(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा सामान्य अध्ययन (GS) Paper-1- 2005

UPSC CIVIL SEVA AYOG


संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा

(Download) UPSC Mains 2005 General Studies Question Paper
सामान्य अध्ययन-I


Exam Name: UPSC IAS Mains General Studies (Paper-1)

Year: 2005

प्रश्न पत्र - I - 2005

समय: तीन घंटे

पूर्णांक: 300

1.निम्नलिखित में से किसी एक का उत्तर दीजिए।
(लगभग 250 शब्दों में)30
(क)आपके मत में अंग्रेजों ने भारत के आधुनिकीकरण के लिए कौन-से सकारात्मक कदम उठाए थे ?
(ख)भारतीय रियासतों के प्रति अधीनस्थ सम्मिलन की नीति का परीक्षण कीजिए। अधीनस्थ पार्थक्य की नीति से अंतरण के कारण बताइए ।

2.निम्नलिखित में से किन्हीं दो के उत्तर दीजिए:
(प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में)2×15=30
(क)‘‘मौंटेग्यु-चैम्पफोर्ड रिपोर्ट में, सांप्रदायिक प्रतिनिधित्व एवं आरक्षण न केवल बनाए रखे गए बल्कि बड़ी मात्रा में वे बढ़ा भी दिए गए थे।’’ टिप्पणी कीजिए ।
(ख)भारत की स्वतंत्राता में सुभाष चन्द्र बोस के योगदान का मूल्यांकन कीजिए ।
(ग)कांग्रेस ने देश के विभाजन को आखिरकार क्यों और किस प्रकार स्वीकार किया था ?

3.निम्नलिखित के संबंध में लिखिए (प्रत्येक 20 शब्दों से अधिक नहीं होना चाहिए)ः2×15=30
(क) याज्ञवल्क्य स्मृति
(ख) सुत्त पिटक
(ग) भगवति सूत्रा
(घ) गंगईकोंडा-चोलापुरम्
(ङ) निज़ामुद्दीन औलिया
(च) रायदास
(छ) कलकत्ता मदरसा
(ज) जगत सेठ
(झ) भवानी मंदिर
(ञ) बाबा राम चंद्र
(ट) पंडिता रमाबाई
(ठ) सर थामस रो
(ड) मोपाला विद्रोह
(ढ) टावर्नियर
(ण) दारुल-उलूम

4.निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों का उत्तर दीजिए (प्रत्येक का लगभग 125 शब्दों में)2×10=20
(क)नव निर्मित राज्यों झारखंड और उत्तरांचल के आर्थिक विकास के लिए कौन-से संसाधन आधार उपलब्ध हैं ?
(ख)ग्रामीण एवं शहरी भारत में जल संग्रहण की बढ़ती हुई आवश्यकता में योगदान देने वाले कारकों को सुस्पष्ट कीजिए ।
(ग)‘‘राजनीतिक सीमाओं और प्रादेशिक सीमाओं का सहावसानी होना जरूरी है।’’ क्या आप सहमत हैं?

5.निम्नलिखित पर टिप्पणियाँ लिखिए।
(प्रत्येक लगभग 20 शब्दों में)2×5=10
(क) रेगर(ख) करेवा
(ग) स्थानांतरी जुताई के नकारात्मक परिणाम
(घ) भारत में सूखे के कारण
(ङ) चिल्का झील का महत्त्व

6.निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर दीजिए (लगभग 250 शब्दों में)ः30
(क)भारत में संघ और राज्यों के बीच वित्तीय संबंधों पर टिप्पणी कीजिए । क्या 1991 के बाद के उदारीकरण ने उन संबंधों को किसी प्रकार प्रभावित किया है ?
(ख)क्या भारत में न्यायिक पुनरवलोकन और न्यायिक सक्रियता में विभेदन करना संभव हैं ? क्या भारत की न्यायपालिका का हाल का व्यवहार सक्रियता का अधिक परिचायक है ? उपयुक्त उदाहरण प्रस्तुत करते हुए इस पर तर्क कीजिए ।

7.निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर दीजिए (लगभग 250 शब्दों में)30
(क)क्या आप कहेंगे कि पिछले दस वर्षों में पंचायती प्रणाली के कार्यान्वयन के परिणामस्वरूप भारत की राजनीति की पुनर्संरचना हुई है ?
(ख)भारत के संविधान में प्रतिष्ठापित धर्म की स्वतंत्राता के अधिकार पर अपने मत प्रस्तुत कीजिए । क्या वे भारत को धर्मनिरपेक्ष राज्य बनाते हैं ?

