(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा सामान्य अध्ययन (GS) Paper-2 - 2010

UPSC CIVIL SEVA AYOG


संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा

(Download) UPSC Mains 2010 General Studies Question Paper
सामान्य अध्ययन-I


Exam Name: UPSC IAS Mains General Studies (Paper-2)

Year: 2010

प्रश्न पत्र - II - 2010

समय: तीन घंटे

पूर्णांक: 300

उम्मीदवारों को सभी प्रश्नों के उत्तर प्रत्येक प्रश्न के नीचे दिए गए अनुदेशों के अनुसार ही करने चाहिए।
 

1.    निम्नलिखित के प्रत्येक के अधिकतम 250 शब्दों में, उत्तर दीजिएः        20×2=40
(क)    सोवियन संघ के विघटन की, भारत की सुरक्षा और रणनीतिक परिप्रेक्ष्यों पर, विवक्षाओं का समालोचना पूर्वक परीक्षण कीजिए। इन विवक्षाओं के साथ सामंजस्य स्थापित करने के लिए भारत की विदेश नीति में आप कौन सी अतिरिक्त अनुक्रियाएं सुझायेंगे?
(ख)    देश की बढ़ती हुई ऊर्जा मांगों को पूरा करने की दिशा में भारत के उपागम का मूल्यांकन कीजिए। इस उपागम की सपफलता की तुलना एक अन्य एशियाई भीमकाय के उपागम से कीजिए, जिसकी ऊर्जा मांग शायद सबसे अधिक तेजी से बढ़ रही है।

2.    निम्नलिखित में से किन्हीं चार के उत्तर दीजिए, जो 150 शब्दों से अधिक में न होः    12×4त्र48
(क)    जापान के ‘हिकाकू सान जेनसोकू’ सिद्धान्तों ने भारत के साथ उसके द्विपक्षीय संबंधों को किस सीमा तक प्रभावित किया है?
(ख)    कैरीबियन में भारतीय प्रवासियों के योगदानों का आकलन कीजिए।
(ग)    क्या आप इस मत से सहमत हैं कि इज़राइल भारत का ‘स्वाभाविक मित्र राष्ट्र’ है?
(घ)    चीन के एक विनिर्माण केन्द्र होने और भारत के एक सेवाओं के केन्द्र होने के विदेशी प्रत्यक्ष निवेश और रोज़गार के लिए निहितार्थों को उजागर कीजिए।
(च)    क्या उरूगवे दौर संधिवार्ता ने और परिणामी व्यापार संबंधी बौद्धिक संपदा अधिकार (ट्रिप्स) करार ने विभिन्न देशों के आई.पी.आर. शासनों में भिन्नताओं से प्रसूत व्यापार विवादों को सुलझाने में मदद की है? साथ ही ‘ट्रिप्स’ के अनुरूप होने के लिए भारत द्वारा उठाए गए कदमों की सूची बनाइए।
(छ)    बांग्लादेश-म्यांमार समुद्री सीमा विवाद के हल की दिशा में हाल के घटनाक्रमों का परीक्षण कीजिए। भारत के लिए इनके क्या निहितार्थ हैं?

