(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा सामान्य अध्ययन (GS) Paper-2- 2009
संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा
(Download) UPSC Mains 2009 General Studies Question Paper
सामान्य अध्ययन-II
Exam Name: UPSC IAS Mains General Studies (Paper-2)
Year: 2009
प्रश्न पत्र - II - 2009
समय: तीन घंटे
पूर्णांक: 300
1. निम्नलिखित में से किन्हीं तीन पर टिप्पणियां लिखिए, जो प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में होनी चाहिएः 3×15=45
(क) दक्षिण एशिया में भारत के सामरिक हित
(ख) चीन का ‘शांतिपूर्ण उदय’ सिद्धान्त
(ग) भारत-रूस रक्षा संबंध
(घ) विदेश नीति में भारत की ‘नरम’ और ‘कठोर’ शक्ति रणनीति।
2. निम्नलिखित मे से किन्हीं चार पर संचिप्त टिप्पणियां लिखिए, जो प्रत्येक लगभग 50 शब्दों में होः 4×5=20
(क) नाभिकीय मूर्ति समूह (एन.एस.जी.) और भारत
(ख) हाल के ‘गिल्गित-बल्तिस्तान सशक्तीकरण और स्व-शासन आदेश, 2009’ पर आपके विचार
(ग) वाखन गलियारा
(घ) नाभिकीय पनडुब्बी ‘अरिहंत’
(च) राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड (एन.एस.ए.बी.)।
3. निम्नलिखित में से किन्हीं दो पर टिप्पणी कीजिए, जो प्रत्येक 100 शब्दों में होनी चाहिएः 2×10=20
(क) भारत-यू.एस.ए.: रणनीतिक भागीदारों के रूप में
(ख) दक्षिण एशिया में नृजातीय संघर्ष
(ग) ‘निपैड’ (एन.ई.पी.ए.डी.) और उसके उद्देश्य।
4. निम्नलिखित में किसी दो पर लिखिए, जो प्रत्येक लगभग 50 शब्दों में होः 2×5त्र10
(क) भारत-भूटान व्यापार संबंध
(ख) चीन-म्यांमार संबंध
(ग) भू-राजनीति और भू-रणनीति।
5. निम्नलिखित में किसी एक कथन पर समालोचनात्मक टिप्पणी लिखिए, जो 200 से अधिक शब्दों में होः 20
(क) ‘‘विदेशी निवेश भारत की आर्थिक संवृ)ि के लिए क्रांतिक होने से बहुत दूर है।’’
(ख) ‘‘वर्तमान वैश्विक वित्तीय संकट का पाठ यह है कि भारत को वित्तीय उदारीकरण को रोक देना चाहिए और शायद यहाँ तक उसको उल्टी दिशा में ले जाना चाहिए।’’
6. निम्नलिखित में किसी एक का उत्तर दीजिए।
उत्तर 200 शब्दों से ज्यादा मे नहीं होना चाहिएः 20
(क) ‘‘दोहा राउंड के पिछले कुछ सालों में, विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यू.टी.ओ.) वार्ताओं में, सेवाओं में दिखाई देने वाले लाभों का अनुसरण करने के लिए भारत कृषि मुद्दों पर अपने दृढ़ विचार में नरमाई अपनाता प्रतीत होता है।’’ इस कथन का समालोचनापूर्वक परीक्षण कीजिए।
(ख) कृषि के क्षेत्र में, भारत-यू.एस. ज्ञान पहल पर चर्चा कीजिए।
7. निम्नलिखित में किन्हीं दो के उत्तर दीजिए। (प्रत्येक उत्तर 150 शब्दों से अध्कि नहीं होना चाहिए) 2×15=30
(क) भारत और चीन के बीच और अधिक आर्थिक सहयोग की संभावनाओं का मूल्यांकन कीजिए।
(ख) क्या भारत को विश्व बैंक की आवश्यकता है?
