(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा सामान्य अध्ययन (GS) Paper-2- 2005

UPSC CIVIL SEVA AYOG


संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा

(Download) UPSC Mains 2005 General Studies Question Paper
सामान्य अध्ययन-II


Exam Name: UPSC IAS Mains General Studies (Paper-2)

Year: 2006

प्रश्न पत्र - II - 2005

समय: तीन घंटे

पूर्णांक: 300

1.निम्नलिखित में से किन्हीं दो का उत्तर दीजिए
प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में)ः2×15=30
(क)संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में स्थायी सदस्यता के लिए भारत के प्रयासों की पूर्ण तस्वीर प्रस्तुत कीजिए ।
(ख)भारत-ईरान गैस पाइपलाइन के राजनैतिक और आर्थिक निहितार्थों को स्पष्ट कीजिए।
(ग)तालिबानोत्तर काल में अपफगानिस्तान में घटनाक्रमों का परीक्षण कीजिए।

2.निम्नलिखित के संबंध में लिखिए (प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 20 शब्दों में होना चाहिए)ः5×2= 10
(क)चीन में भारतीय
(ख)साइबर-आतंकवाद
(ग)मायनमार में सैनिक शासन
(घ)1978 का कैंप डेविड समझौता
(ङ)खाड़ी में भारतीय प्रवासियों का भविष्य

3.निम्नलिखित के संबंध में लिखिए (प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 20 शब्दों में होना चाहिए)ः5×2= 10
(क)पूर्ण परिवर्तनीयता
(ख)शारीरिक गुणता जीवन सूचकांक
(ग)परम निर्धनता ओर आपेक्षिक निर्धनता के बीच अंतर
(घ)भारत-यू एस नाभिकी समझौता
(ङ)चिकित्सा-पर्यटन

4.निम्नलिखित में से किन्हीं एक का उत्तर दीजिए।
(लगभग 250 शब्दों में)ः30
(क)अप्रफीका में भूख के कारणों एवं बहुशाखनों पर चर्चा कीजिए ।
(ख)भारत में औद्योगिक रुग्णता के क्या कारण हैं? उपयुक्त उपचार सुझाइए ।

5.निम्नलिखित में से किन्हीं दो का उत्तर दीजिए (प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में होना चाहिए)ः
2×15=30
(क)भारतीय अर्थव्यवस्था में बाह्य वित्तीय सहायता की भूमिका क्या है ?
(ख)लातीनी अमरीकी आरक्षित निधि के उद्देश्य गिनाइए। क्या आप एशियाई देशों के लिए इस प्रकार की निधि के पक्ष में हैं ?
(ग)यूरोपिय मुक्त व्यापार संघ के प्रकार्यों का परीक्षण कीजिए ।

6.निम्नलिखित के उत्तर दीजिए या उसके संबंध में लिखिएः (प्रत्येक लगभग 20 शब्दों में)ः15×2त्र30
(क)मीकाँग-गंगा सहयोग क्या है ?
(ख)आई.एपफ.सी. क्या है ?
(ग)कच्चा तेल कीमत और भारतीय अर्थव्यवस्था
(घ)गांधीवादी अर्थव्यवस्था क्या है ?
(ङ)द्वितीय हरित क्रांति
(च)कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय योजना
(छ)यूरो-नियंत्राण क्या है ?
(ज)डाॅ. जोन्स
(झ)‘ब्ल्यूटुथ’
(ञ)पाकिस्तान द्वारा भारत को एम. एपफ. एन.प्रतिष्ठा
(ट)अल्प-विकास के विकास की धारणा
(ठ)लागतजन्य मुद्रास्पफीति
(ड)हरित जी.डी.पी. क्या है ?
(ढ)आबिद हुसैन समिति के विचारार्थ विषय क्या थे?
(ण)संरचनात्मक बेरोज़गारी क्या है ?

7.निम्नलिखित में से किन्हीं दो के उत्तर दीजिए (प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में होना चाहिए)ः 15×2=30
(क)परियोजना ‘अंतरिक्ष’ के प्रमुख अभिलक्षणों को सविस्तार बताइए ।
(ख)क्या भारत, चीन और रूस की शानदार धुरी यू एस की एकध्रुवीय सर्वाेच्चता को चुनौती देगी ? अपने विचारों को विस्तार सहित लिखिए ।
(ग)चीन-यू एस वस्त्र-युद्ध को स्पष्ट कीजिए ।

8.निम्नलिखित के उत्तर दीजिए या उसके सम्बन्ध में लिखिए (प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 20 शब्दों में होना चाहिए)ः5×2=10
(क)स्त्राी-पुरुष सशक्तीकरण उपाय (जी.ई.एम) क्या होता है ?
(ख)काॅपीलैफ्रट की संकल्पना क्या है ?
(ग)धूर्त राज्य किसको कहते है ?
(घ)रैपो मार्केट
(ङ)बनाना युद्ध क्या होता है ?

9.निम्नलिखित का विस्तार करके या सुस्पष्ट करके, उत्तर दीजिए (प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 20 शब्दों में होना चाहिए)ः5×2=10
(क) ओ.ए.पी.ई.सी.(ख) आई.एपफ.ए.डी.
(ग) यू.पी.यू.(घ) ‘सेव’ (एस.ए.वी.ई.)
(घ) ओ.डी.ए.

