(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा सामान्य अध्ययन (GS) Paper-1- 2008

UPSC CIVIL SEVA AYOG


संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा

(Download) UPSC Mains 2008 General Studies Question Paper
सामान्य अध्ययन-I


Exam Name: UPSC IAS Mains General Studies (Paper-1)

Year: 2008

प्रश्न पत्र - I - 2008

समय: तीन घंटे

पूर्णांक: 300

1.    निम्नलिखित में से किन्हीं दो के उत्तर दीजिए:
(प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में)    15×2=30
(क)    ‘‘ब्रिटिश भारत में नव सामाजिक वर्गों का उद्भव नव सामाजिक अर्थव्यवस्था, नव राज्य तंत्र, प्रशासन तंत्र और पश्चिमी शिक्षा के स्थापना का सीधा परिणाम था।’’ चर्चा कीजिए ।
(ख)    ‘‘भारत की ब्रिटिश स्वप्नदृष्टि में विचारों का कोई एक सुसंगत सेट नहीं था। इसके विपरीत, विचार अन्तर्विरोधों और असंगतियों से भरे पड़े थे।’’ चर्चा कीजिए ।
(ग)    ‘‘असहयोग आन्दोलन ने राष्ट्रीय आन्दोलन को एक नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की।’’ स्पष्ट कीजिए ।

2.    निम्नलिखित के संबंध में लिखिए।
(प्रत्येक 20 शब्दों की भीतर) 2×15=30
(क) लक्ष्मीबाई, झाँसी की रानी
(ख) इल्बर्ट बिल
(ग) लाला हरदयाल
(घ) वैकम सत्याग्रह
(ङ) भारतीय राज्य आयोग
(च) बोधिसत्त्व
(छ) मेगास्थनीज
(ज) बृहदेश्वर मन्दिर, तंजौर
(झ) पेरिनी शिताण्डवम्
(ञ) अलसानी पेद्दन
(ट) गोलकोण्डा किला
(ठ) चिश्ती सिलसिला
(ड) चैथ और सर्देशमुखी
(ढ) पूना सार्वजनिक सभा
(ण) ‘राम सेतु’

3.    निम्नलिखित में से किन्हीं दो के उत्तर दीजिए।
(प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में)    15×2=20
(क)    उत्तर भारत में शीतकालीन वर्षा का अधिकतर सम्बन्ध जेट धाराओं और पश्चिमी विक्षोभों से होता है। इस सम्बन्ध पर प्रकाश डालिए।
(ख)    भारत में कृषि उत्पादकता निम्न बनी हुई है। इस परिस्थिति के कारणों को स्पष्ट कीजिए।
(ग)    विशिष्ट आर्थिक क्षेत्रों (जोनों) के पक्ष और विपक्ष में तर्कों को उजागर कीजिए ।

4.    निम्नलिखित के सम्बन्ध में लिखिए।
(प्रत्येक लगभग 20 शब्दों में)    2×5=10
(क) बकिंघम नहर
(ख) तराई प्रदेश
(ग) कार्बनिक कृषि
(घ) जनांकिकीय लाभांश
(ङ) काल बैसाखी

5.    निम्नलिखित में से किसी एक का उत्तर दीजिए।
(लगभग 250 शब्दों में) 30
(क)    ‘न्यायिक सक्रियता’ का क्या है? भारत की राजनीति के प्रचालन के सन्दर्भ में उसकी भूमिका का मूल्यांकन कीजिए ।
(ख)    भारत में परिसंघीय राज्य-व्यवस्था पर प्रभाव डालने वाले प्रमुख संविधानेतर कारकों पर चर्चा कीजिए ।

6.    निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिएः (प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में)छ   15×2ृ30
(क)    42वें संशोधन के बाद संविधान में शामिल मूल कत्र्तव्यों को गिनाइए ।
(ख)    अपेक्षाकृत अधिक राज्य-स्वायत्तता की माँग का और भारत की राज्य-व्यवस्था के निर्बाध प्रचालन पर पड़ने वाले उसके प्रभाव का परीक्षण कीजिए।
(ग)    संघ लोक सेवा आयोग की संरचना और प्रकार्यों पर चर्चा कीजिए ।

