(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा सामान्य अध्ययन (GS) Paper-1- 2006

UPSC CIVIL SEVA AYOG


संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा

(Download) UPSC Mains 2006 General Studies Question Paper
सामान्य अध्ययन-I


Exam Name: UPSC IAS Mains General Studies (Paper-1)

Year: 2006

प्रश्न पत्र - I - 2006

समय: तीन घंटे

पूर्णांक: 300

1.निम्नलिखित में से किसी एक का उत्तर दीजिए।
(लगभग 250 शब्दों में)30
(क)समय में दूरी के होते हुए भी, लाॅर्ड कर्जन और जवाहर लाल नेहरू के बीच अनेक समानताएँ थीं। चर्चा कीजिए ।
(ख)भारत सरकार अधिनियमत, 1935 किस प्रकार से भारत में सांविधानिक विकास के इतिहास में, लौट न सकने की स्थिति का एक बिन्दु बन गया था?

2.निम्नलिखित में से किन्हीं दो के उत्तर दीजिए:
(प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में)2×15=30
(क)स्वतंत्रता-पूर्व काल में, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रति भारत के उद्योगपतियों की क्या अभिवृत्ति थी?
(ख)भारतीय राष्ट्रीयता पर सर तेज बहादुर सप्रू के विचारों का समालोचनात्मक आकलन कीजिए ।
(ग)भारत के पुनर्जागरण के मुख्य अभिलक्षणों की रूपरेखा प्रस्तुत कीजिए ।

3.निम्नलिखित के संबंध में लिखिए।
(प्रत्येक 20 शब्दों के अन्दर)ः15×2=30
(क) कल्हन
(ख) पाणिनी
(ग) यक्षगण
(घ) नाट्यशास्त्र
(ङ) तबकात-ए-नसीरी
(च) मधुर विजयम्
(छ) पांडुरंग महात्म्य
(ज) पृथ्वीराज रासो
(झ) ‘‘दि इन्साइडर’’
(ञ) अली सरदार जापफरी
(ट) अरुणा राॅय
(ठ) डाॅ. जे.सी डेनियल
(ड) बलवंत गार्गी
(ढ) डाॅ. जयंत नार्लिकर
(ण) शशि थरूर

4.निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों का उत्तर दीजिए (प्रत्येक लगभग 125 शब्दों में)2×10=20
(क)भारत के विकल्पी ऊर्जा स्त्रोतों के विकास की संभावनाओं पर प्रकाश डालिए ।
(ख)भारत में नील क्रान्ति के निश्चित लाभ हैं, परंतु यह अपने पर्यावरणी प्रभावों से मुक्त नहीं है । चर्चा कीजिए ।
(ग)पश्चिमी समुद्रतट की नदियाँ डेल्टा क्यों नहीं बनाती हैं ?

5.निम्नलिखित पर टिप्पणियाँ लिखिए।
(प्रत्येक लगभग 20 शब्दों में)5×2=10
(क) मिश्रित अर्थव्यवस्था
(ख) भारत में शीलकालीन वर्षा
(ग) नव मूर द्वीप
(घ) राष्ट्रीय जल ग्रिड
(ङ) हुसैन सागर

6.निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर दीजिए (लगभग 250 शब्दों में)ः30
(क)जीवन और वैयक्तिक स्वतंत्रता का अधिकार क्या होता है ? हाल के वर्षों में न्यायालयों ने इसके अर्थ का किस प्रकार विस्तार किया है ?
(ख)किन कारणों से किसी सदस्य को संसद के दोनों सदनों में से किसी भी सदन से अनर्हीकृत किया जा सकता है ?

7.निम्नलिखित में से किसी एक एक का उत्तर दीजिए (लगभग 250 शब्दों में)30
(क)भारत और संयुक्त राज्य अमरीका के बीच ‘रणनीतिक भागीदारी’ क्या है ? दोनों भागीदारी के लिए इसके निहितार्थ क्या है?
(ख)भारतीय लोकतंत्रा की एक प्रमुख चुनौती के रूप में आर्थिक पिछड़ेपन पर चर्चा कीजिए। क्या लोकतंत्रा और विकास निर्बाध रूप से साथ-साथ चल सकते हैं ?