(ग) भारत द्वारा ‘आसियान’ के साथ हाल में किए गए मुक्त व्यापार करार का समालोचनापूर्वक आकलन कीजिए।
8. निम्नलिखित में से किन्हीं तीन का उत्तर दीजिए।
(प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में) 3×15=45
(क) आप ‘जैव-हस्ताक्षर’ से क्या समझते हैं? संक्षेप में चर्चा कीजिए।
(ख) हरित प्रतिदीप्ति प्रोटीन (जी.एपफ.पी.) और उसके अनुप्रयोगों के संबंध में लिखिए।
(ग) ‘जैव सूचना-विज्ञान’ की परिभाषा कीजिए। यह किस प्रकार कार्य करता है? इसकी प्रमुख शाखाएं और अनुप्रयोग क्या-क्या हैं?
(घ) ‘हबल स्पेस दूरदर्शी’ क्या होता है? उसके लिए कितने सेवाकरण मिशन (एस.एम.) संचालित किए जा चुके हैं?
9. निम्नलिखित में से किन्हीं चार को स्पष्ट कीजिए।
(प्रत्येक लगभग 100 शब्दों में) 4×10=40
(क) डी.एन.ए. अंगुलि छापन और उसकी उपयोगिता।
(ख) ‘नैनोटेक’ क्या होता है? उसकी आधरित संकल्पनाओं, प्रयुक्त सामग्रियों और अनुप्रयोगों का एक संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत कीजिए।
(ग) ‘ग्राफीन’ क्या होता है? उसके कम से कम तीन अनुप्रयोगों का उल्लेख कीजिए।
(घ) ‘प्रकाशित आवृत्ति कूंब’ की परिभाषा कीजिए। कम से कम तीन अनुप्रयोग बताइए।
(च) भारत जैसे देश के लिए टेली-चिकित्सा किस कारण महत्वपूर्ण है?
10. निम्नलिखित में से किन्हीं पांच पर संक्षिप्त टिप्पणियां लिखिए (प्रत्येक लगभग 30 शब्दों में) 5×3=15
(क) कृत्रिम सूर्य
(ख) ‘वेजिटेबल गोल्ड’
(ग) पी.एपफ.सी. और ‘द्रव श्वसन’
(घ) ‘पी-8ए पोसिडन’
(च) जीव-सांख्यिकीय ए.टी.एम.
(छ) वाहनबाह्य कार्यकलाप (ईवीए)
11. (क) उच्च, मध्यम और निम्न शर्करा-अंतर्वस्तु वाली गन्ने की खेती के कुल क्षेत्रा राज्य के चार प्रदेशों में हैं और नीचे दिखाए गए हैंः
शर्करा अंतर्वस्तु प्रदेश
उत्तर दक्षिण पूर्व पश्चिम
उच्च 100 100 200 50
मध्यम 300 300 400 250
निम्न 800 400 1000 700
कुल 1200 800 1600 1000
एक ऐसा उपयुक्त आरेश बनाइए जिससे चारों प्रदेशों के बीच विभिन्न शर्करा-अंतर्वस्तु किस्मों की खेती के क्षेत्रों की तुलना करने में सुविध हो। 6
(ख) नीचे की सारणी में, सात वर्षों में तीन कंपनियों (क, ख और ग) के द्वारा उत्पादित सोडा-क्षार की मात्रा (टनों में) दी गई हैः
कंपनी 1996 1997 1998 1999 2000 2001 2002
क 20 25 28 31 34 36 41
ख 15 18 23 35 40 46 50
ग 45 43 40 37 30 26 20
एक उपयुक्त आरेख बनाइए ताकि इन कंपनियों के निष्पादन की तुलना की जा सके। 6
(ग) निम्नलिखित आंकड़ें एक कंपनी की बिक्रियों और निवल मुनापफे (करोड़ रूपयों में) से संबंधित हैंः
वर्ष 1994-95 1995-96 1996-97 1997-98 1998-99
बिक्रियां 100 250 300 290 680
निवल मुनाफा 2.5 4.5 6 8.5 12
(क) किस वर्ष में, पिछले वर्ष के मुकाबले, बिक्री में संवृद्धि की प्रतिशतता अध्कि ऊँची है?
(ख) किस वर्ष में, पिछले वर्ष के मुकाबले, निवल मुनापफे में संवृद्धि की प्रतिशतता अध्कि ऊँची है?