7.    निम्नलिखित के उत्तर दीजिए। (प्रत्येक लगभग 20 शब्दों में)    2×5=10
(क)    परिनिन्दा प्रस्ताव क्या होता है ?
(ख)    भारत के नियंत्राक और महालेखा परीक्षक के लेखापरीक्षा एवं लेखाकरण प्रकार्यों के बीच विभेदन कीजिए ।
(ग)    संसद में पूछे जाने वाले तारांकित और अतारांकित प्रश्नों के बीच विभेदन कीजिए।
(घ)    संसद का अवमान क्या होता है ?
(ङ)    राज्यपाल की नियुक्ति करने न कि उनको चुनने के पीछे दो प्रमुख विचार क्या थे ?

8.    निम्नलिखित में से किसी एक का उत्तर दीजिए।
(लगभग 250 शब्दों में):    30
(क)    आपके विचार में आतंकवाद के क्या कारण है ? भारत में आतंकवाद के खतरे से निपटने के लिए उपयुक्त उपाया सुझाइए।
(ख)    क्या आप सोचते हैं कि भारत के संविधान के पुनर्विलोकरन की आवश्यकता है ? अपने विचार के समर्थन में तर्क पेश कीजिए।

9.    निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो के उत्तर दीजिए (प्रत्येक का लगभग 150 शब्दों में)ः    15×2=20
(क)    भारत की राजनीति में जाति की भूमिका का परीक्षा कीजिए ।
(ख)    भारत में राष्ट्रीय एकता प्राप्त करने की समस्याओं पर चर्चा कीजिए ।
(ग)    भारत की राजनीति में प्रादेशिक राजनीतिक पार्टियों के प्रभाव का परीक्षण कीजिए ।

10.    निम्नलिखित में से किसी एक का उत्तर दीजिए।
(लगभग 250 शब्दों में):    30
(क)    ‘‘वैश्वीकरण ने भारत में वर्गहीन समाज का प्रारम्भ करने के बजाय एक सुस्पष्ट वर्ग विभाजन उत्पन्न कर दिया है।’’ इस तर्क का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए ।
(ख)    ‘‘शहरी निर्धनों की दशाएँ ग्रामीण निर्धनों की अपेक्षा अधिक दुःखद है।’’ अपना विचार प्रस्तुत कीजिए ।

11.    निम्नलिखित में से किन्हीं दो के उत्तर दीजिए।
(प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में)    15×2=20
(क) परीक्षण कीजिए कि भारत में ग्रामीण महिलाएँ पंचायत राज प्रणाली में अपनी सक्रिय सहभागिता के द्वारा किस प्रकार सशक्त हो गई हैं ।
(ख) ‘‘स्त्राी-पुरुष अनुपात में पतन भारत के भावी सामाजिक विकास के लिए एक भयप्रद संकेत है।’’ चर्चा कीजिए ।
(ग) ‘वास्तविकता के भ्रम’ के स्थान पर ‘सार्वजनिक वास्तविकता’ को प्रक्षेपित करने के लिए मीडिया की क्या भूमिका होनी चाहिए ?

12.    निम्नलिखित के सम्बन्ध में लिखिए।
(प्रत्येक 20 शब्दों के भीतर)    2×5=10
(क) एम. टी. पी. अधिनियम
(ख) रैगिंग पर उच्चतम न्यायालय
(ग) संसार के नए सात अजूबे
(घ) एम. एम. पंछी आयोग
(घ) लक्ष्मी मित्तल

Click Here to Download PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

DOWNLOAD UPSC मुख्य परीक्षा Main Exam GS सामान्य अध्ययन प्रश्न-पत्र PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS 10 Year PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS SOLVED PAPERS PDF

Printed Study Material for IAS Mains General Studies

UPSC सामान्य अध्ययन प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा (Combo) Study Kit

सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री (GS Mains Study Kit)

<< Go Back to Main Page