3.    निम्नलिखित में से किन्हीं आठ के उत्तर दीजिए, जो प्रत्येक 50 से ज्यादा शब्दों में न होः    5×8त्र40
(क)    आई.ऐम.की भूमिका की विश्व बैंक की भूमिका के साथ समानता और विषमता दर्शाइए।
(ख)    भारत द्वारा अपफगानिस्तान में हाथ में ली जा रही कौन सी प्रमुख क्षमता-निर्माण और पुननिर्माण परियोजनाएं हैं?
(ग)    संयुक्त राष्ट्र की मानव विकास रिपोर्ट (ऐच.डी.आर.) के घटकों के तौर पर, जी.डी.आई. और जी.ई.ऐम. के महत्व को उजागर कीजिए। ऐच.डी.आई. और जी.डी.आई. के संबंध में भारत की आपेक्षिक कोटि (रैकिंग) पर टिप्पणी कीजिए।
(घ)    विदेशी प्रत्यक्ष निवेश अंतर्वाह के संदर्भ में, ‘राउंड ट्रिपिंग’ क्या होता है, और किस कारण से भारत के मामले में यह हाल में खबरों में रहा है?
(च)    यूऐस वीसा की कुछ श्रेणियों के लिए वीसा प्रक्रमण फीसों में हाल की बढ़ोतरी के कारण पर टिप्पणी कीजिए। भारत पर इस बढ़ोतरी का क्या संभव प्रभाव हो सकता है?
(छ)    जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र ढांचा अभिसमय (यू.ऐन.ऐपफ.सी.सी.सी.) के संदर्भ में, ‘संलग्नक-प्’ और ‘संलग्नक-प्प्’ देशों के बीच विभेदन कीजिए।
(ज)    ‘मोनुस्को’ के भाग के रूप में, भारतीय शांति सुरक्षण दल की भूमिका पर प्रकाश डालिए।
(झ)    रियाध् घोषणा के और इसी वर्ष के आरंभ में भारत और सऊदी अरब के बीच हस्ताक्षरित द्विपक्षीय समझौतोें के प्रमुख अभिलक्षणों की सूची तैयार कीजिए।
(ट)    यूरोप के तथाकथित ‘पिग्स’ देशों में हाल के आर्थिक संकट के कारणों पर टिप्पणी कीजिए।

4.    निम्नलिखित में से किन्हीं दो के उत्तर दीजिए, जो प्रत्येक 150 से अधिक शब्दों में न होः    12×2त्र24
(क)    सितम्बर 2010 में शुरू हुई ‘ऐतिहासिक’ वार्ता के संदर्भ में, पश्चिम एशिया स्थायी शांति हल के लिए अवसरों का परीक्षण कीजिए।
(ख)    क्या दारपफुर में संघर्ष के समापन में, 2006 के अबुजा शांति समझौते के मुकाबले सूडानी सरकार और जस्टिस एंड ईक्वैलिटी मूवमेंट (जे.ई.ऐम.) के बीच पफरवरी समझौता ज्यादा सपफल रहा है? मूल्यांकन कीजिए।
(ग)    जैविक आयुध अभिसमय (बी.डब्ल्यू.सी.) की वर्तमान स्थिति पर टिप्पणी कीजिए। आपके विचार में 2011 के लिए नियत बी.डब्ल्यू.सी. के सातवें समीक्षा सम्मेलन में किन महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाने की आवश्यकता है?

5.    निम्नलिखित में से किन्हीं चार के उत्तर दीजिए, जो प्रत्येक 150 से अधिक शब्दों में न होः    12×4त्र48
(क)    जलवायु परिवर्तनों के अध्ययन में कंप्यूटर माडलों के अनुप्रयोगों पर सामुदायिक भूतंत्रा माडल (सी.ई.ऐम.ऐम.) के विशेष उल्लेख के साथ, प्रकाश डालिए।
(ख)    फाइटोरीमैडिएशन क्या होता है? उसके अनुप्रयोगों पर चर्चा कीजिए। 
(ग)    ‘प्लाज्मा’ ‘ऐल.सी.डी.’ और ‘ऐल.ई.डी.’ टेलीवीज़न प्रौद्योगिकियों को समझाइए और उनके बीच विभेदन कीजिए।
(घ)    स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्राक में नैनोटैक्नौलोजी के अनुप्रयोगों पर चर्चा कीजिए।

6.    निम्नलिखित में से किन्हीं तीन पर टिप्पणी लिखिए, जो प्रत्येक 50 से अधिक शब्दों में न होः    5×3त्र15
(क)    रौटरडैम अभिसमय
(ख)    ‘मावी मर्मरा’ घटना
(ग)    अंतर्राष्ट्रीय आपराध्कि न्यायालय (आई.सी.सी.) की कंपाला घोषणा का महत्व
(घ)    कैम्बोडिया के न्यायालयों में असाधरण सदनों (ई.सी.सी.सी.) का मुकदमा सदन और उसका हाल का अभिनिर्णय

