(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा सामान्य अध्ययन (GS) Paper-1 - 2010
संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा
(Download) UPSC Mains 2010 General Studies Question Paper
सामान्य अध्ययन-I
Exam Name: UPSC IAS Mains General Studies (Paper-1)
Year: 2010
प्रश्न पत्र - I - 2010
समय: तीन घंटे
पूर्णांक: 300
उम्मीदवारों को सभी प्रश्नों के उत्तर प्रत्येक प्रश्न के नीचे दिए गए अनुदेशों के अनुसार ही करने चाहिए।
1. निम्नलिखित के उत्तर दीजिए। (प्रत्येक उत्तर लगभग 250 शब्दों में हो) 20×2=40
(क) ‘‘स्वतंत्रयोत्तर भारत में नदी जलों का बँटवारा करने में नदतटीय राज्यों के बीच विवाद अधिकाधिक जटिल होते जा रहे हैं’’ इस सम्बन्ध में प्रमुख विवादों का, दक्षिणी राज्यों के विशेष हवाले के साथ, वस्तुनिष्ठ रूप से विश्लेषण कीजिए।
ख) अप्रैल-जून 2010 के लिए ;प) निर्धनता आंकड़ों, और ;पप) जी डी पी संवृद्धि आंकड़ों के परस्पर भिन्न प्राक्कलनों, जो हाल में खबरों में रहे हैं, का समालोचनापूर्वक परीक्षण कीजिए। आपके विचार में, कौनसे प्राक्कलन जमीनी वास्तविकता को अपेक्षाकृत अधिक प्रतिबिंबित करते हैं, और क्यों?
2. निम्नलिखित में से किन्हीं दो के उत्तर दीजिए, जो प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में होः 12×2=24
(क) ‘‘डलहौज़ी के पूर्वपर्तियों ने समामेलनों से बचे रहने के सामान्य सिद्धान्तोंपर, यदि उनसे बचा जा सकता था, कार्य किया था। डलहौज़ी ने समामेलन करने के सिद्धान्तों पर, यदि वह ऐसा विधिसम्मत रूप से कर सकता था, कार्य किया। उसके समामेलन यु) और शांति दोनों के थे।’’ विश्लेषण कीजिए।
(ख) सहकारी समितियों के सम्बन्ध में, वर्तमान स्थिति के अनुसार, 106वें और 111वें संविधानिक संशोधन बिलों के महत्त्वपूर्ण अभिलक्षण क्या हैं?
(ग) ‘‘राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा को प्राप्त करने के लिए, छोटी-जोत वाले पफार्मों को मज़बूत बनाने की आवश्यकता है।’’ क्या आप इस आकलन के साथ सहमत हैं? प्रमाण दीजिए।
3. निम्नलिखित में से किन्हीं दो के उत्तर दीजिए, जो प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में होः 12×2=24
(क) देश में शहरी ठोस कूड़ा-करकट प्रबंधन में, स्थानिक घटकों पर टिप्पणी कीजिए।
(ख) कृषि-विकास में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् ;आई.सी.ए.आर.) के द्वारा किए गए योगदानों का आकलन कीजिए।
4. निम्नलिखित में से किन्हीं दो के उत्तर दीजिए, जो प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में होः 12×2=24
(क) दोनों में से किसी भी सदन के संसद सदस्य की अनर्हता के क्या आधर होते हैं? अपने उत्तर में सुसंगत उपबंधों को उद्धत कीजिए।
(ख) ‘केन्द्रीय विद्यालय संगठन’ और ‘नवोदय विद्यालय समिति’ के उद्देश्यों, संरचनाओं और प्रकार्यण के बीच विभेदन कीजिए।
(ग) देश में ‘भारत स्टेज’ वाहन उत्सर्जन मानकों के विकास के महत्त्वपूर्ण अभिलक्षणों और उनकी वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डालिए।
5. निम्नलिखित में से किन्हीं छः पर संक्षिप्त लेकिन परिश) टिप्पणियाँ लिखिए। प्रत्येक मामले में आपका उत्तर 50 शब्दों से अधिक में नहीं होना चाहिए। 5×6=30
(क) भारत में द्धतु-प्रवास
(ख) वाताग्रजनन और वाताग्रविनाश
(ग) गोल्डन रैवोल्यूशन
(घ) समुद्र अधस्तल विस्तारण
(ड.) संविधन के अनुच्छेद 249 और अनुच्छेद 312 के अधीन राज्य सभा को समनुदेशित विधायी शक्तियाँ
(च) गांगेय मैदान में अपवाह के प्रबल द्रुमाकृतिक पैटर्न के कारण
(छ) ‘ब्रेक-आॅपफ-बल्क’ नगर
6. निम्नलिखित में से किन्हीं तीन के उत्तर दीजिए, जो प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में होः 12×3=26
(क) उनके महत्त्वपूर्ण अभिलक्षणों पर प्रकाश डालते हुए, या तो ‘मधुबनी’ कला और ‘मंजूषा’ कला के बीच, या चित्राकला की ‘राजस्थानी’ शैलियों और चित्राकला की ‘पहाड़ी’ शैली के बीच विभेदन कीजिए।
(ख) लोक सभा के अध्यक्ष के पद से संलग्न शक्तियों एवं उत्तरदायित्वों पर प्रकाश डालिए।
(ग) निम्नलिखित चार साहित्यिक पुस्कारों के बीच विभेदन कीजिएः
(i) ज्ञानपीठ पुरस्कार
(ii) साहित्य अकादमी पुरस्कार
(iii) व्यास सम्मान
(iv) सरस्वती सम्मान
(घ) पहली सितम्बर के परिवर्तनों के पश्चात्, क्या आपके विचार में यूनिट संयोजित बीमा योजनाओं ;यूलिपों) और म्यूचुअल पफंडों ;एम.एपफ.) को हर प्रकार से सम अवसर प्राप्त हैं? एक साधरण निवेशक के परिप्रेक्ष्य से, अपने उत्तर को प्रमाणित कीजिए।
7. निम्नलिखित में से किन्हीं पाँच के उत्तर दीजिए, जो प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में होः 12×5=60
(क) आप ‘रैपो दर’ और ‘रिवर्स रैपो दर’ से क्या समझते हैं? इन दरों को बढ़ाने के क्या निहितार्थ हैं?