8.निम्नलिखित में से किसी दो प्रश्नों का उत्तर दीजिए: (प्रत्येक का लगभग 150 शब्दों में)ः15×2=30
(क)भारतीयों की समस्त देश में निर्बाध आवाजाही पर कौन-सी सांविधानिक परिसीमाएँ हैं ?
(ख)भारतीय राज्य ने पर्यावरण और विकास के बीच किस प्रकार पारस्परिक समझौता बैठाया है ?
(ग)यदि कोई उद्दंड राज्य सरकार विधानसभा चुनावों को टाल देना चाहती हो तो निर्वाचन आयोग क्या कदम उठा सकता है ?

9.निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर दीजिए (प्रत्येक का लगभग 20 शब्दों में)2×5=10
(क)‘दोहरे जोखिम’ का क्या अर्थ होता है ?
(ख)भारत के संविधान की पाँचवीं अनुसूची में अनुसूचित जनजातियों को कौन-सी सुरक्षाएँ प्रदान की गई हैं?
(ग)भारत के राष्ट्रपति किसी खास विधेयक पर उच्चतम न्यायलय के विचारों को किन तरीकों से प्राप्त कर सकते हैं ?
(घ)भारतीय संविधान के अनुच्छेदों 14 अैर 226 के बीच कौन-सा साझा बिंदु है ?
(ङ)भारत की संसद किन व्यक्तियों एवं बातों से बनती है ?

10.निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर दीजिए (लगभग 250 शब्दों में):30
(क)भारत में उच्च शिक्षा पर वैश्वीकरण के प्रभाव पर चर्चा कीजिए ।
(ख)विपत्ति प्रबंधन क्या होता है ? प्राकृतिक विपत्तियों से निपटने के लिए आवश्यक कदमों पर चर्चा कीजिए ।

11.निम्नलिखित में से किन्हीं दो पर लिखिए।
(प्रत्येक का लगभग 125 शब्दों में)ः 10×2=20
(क)निजी एवं अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थाओं में आरक्षणों के लिए हाल के उच्चतम न्यायालय के अधिमत के निहितार्थों को स्पष्ट कीजिए।
(ख)ऊर्जा स्वतंत्राता क्या होती है ? चर्चा कीजिए कि किस प्रकार भारत को ‘ऊर्जा स्वतंत्रा राष्ट्र में परिवर्तित किया जा सकता है।’
(ग)‘पारिस्थितिक पर्यटन’ क्या होता है ? भारत में उसका किस प्रकार उन्नयन किया जा सकता है?

12.निम्नलिखित में से किन्हीं दो पर टिप्पणियाँ लिखिए (प्रत्येक लगभग 125 शब्दों में)10×2=20
(क)सेतुसमुद्रम् परियोजना
(ख)भारत में मृदा अपरदन के कारण और उसका नियंत्राण
(ग)भारत के स्वास्थय प्रबंधन में सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग

13.निम्नलिखित पर संक्षिप्त लिखिए (प्रत्येक लगभग 20 शब्दों में)2×5=10
(क) पैतृक संपदा में महिलाओं के लिए सम अधिकार
(ख) राष्ट्रीय ज्ञान आयोग
(ग) आनुवंशिकतः आपरिवर्तित बीज
(घ) मधुशाला नृत्य पर पाबंदी
(ङ) भारत में सड़क बच्चों को पुनर्वासन

 

Click Here to Download PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

DOWNLOAD UPSC मुख्य परीक्षा Main Exam GS सामान्य अध्ययन प्रश्न-पत्र PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS 10 Year PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS SOLVED PAPERS PDF

Printed Study Material for IAS Mains General Studies

UPSC सामान्य अध्ययन प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा (Combo) Study Kit

सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री (GS Mains Study Kit)

 

<< Go Back to Main Page