7.    निम्नलिखित में से किन्हीं छह पर टिप्पणी लिखिए, जो प्रत्येक 50 से ज्यादा शब्दों में न होः    5×6त्र30
(क)    ऐम.आर.ऐम.ए. संक्रमण
(ख)    ऐच.आर.पी. - 2 कोरोमेट
(ग)    मैग्लेव वाहन
(घ)    उच्च अवशोषी पौलिमर (ऐम.ए.पी.)
(च)    गिंकगो बिलोबा
(छ)    कार्टोसेट-2 बी
(ज)    मोबाइल पफोन प्रौद्योगिकी की विभिन्न पीढ़ियां

8.    निम्नलिखित कौन/क्या हैं और हाल में वे खबरों में क्यों रहे हैं? (आपका उत्तर केवल एक या दो वाक्यों में होना चाहिए)        3×8त्र24
(क)    क्रेग वैंटर
(ख)    शाहरां अमीरी
(ग)   वौल्मी ऐल्पफा
(घ)    ‘ड्रीमलाइनर’ वायुयान
(च)    नील जीन परियोजना
(छ)    ‘शिकारी’ ड्रोन
(ज)    ‘गभीर जल क्षितिज’ योजना
(झ)    एसीटीऐन 3 जीन

9.    (क)    एक बस्ती में सर्वेक्षित 150 आवासीय मकानों के किरायों का बंटन निम्नलिखित अनुसार हैः

किराया (रूपयों में)    मकानों की संख्या
101-150                      10
151-200                      18
201-250                       27
251-300                       35
301-350                       30
351-400                       16
401-450                       8
451-500                       6

मालूम कीजिएः (i)    रुपये 300 से ज्यादा किराए वाले मकानों की प्रतिशतता।
(ii)    रुपये 250 से अध्कि परन्तु रुपये 401 से कम किराए वाले मकानों की प्रतिशतता
(ख)    एक देश में वर्षों 1985-1995 के लिए हत्याओं की संख्या (हज़ार में) दिखाने वाले निम्नलिखित आंकड़ों से किसी उपयुक्त विध् िके द्वारा उपनति मानों का परिकलन कीजिए।    5
वर्ष        1985    1986    1987    1988    1989    1990
हत्याएं     19.0    20.6      20.1    20.7    21.5    24.7

वर्ष      1991    1992    1993    1994    1995
हत्याएं   24.7    23.8    24.5      23.3      21.6
(ग)    आठवीं पंचवर्षीय योजना के अध्ीन विभिन्न शीर्षों पर कुल निवेश के आंकड़े नीचे दिखाए गए हैंः
19.4ः   सेवाएं
1.4ः    विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण 
18.6ः   परिवहन और संचार
10.8ः   उद्योग और खनिज
28.2ः   ऊर्जा
5.5ः    सिंचाई और बाढ़ नियंत्राण विशेष कार्यक्रम
1.0ः    विशेष कार्यक्रम
7.7ः    ग्रामीण विकास
7.4ः    कृषि और संलग्न सेवाएं

यदि 1991-92 कीमतों पर, विभिन्न शीर्षों पर कुल प्रस्तावित परिव्यय रुपये 4,34,100 करोड़ हो, तो प्रत्येक शीर्ष पर प्रस्तावित परिव्यय को अलग-अलग मालूम कीजिए और एक समग्र टिप्पणी भी कीजिए।    4
(घ)    निम्नलिखित आंकड़ों को उपयुक्त आरेख के द्वारा निरूपित कीजिएः        3
प्रदेश                       ‘क’    ‘ख’    ‘ग’    ‘घ’
विवाहित अपराधी 
      95    80    63    32
अविवाहित अपराधी    72    25    41    26