(ख) ‘‘राष्ट्रमंडल खेलों के प्रकार के खेल आयोजनों की मेज़बानी करने का निर्णय लेते समय, लागत-लाभ विश्लेषण ही एकमात्रा विचारणीय विषय नहीं होना चाहिए।’’ इस परिप्रेक्ष्य पर समालोचनापूर्वक टिप्पणी कीजिए।
(ग) भारत में अवस्थित किन्हीं आठ ‘रमसर’ जलीय स्थलों ;वैटलैंड स्थलों) की सूची बनाइए। ‘मौंट्रो रिकाॅर्ड’ क्या है और इस रिकाॅर्ड में कौन-कौन से भारतीय स्थल शामिल किए गए हैं?
(घ) क्या ‘समर्पित माल गलियारा’ रेलवे परियोजना और ‘स्वर्णिम चतुर्भुज’ सडक परियोजना परस्पर पूरक हैं या कि परस्पर प्रतिस्पधर््ी हैं?
(घ) ‘‘समाज के उपेक्षित वर्गों का उत्थान इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के अनेक और अधिक केंद्रों के साथ सर्वोत्तम रूप से संपादित होगा।’’ किए गए इस दृढ़कथन को विस्तारपूर्वक समझाइए।
(च) केंद्रीय सरकार के आवास और शहरी उपशमन मंत्रालय के हाल में मसौदा माॅडल रियल एस्टेट ;विकास का विनियमन) अधिनियम के प्रमुख अभिलक्षणों पर टिप्पणी कीजिए।
8. निम्नलिखित में से प्रत्येक पर संक्षिप्त परंतु परिशु) रूप से दीजिए। प्रत्येक उत्तर लगभग 20 शब्दों से कम में होना चाहिएः 5×6=30
(क) सामान्य बिल को पारित करने में राज्य की विधान परिषद् और विधान सभा के बीच मतभेद को किस प्रकार से सुलझाया जाता है?
(ख) हाल के एच.एपफ.सी.-23 उत्सर्जनों के विवाद, जिसकी परिधि में कुछ भारतीय कंपनियाँ भी शामिल हैं, पर टिप्पणी कीजिए ।
(ग) सार्वजनिक वितरण प्रणाली पर वाधवा आयोग की सिपफारिशों पर टिप्पणी कीजिए ।
(घ) राष्ट्रीय तेल अधिप्लाव आपदा आकस्मिता योजना के महत्त्वपूर्ण लक्षण क्या हैं ?
(ड.) जहाँ बस दुर्घटना अभी-अभी हुई है, उस घटनास्थल पर आप ही सबसे पहले पहुँचते हैं। आपको तुरन्त और सुरक्षित रूप से किन आपातलकालीन उपायों को अपनाना चाहिए?
(च) देश में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश ;एपफ.डी.आई) अंतर्वाहों के क्षेत्राक-वार और राज्य-वार विरतण प्ररूपों पर प्रकाश डालिए।
9. निम्नलिखित में से प्रत्येक पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिए, जो प्रत्येक लगभग 20 शब्दों में होः 2×18=36
(क) स्वतंत्राता संघर्ष को लतिका घोष के योगदान
(ख) स्वतंत्राता सेनानी के रूप में भाई महाराज सिंह
(ग) चन्द्रयान-II
(घ) अग्नि-V
(घ) बबली परियोजना
(च) ‘स्वावलंबन’ योजना
(छ) राष्ट्रीय निवेश निधि
(ज) ‘ऐरोजस्टैट’ गुब्बारा
10. निम्नलिखित कौन हैं और वे किस कारण हाल में खबरों में रहे हैं? (प्रत्येक उत्तर 20 शब्दों से ज्यादा में नहीं होना चाहिए) 2×8त्र16
(क) दिव्या अजीत कुमार
(ख) एन.सी. सक्सेना
(ग) इस्लाम ए. सिद्दीकी
(घ) स्वर्णलता चेरूकुट्टी
(ड.) नितिन नोहरिया
(च) दीपक मंडल
(छ) गौरव सिंह सैनी
(ज) उपेंद्र लिमाये