(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा सामान्य अध्ययन (GS) Paper-1 - 2009

UPSC CIVIL SEVA AYOG


संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा

(Download) UPSC Mains 2009 General Studies Question Paper
सामान्य अध्ययन-I


Exam Name: UPSC IAS Mains General Studies (Paper-1)

Year: 2009

प्रश्न पत्र - I - 2009

समय: तीन घंटे

पूर्णांक: 300

1.    निम्नलिखित में से किन्हीं दो के संबंध में जिस संदर्भ में उनको कहा गया है, उस संदर्भ का उल्लेख करते हुए, समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए।
(प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में)    15×2=30
(क)    ‘‘अनेक अंग्रेज ईमानदारी से अपने आपको भारत का न्यासी मानते हैं और पिफर भी उन्होंने हमारे देश को किस दशा तक गिरा दिया है।’’
(ख)    ‘‘विदेशी शक्ति को हटा लिया जाएगा लेकिन मेरे अनुसार वास्तविक स्वतंत्राता का तभी आगमन होगा जब हम अपने आपको पश्चिमी शिक्षा, पश्चिमी संस्कृति और पश्चिमी जीवन शैली से मुक्त कर लेंगे, जो हमारे अंदर कूट-कूट कर भर दी गई है।’’
(ग)    ‘‘शैतान तब मे प्रवेश नहीं कर सकता है, जब तक उसे कोई खोट न दिखाई दे जाये।...... एक विशाल महासागर हम कुछ ही शिक्षितों को हमारे देश में लाखों-करोडों से पृथक करता है।’’

2.    निम्नलिखित के संबंध में लिखिए (प्रत्येक 20 शब्दों से अधिक में नहीं होना चाहिए):    2×10=20(क) कियांग नौंगबाह
(ख) मस्की
(ग) गोविंद गुरू
(घ) ‘ब्रह्मदेय’
(च) ‘एगमोर दल
(छ) हेलेबरी कालिज
(ज) इजारा प्रणाली
(झ) ताजी मिदेरेन
(ट) गुरूद्वारा सुधर आंदोलन
(ठ) मरूमक्कथ्यम्

3.    निम्नलिखित में से किन्हीं चार के उत्तर दीजिए।
(प्रत्येक पर लगभग 150 शब्दों में):    15×4=60
(क)    भारत के आर्थिक विकास में तटीय प्रदेशों के महत्त्व का आकलन कीजिए।
(ख)    आद्र्रभूमियों और भारत में पारिस्थितिक संरक्षण में उनकी भूमिका पर चर्चा कीजिए।
(ग)    देश में सस्य उत्पादन और विविधीकरण में वृ)ि करने के लिए प्रादेशिकतः विभेदित उपागम के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों को सविस्तार स्पष्ट कीजिए।
(घ)    भारत के मौसम-विज्ञान के विभिन्न कार्यकलापों के महत्त्च पर प्रकाश डालिए।

4.     निम्नलिखित के संबंध में लिखिए।
(प्रत्येक लगभग 30 शब्दों में):    3×10=30
(क)    ‘भुवन’ वेबसाइट
(ख)    राष्ट्रीय जलमार्ग
(ग)    अति-विशाल बिजली परियोजनाएं
(घ)    ऐन.ऐन.आर.ऐम.ऐस.
(च)    बी.ऐस.यू.पी. योजना
(छ)    गगन परियोजना
(ज)    भारत में पफल उत्पादन
(झ)    भारतीय दंड संहिता की धरा 377
(ट)    ‘वाडा’ का ‘पता ठिकाना’ खंड
(ठ)    बैरन द्वीप

5.    निम्नलिखित में से किन्हीं दो के उत्तर दीजिए, जो प्रत्येक लगभग 100 शब्दों में होने चाहिएः    10×2=20
(क)    2008-09 के दौरान खेल क्षेत्राक में भारत की उपलब्धियों का विश्लेषण कीजिए।
(ख)    मध्य भारत या उत्तर पूर्वी भारत के महत्त्वपूर्ण लोक नृत्यों के महत्वपूर्ण लक्षणें की सूची तैयार कीजिए।
(ग)    शास्त्रीय संगीत की हिन्दुस्तानी और कर्नाटक शैलियों के बीच क्या-क्या महत्वपूर्ण समानताएं और विषमताएं हैं?

