(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा सामान्य अध्ययन (GS) Paper-1- 2007

UPSC CIVIL SEVA AYOG


संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा

(Download) UPSC Mains 2007 General Studies Question Paper
सामान्य अध्ययन-I


Exam Name: UPSC IAS Mains General Studies (Paper-1)

Year: 2007

प्रश्न पत्र - I - 2007

समय: तीन घंटे

पूर्णांक: 300

1.    निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर दीजिए (लगभग 250 शब्दों में)    30
(क)    उन्नीसवीं शताब्दी में सामाजिक-धार्मिक सुधारों का क्या स्वरूप था और उन सुधारों ने भारत में राष्ट्रीय जागरण में किस प्रकार योगदान किया था?
(ख)    1919 और 1939 के दौरान औपनिवेशिक व्यवस्था का संकट सीधे तौर पर सांविधानिक सुधारों, मोह-भंग और लड़ाकू उपनिवेश- विरोधी संघर्षों से जुड़ा था। इसको स्पष्ट कीजिए ।

2.    निम्नलिखित में से किन्हीं दो के उत्तर दीजिए: 
(प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में)    15×2=30
(क)    1858 और 1909 के भारत सरकार अधिनियमेां के प्रमुख अभिलक्षण क्या हैं?
(ख)    क्या आपके विचार में खिलापफत आंदोलन को महात्मा गांधी के समर्थन ने उनकी धर्मनिरपेक्ष साख पर बट्टा लगा दिया था? घटनाओं के आकलन को आधार बनाते हुए अपना तर्क प्रस्तुत कीजिए ।
(ग)    स्वतंत्राता के लिए भारत के संघर्ष के उद्देश्य को, भगत सिंह द्वारा निरूपित क्रांतिकारी आतंकवाद के योगदान का मूल्यांकन कीजिए।

3.    निम्नलिखित के संबंध में लिखिए (प्रत्येक 20 शब्दों से ज्यादा नहीं होना चाहिए)ः    2×15=30
(क) संगम साहित्य का युग
(ख) भक्ति
(ग) पाणिनी की ‘अष्टाधयायी’
(घ) चार्वाक
(ङ) आजीविका
(च) गांधार कला
(छ) मलेच्छ
(ज) लिगांयत
(झ) मेगास्थनीज़
(ञ) आर. सी. दत्त
(ट) नागार्जुनकोंडा
(ठ) पशुचारणवाद
(ड) रूद्रमादेवी
(ढ) सती
(ण) रामानुज

4.    निम्नलिखित में से किन्हीं दो के उत्तर दीजिए
(प्रत्येक लगभग 125 शब्दों में)    10×2=20
(क)    समझाइए कि दक्षिण-पश्चिमी मानसून के विकास में हिमालयी और तिब्बती उच्चभूमियाँ किस प्रकार एक महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करती हैं ?
(ख)    प्रौद्योगिक परिवर्तनों ने भारत में परिवहन- गलियों के रूप में सड़कों के उपयोग में एक बड़ा बदलाव पैदा कर दिया है। आप इस विचार से कहाँ तक सहमत हैं?
(ग)    भारत के महानगरों में गंदी बस्तियों की बढ़ती हुई समस्याओं की प्रकृति और उनके कारणों को स्पष्ट कीजिए ।

5.    निम्नलिखित पर टिप्पणियाँ लिखिए।
(प्रत्येक लगभग 20 शब्दों में)    2×5=10
(क) विशेष आर्थिक जोन (सेज़्)
(ख) इन्सेप्टिसोल
(ग) जरवा 
(घ) इंदिरा पौएंट
(ङ) चंबल खड्डों (रेविनों) के कारण

6.    निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर दीजिए (लगभग 250 शब्दों में)ः    30
(क)    संविधान क्या होता है ? भारत के संविधान के मुख्य ड्डोत क्या हैं ?
(ख)    मूल अधिकारों और राज्य की नीति के निदेशक तत्वों के बीच अंतरों पर प्रकाश डालिए। राज्य की नीति के निदेशक तत्वों के कार्यान्वयन के लिए संघ और राज्य सरकारों द्वारा किए गए उपायों में से कुछ पर चर्चा कीजिए।

7.    निम्नलिखित में से किसी एक एक का उत्तर दीजिए (लगभग 250 शब्दों में)    30
(क)    प्रादेशिकता किसको कहते हैं ? प्रादेशिकता ने भारत की राजनीति को किस तरह से प्रभावित किया है ?
(ख)    भारत में मतदान आचरण के प्रमुख निर्धारक क्या हैं?

8.    निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिएः (प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में)ः    15×2=30
(क)    वे अपवाद कौन-से हैं, जिनसे भारत के राष्ट्रपति मंत्रि-परिषद् की सहायता और सलाह से आब( नहीं होता है ?
(ख)    प्रो टेम अध्यक्ष किसको कहते हैं ?
(ग)    किन परिस्थितियों में संसद राज्य विषयों पर विधि-निर्माण कर सकती है ?

9.    निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
(प्रत्येक लगभग 20 शब्दों में)    2×5=10
(क)    राजनीतिक का अपराधीकरण किसको कहते हैं?
(ख)    भारत के राष्ट्रपति के निर्वाचन की रीति क्या है ?
(ग)    निर्णायक मत का क्या मतलब है ?
(घ)    मंत्रि-परिषद् और मंत्रिमंडल के बीच क्या अंतर है?
(ङ)    सांविधानिक उपचारों के अधिकार का क्या महत्त्व है ?

10.    निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी एक का उत्तर दीजिए (लगभग 250 शब्दों में):    30
(क)    बीजिंग महिला सम्मेलन, 1995 में पारित ‘कार्य हेतु मंच’ (प्लैटपफाॅर्म’ पफाॅर ऐक्शॅन) की मुख्य सिपफारिशें क्या थीं ?
(ख)    भारत में बाल श्रम से छुटकारा पाने के कदमों पर चर्चा कीजिए।

11.    निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो के उत्तर दीजिए (प्रत्येक का लगभग 125 शब्दों में)ः     10×2=20
(क)    स्टेल्थ प्रौद्योगिकी से क्या तात्पर्य है ?
(ख)    प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत के बीच विभेदन कीजिए।
(ग)    मूल्य-आधारित राजनीति से क्या तात्पर्य है?

12.    निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो टिप्पणियाँ लिखिए (प्रत्येक लगभग 125 शब्दों में)    10×2=20
(क) एकीकृत बाल विकास सेवाएँ (आई. सी. डी. एस.)
(ख) ज्ञान समाज के रूप में भारत के विकास के लिए प्रधान मंत्राी की 5-सूत्राी कार्यसूची
(ग) लोकपाल विधेयक

13.    निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिए।
(प्रत्येक लगभग 20 शब्दों में)    2×5=10

(क) यक्षगण
(ख) पी. ए. सी. ई.
(ग) स्वच्छंद उद्योग
(घ) स्टैचू आॅपफ लिबर्टी
(ङ) जीनोम

 

Click Here to Download PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

DOWNLOAD UPSC मुख्य परीक्षा Main Exam GS सामान्य अध्ययन प्रश्न-पत्र PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS 10 Year PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS SOLVED PAPERS PDF

Printed Study Material for IAS Mains General Studies

UPSC सामान्य अध्ययन प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा (Combo) Study Kit

सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री (GS Mains Study Kit)

 

<< Go Back to Main Page