्तियाँ हैं ?
(ग)भारत के संदर्भ में, ई-शासन की उपयोगिता पर चर्चा कीजिए ।

12.निम्नलिखित में से किन्हीं दो पर टिप्पणियाँ लिखिए (प्रत्येक लगभग 125 शब्दों में)2×10=20
(क) राष्ट्रीय आवासन नीति ने 2010 तक सभी के लिए आवास का लक्ष्य तय किया है। यह लक्ष्य किस सीमा तक निष्पाद्य है ?
(ख) ‘‘क्या शिक्षा पर और अधिक व्ययन उच्चतर साक्षरता के साथ जुड़ा है ?’’ चर्चा कीजिए।
(ग) उद्यम संसाधन आयोजना क्या होती है ?

13.निम्नलिखित के संबंध में लिखिए।
(प्रत्येक लगभग 20 शब्दों में)5×2=10
(क) इसरो (आई.एस.आर.ओ.)
(ख) केन्द्रीय सतर्कता आयोग
(ग) एन.डी.डी.बी.
(घ) हिरेन मुखर्जी
(च) परीचू झील

Click Here to Download PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

DOWNLOAD UPSC मुख्य परीक्षा Main Exam GS सामान्य अध्ययन प्रश्न-पत्र PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS 10 Year PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS SOLVED PAPERS PDF

Printed Study Material for IAS Mains General Studies

UPSC सामान्य अध्ययन प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा (Combo) Study Kit

सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री (GS Mains Study Kit)

<< Go Back to Main Page