8.निम्नलिखित में से किसी दो प्रश्नों के उत्तर दीजिएः (प्रत्येक का लगभग 150 शब्दों में)ः2×15=30
(क)संविधान संशोधन विधेयक और साधारण विधेयक के पारित किए जाने के बीच आप किस प्रकार विभेदन करेंगे ?
(ख)अंतर्राज्य परिषद् राज्यों के बीच किस प्रकार समन्वय स्थापित करती है ?
(ग)क्या ‘रिट’ जारी करने की उच्च न्यायालय की शक्ति भारत के उच्चतम न्यायालय की शक्ति से अधिक विस्तृत है ?

9.निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर दीजिए।
(प्रत्येक लगभग 20 शब्दों में)5×2=10
(क)निम्नलिखित शब्दों को स्पष्ट कीजिएः
(i) सदन का विघटन
(ii) सदन का सत्रावसान
(iii) सदन के कार्य का स्थगन
(ख)भारत की संचित निधि से क्या तात्पर्य है ?
(ग)संसद द्वारा पहले से पारित किए जा चुके विधेयक पर राष्ट्रपति किस सीमा तक अपनी अनुमति को रोके रख सकते हैं ?
(घ)भारत की ‘पूर्व की ओर देखो’ नीति क्या है?
(ङ)भारत में ‘महिला सशक्तिकरण’ का क्या अर्थ है?

10.निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी एक का उत्तर दीजिए (लगभग 250 शब्दों में):30
(क)भारत में बाल श्रम उन्मूलन के सामाजिक और आर्थिक परिणाम क्या है ?
(ख)विश्व व्यापार संगठन में प्रवेश के बाद, हमारे पेटेंट विधि शासन में बौ(िक संपदा खंडों के कार्यान्वयन के निहितार्थों को स्पष्ट कीजिए ।

11.निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो के उत्तर दीजिए (प्रत्येक का लगभग 125 शब्दों में)ः10×2=20
(क)भारतीय रुपए की पूर्ण परिवर्तनीयता स्पष्ट कीजिए।
(ख)ग्रामीण भारत योजना के लिए ज्ञान क्रान्ति के अधीन किन अनुबंधनों का विकास किया जाना है?
(ग)बातचीत के ‘दोहा दौर’ से हम क्या समझते है?

12.निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो का उत्तर दीजिए (प्रत्येक लगभग 125 शब्दों में)2×10=20
(क) भारतीय समाज में स्त्राी-पुरुष समता स्थापित करने में सामाजिक बाध्यताओं को स्पष्ट कीजिए ।
(ख) भारत में मानसिकतः बाधाग्रसत व्यक्तियों के पुनर्वास से सम्बन्धित क्या-क्या समस्याएँ हैं?
(ग) भारत में अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा के कार्यान्वयन में आने वाले मुद्दों पर प्रकाश डालिए ।

13.निम्नलिखित के सम्बन्ध में लिखिए।
(प्रत्येक लगभग 20 शब्दों में)5×2=10
(क) कारोबार प्रक्रम बहिड्र्डोतन
(ख) बालिका भ्रुणहत्या
(ग) आर. सी. आई (त्ब्प्)
(घ) यूनिडो (UNIDO)
(ङ) एस. चन्द्रशेखर

Click Here to Download PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

DOWNLOAD UPSC मुख्य परीक्षा Main Exam GS सामान्य अध्ययन प्रश्न-पत्र PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS 10 Year PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS SOLVED PAPERS PDF

Printed Study Material for IAS Mains General Studies

UPSC सामान्य अध्ययन प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा (Combo) Study Kit

सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री (GS Mains Study Kit)

<< Go Back to Main Page