(ग) मान लीजिए कि लाभकारिता की परिभाषा बिक्री पर निवल मुनापफे के अनुपात के रूप में की जाती है। किस वर्ष में लाभकारिता ज्यादा ऊँची है? 4
(घ) एक दुकान में एक विशेष मद की लगातार 10 दिनों पर कुल बिक्री (‘000 रूपयों में) क्लर्क ने निम्नलिखित बताई हैः
35.00, 29.60, 38.00, 30.00, 40.00,
41.00, 42.00, 45.00, 3.60, 3.80
बाद में पाया गया कि चैथे और आठवें दिनों की रिपोर्टें सत्य मानों से 10.00 अधिक थी और कि अंतिम दो दिनों में क्लर्क ने दशमलव को गलती से एक स्थान बाईं ओर लगा दिया था। (उदाहरण के लिए 3.60 वास्तव में 3600 था)। बिक्री के वास्तविक माध्य मान का परिकलन कीजिए। 5
12 (क) एक कारखाने में 500 महिलाएं काम करती हैं। उनमें से 800 ग्रामीण क्षेत्रों से आई हैं और विवाहित महिलाओं में 450 कुशल श्रमिक हैं। कुशल, ग्रामीण और विवाहित श्रमिकों की संख्या 300 है। 400 अविवाहित और कुशल महिला श्रमिकों में से 250 शहरी क्षेत्रों से आई हैं। शहरी क्षेत्रों से आई विवाहित, अधर््-कुशल, महिला श्रमिकों की संख्या 200 है। एक सौ विवाहित, ग्रामीण महिलाएं अधर््-कुशल श्रमिक हैं। उपरोक्त जानकारी को सारणीब) कीजिए। 4
(ख) एक परीक्षा में एक कक्षाका माध्य प्राप्तांक 70 है। यदि लड़कों का माध्य प्राप्तांक 60 ओर लड़कियों का 75 हो, तो उस कक्षा में लड़कियों की प्रतिशतता मालूम कीजिए। 4
(ग) एक शहर में 20» लोग समाचारपत्र ‘क’ पढ़ते हैं और 25» लोग समाचारपत्र ‘ख’ पढ़ते हैं और 10» लोग ‘क’ और ‘ख’ दोनों पढ़ते हैं। जो लोग दोनों में से एक से कम एक समाचारपत्र पढ़ते हैं, उन लोगों की प्रतिशतता क्या है? 2
(घ) टी.बी. की बीमारी पर टीकारण के प्रभाव का अध्ययन करने के लिए, यह पाया गया कि टीकाकरित और टी.बी. से अप्रभावित लोगो की संख्या 28 है और कि अटीकाकिरित और टी.बी. से प्रभावित लोगों की संख्या 13 है। यदि कुल 60 व्यक्तियों में से टीकाकरण 40 का किया गया हो, तो सारणी को पूरा कीजिए और गायब संख्याएं प्राप्त कीजिए। 2
(च) एक क्षेत्रा में, छः गांवों में साक्षर लोगों की प्रतिशतता नीचे दी गई हैः
52, 46, 21, 30, 17, 24
क्या आप इस जानकारी से समस्त क्षेत्रा में साक्षरों की प्रतिशतता का परिकलन कर सकते हैं? यदि हाँ तो प्रतिशतता का परिकलन कीजिए। यदि नहीं, तो आप बताइए कि परिकलन करने के लिए किस अतिरिक्त जानकारी की आपको आवश्यकता होगी?
निबन्ध (अनिवार्य) - 2009
निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर निबन्ध लिखिए-
(1) क्या हमारे परंपरागत हस्तशिल्पों की नियति में मंथर मृत्यु लिखी है ?
(2) क्या हम एक ‘मृदु’ राज्य है ?
(3) ‘‘स्वास्थय देखभाल का पफोकस हमारे समाज के समृ(ों के पक्ष की ओर अधिकाधिक विषम बनता जा रहा है।’’
(4) ‘‘बढ़िया बाडें बढ़िया पड़ोसी बनाती हैं।’’
(5) ‘वैश्वीकरण’ बनाम ‘राष्ट्रवाद’।