10. (क)    दो एयरलाइनों के लिए पिछले महीनों के लिए अनेक शहरों से उड़ान आगमनों पर आंकड़े नीचे दिखाए गए हैंः        5
सारणीः एयरलाइन ‘क’ और ‘ख’ के लिए शहरवार ‘यथा समय और विलंबित उड़ानें’
एयरलाइन ‘क’    एयरलाइन ‘ख’
              यथा समय    विलंबित    यथा समय    विलंबित

शहर-I         497             62              694       117
शहर-II        221             12              4840     415
शहर-III       212             20              383       65
शहर-IV       503            102             320      129
शहर-V        1841          305              201      61
यह बात ज्ञात है कि आंकड़ा संचयन की छह महीने की अवधि के दौरान, शहर-प्प् में अधिकतर ध्ूाप खिली हुई  थी और शहर ट अधिकतर कुहरायुक्त था। उन दो शहरों के लिए विलंबित उड़ानों की प्रतिशतता के रूप में, एयरलाइनों ‘क’ और ‘ख’ के निष्पादन की तुलना कीजिए। जब सभी शहरों के आंकड़ों को जोड़ दिया जाये, तब आपका निष्कर्ष क्या होगा?
(ख)    दो प्रेक्षणों का समांतर माध्य 127.5 है और उनका गुणोत्तर माध्य 60 है। मालूम कीजिए (प) दो प्रेक्षण और (पप) उनके हरात्मक माध्य।    3
(ग)    निम्नलिखित सारणी में एक संख्या को कुल वार्षिक उत्पादन की प्रतिशतताओं के रूप में व्यक्त कीजिए। उपयुक्त बार चार्टों के द्वारा प्रतिशतताओं का ग्रापफ तैयार कीजिए और टिप्पणी कीजिए।

प्रतिशतताओं का ग्राफ तैयार कीजिए और टिप्पणी कीजिए।    4
वर्ष    गेहूँ के बुशेलों    मक्का के बुशेलों
          की संख्या          की संख्या

1950    200                  75
1951    185                  90
1952    225                  100
1953    250                  85
1954    240                  80
1955    195                 100
1956    210                 110
1957    225                 105
1958    250                 95
1959    230                110
1960    235                100
(घ)    एक शहर में, एक सप्ताह के दौरान, रिकार्ड किए गए अधिकतम दैनिक ताप (से.) नीचे दिए गए हैंः
38, 40, 36, 35, 30, 32, 34
उसी सप्ताह में एक अन्य शहर में औसत अधिकतम दैनिक ताप 929 फा. था। निर्धारण कीजिए कि उस सप्ताह के दौरान, औसत रूप से किस शहर में उच्चतर अधिकतम दैनिक ताप था।

निबंध (अनिवार्य) - 2010

उम्मीदवार की विषय-वस्तु की पकड़ चुने गए विषय के साथ उसकी प्रासंगिकता रचनात्मक तरीके से सोचने की उसकी योग्यता और विचारों को संक्षप में युक्ति संगत और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने की तरफ परीक्षक विशेष देंगे।
निम्नलिखित में से किसी एक पर निबन्ध लिखिएः    200
1.    भूगोल यथावत् बना रह सकता है इतिहास के लिए यह आवश्यक नहीं है।
2.    क्या देश के जनजातीय क्षेत्रों में सभी नूतन खननों पर अधिस्थगन लागू किया जाना चाहिए?
3.    भारत की वैश्विक नेतृत्व भूमिका के लिए हमारे समाज की तैयारी।
4.    पारंपरिक भारतीय परोपकारिता से गेट्स-बफेट माॅडल तक- एक सहज प्रगमन या कि एक रूपावली अंतरण?

Click Here to Download PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

DOWNLOAD UPSC मुख्य परीक्षा Main Exam GS सामान्य अध्ययन प्रश्न-पत्र PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS 10 Year PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS SOLVED PAPERS PDF

Printed Study Material for IAS Mains General Studies

UPSC सामान्य अध्ययन प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा (Combo) Study Kit

सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री (GS Mains Study Kit)

<< Go Back to Main Page