10.निम्नलिखित में से किसी एक का उत्तर दीजिए लगभग 250 शब्दों में दीजिएः30
(क)आयनकारी और अनायनकारी विकिरणों के स्त्रोतों और वायुमंडल के जीवीय घटकों पर उनके प्रभावों का वर्णन कीजिए ।
(ख)अंकीय अभिसरण क्या होता है ? आधुनिक समाज के लिए उसके निहितार्थों का परीक्षण कीजिए ।

11.निम्नलिखित में से किन्हीं दो का उत्तर दीजिए (प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में होना चाहिए)ः 2×15=30
(क)क्या कारण है कि पर्यावरणवादी ऐस्बेस्टाॅस और पाॅलिथीन को प्रदूषक मानते हैं ?
(ख)उपचारात्मक क्लोनिंग क्या होता है ? संक्षेप में उसकी विधि एवं संभाव्य अनुप्रयोगों का वर्णन कीजिए ।
(ग)क्या कारण है कि हाइड्रोजन की भविष्य के ईंधन के रूप में तारीप़फ की जा रही है ?

12.निम्नलिखित के उत्तर दीजिए: (प्रत्येक लगभग 20 शब्दों में)ः5×2=10
(क)‘एक्साबाइट’ क्या है ?
(ख)‘वाइरस’ क्या होता है ?
(ग)निम्नलिखित के अंग्रेज़ी के पूर्ण रूप क्या हैं?
(i)एक्स. एम.एल.
(ii)मेसर (एम.ए.एस.ई.आर)
(iii)सीकैम (एम.ई.सी.ए.एम.)
(iv)टिप्स (टी.आई.पी.एस.)
(घ)‘अवतार’ किसको कहते हैं ?
(ङ)‘विकीपीडिया’ क्या होता है ?

13.(क)निम्नलिखित सूचना को बारंबारता सारणी में रखिए, यह मान कर चलते हुए कि मासिक मजदूरी परास 300 रु. से 4500 रु. तक है, तथा एक ग्राफ पेपर आयत-चित्र (हिस्टोग्राम) बनाइएः8
‘‘मासिक मजदूरी कमाने वाले समूह के 10रु 30रु 60रु 80रु और 90रु क्रमशः 600 रु., 1000 रु., 1800 रु., 2800रु., और 3300रु. से कम प्राप्त करते हैं और 5रु  3600 रु. और उससे ज्यादा प्राप्त करते हैं।’’
(ख)एक सरकारी स्कूल की 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त अंक हैं:
628, 665, 560, 328, 421, 525 480, 470, 405, 424, 664, 668, 620, 300, 305, 520, 420, 370, 326, 440, 328, 480. 565, 650, 480, 360, 325, 450, 360,426, 440, 306 50 के वर्ग-अंतराल सहित एक संचयी आरंबारता सारणी बनाइए।8
14.(क)निम्नलिखित आंकड़ों को आयत-चित्र (हिस्टोग्राम) द्वारा निरूपित कीजिए:

दैनिक आमदनी (रु.)         स्टोर की संख्या
0 . 50                                       3
50 . 100                                   7
100 . 150                                 4
150 . 200                                 5
200 . 250                                 4
250 . 300                                 3
300 . 350                                 2
350 . 400                                 2
(ख)निम्नलिखित बारंबारता बंटन के एक संचयी बारंबारता बंटन सारणी बनाइए और 15 अंकों से कम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या ज्ञात कीजिए:
अंक        बारंबारता
0 . 5          4
5 . 10        12
10 . 15      10
15 . 20      8
20 . 25      3
25 . 30      2

15.(क)एक रेलगाड़ी पहले 300 किलोमीटर 30 किमी प्रति घंटा की औसत चाल से चलती है और इसके आगे उतनी ही दूरी 40 किमी प्रतिघंटा की औसत चाल से चलती है। पूरी दूरी से ऊपर औसत चाल क्या है ?
(ख)12 प्रेक्षणों का समांतर माध्य 6 परिकलित किया गया था। बाद में पया गया कि उनमें से एक अंक गलत था। 7 (सात, जो कि सही अंक था) के स्थान पर 1 (एक, गलत अंक) पढ़ लिया गया था। इस जानकारी को शामिल करके, समांतर माध्य के सही मान को ज्ञात कीजिए।2
(ग)सिले-सिलाए कपड़ों की एक पफर्म पुरुषों और महिलाओं दोनों के परिधान बनाती है। उसका औसत लाभ, बिक्री का 6ः है। पुरुषों की शर्टों में उसका औसत लाभ, बिक्री का 8ःए है तथा महिलाओं की शर्टें कुल उत्पादन का 60ः हैं। महिलाओं की शर्टों में प्रति बिक्री रुपए पर औसत लाभ क्या है ?
(घ)नीचे आंकड़ों के दो सैटों का माध्य और प्रसरण आंकड़ों के आकार के साथ दिया गया है:
             आंकड़ा   माध्य      प्रसरण
             आकार

I             12        64           23
II            9          72           18
कोई परिकलन किए बिना, आप अलग-अलग माध्यों और प्रसरणों की तुलना में प्रेक्षणों के संयोजित सैट के मध्य और प्रसरण के बारे में क्या कह सकते हैं ?2

निबन्ध (अनिवार्य) - 2005

निम्नलिखित विषयों में से किसी एक पर निबन्ध लिखिए-
(1)न्याय को गरीब तक पहुँचाना ही चाहिए
(2)शिशु को खिलाने वाला हाथ
(3)यदि महिलाएँ संसार पर शासन करती
(4)वास्तविक शिक्षा क्या है ?
(5)आतंकवाद और विश्व-शांति
(6)धारणीय राष्ट्रीय विकास के लिए खाद्य सुरक्षा।
 

Click Here to Download PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

DOWNLOAD UPSC मुख्य परीक्षा Main Exam GS सामान्य अध्ययन प्रश्न-पत्र PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS 10 Year PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS SOLVED PAPERS PDF

Printed Study Material for IAS Mains General Studies

UPSC सामान्य अध्ययन प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा (Combo) Study Kit

सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री (GS Mains Study Kit)

<< Go Back to Main Page