6.    निम्नलिखित में से किन्हीं दो के उत्तर दीजिए।
(प्रत्येक लगभग 160 शब्दों में):        15×2=30
(क)    घरेलू हिंसा अधिनियम, 2005 के अभिलक्षणों और प्रभावों के संबंध में आपके क्या विचार हैं?
(ख)    क्या भारत में वोटिंग व्यवहार के पारंपरिक निर्धारकोें में बदलाव आ रहा है? पिछले आम चुनाव के संदर्भ में परीक्षण कीजिए।
(ग)    भारत की राज्य-व्यवस्था में एक गंभीर विकास चुनौती के रूप में भ्रष्टाचार का परीक्षण कीजिए।

7.    निम्नलिखित में से किन्हीं दो के उत्तर दीजिए (प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में):    15×2=30
(क)    उच्च शैक्षिक संस्थाओं की तीव्र संख्यावृद्धि, यशपाल समिति के लिए गंभीर चिंता का विषय थी। उस रिपोर्ट के संबंधित भाग के हवाले के साथ, निजी निवेश और शिक्षा की गुणता के बीच सामंजस्य बैठाने के तरीके पर अपने विचारों को प्रकट कीजिए।
(ख)    देश में शासन के परिवर्तनशील संदर्भ में, संघ लोक सेवा आयोग की क्या भूमिका होनी चाहिए?
(ग)    हाल की घटनाओं के संदर्भ में, भारतीय रेलवे पर यात्रियों और संपत्ति की सुरक्षा बढ़ाने के उपायों को सुझाइए।

8.    निम्नलिखि में से किसी एक का उत्तर दीजिए
(लगभग 250 शब्दों में)  1x30=30
(क)    सरकार द्वारा हाल में अनुमोदित एकीकृत ऊर्जा नीति के महत्वपूर्ण अभिलक्षणों और देश की ऊर्जा सुरक्षा आवश्यकताओं पर उसके निहितार्थों पर टिप्पणी कीजिए।
(ख)    आर्थिक सर्वेक्षण 2008-09 में किस सीमा तक वैश्विक मंदी (मैल्ट डाउन) का प्रभाव प्रतिबिंबित हुआ है? वैश्विक अवनति के प्रतिकूल प्रभावों को निष्प्रभावित करने के लिए प्राथमिकता दिए गए कुछ क्रोड क्षेत्रों की पहचान कीजिए।

9.    निम्नलिखित में से किन्हीं दो के उत्तर दीजिए (प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में)  15×2=30
(क)    देश में टेलीविजन के विकास में महत्वपूर्ण कदमों को सिलसिलेवार बताइए।
(ख)    राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एन.ऐपफ.ऐच.ऐस.) के औसत भारतीयों के लिए अनेक सूचकों पर पोषण का एक निराशापूर्ण चित्रा प्रदर्शित किया है। इस समस्या के महत्वपूर्ण पक्षाके पर प्रकाश डालिए।
(ग)    ‘चूंकि हम अनेकतावादी समाज में रहते हैं हमें अपने मतों को अभिव्यक्त करने की अध्कितम स्वतंत्राता की आवश्यकता है, भले ही वे अन्यों को अप्रिय लगे’ - क्या आप इस बात से सहमत हैं? भारत के संदर्भ में हाल की कुछ घटनाओं का उल्लेख करते हुए इस पर चर्चा कीजिए।

10.    निम्नलिखित पर लिखिए।
(प्रत्येक लगभग 20 शब्दों में) :    15×2=30
(क)    देश की राज्य व्यवस्था में 26 नवम्बर का महत्व
(ख)    मरूस्थलीय राष्ट्रीय उद्यान
(ग)    राजीव गांधी सेवा केन्द्र
(घ)    दीप जोशी की हाल की उपलब्धि
(च)    गिर्नी कामगार श्रमिक संघ
(छ)    आयुष-64
(ज)    राष्ट्रीय ग्रामीण विकास निधि
(झ)    सत्यव्रत शास्खी की हाल की उपलब्धि
(ट)    पाकेट वीटो
(ठ)    पेसा, 1996

Click Here to Download PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

DOWNLOAD UPSC मुख्य परीक्षा Main Exam GS सामान्य अध्ययन प्रश्न-पत्र PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS 10 Year PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS SOLVED PAPERS PDF

Printed Study Material for IAS Mains General Studies

UPSC सामान्य अध्ययन प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा (Combo) Study Kit

सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री (GS Mains Study Kit)

<< Go Back to Main Page