(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा सामान्य अध्ययन (GS) Paper-2 - 2011

UPSC CIVIL SEVA AYOG


संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा

(Download) UPSC Mains 2011 General Studies Question Paper
सामान्य अध्ययन-II


Exam Name: UPSC IAS Mains General Studies (Paper-2)

Year: 2011

प्रश्न पत्र - II - 2011

समय: तीन घंटे

पूर्णांक: 300

उम्मीदवारों को सभी प्रश्नों के उत्तर प्रत्येक प्रश्न के नीचे दिए गए अनुदेशों के अनुसार ही करने चाहिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए नियम अंक प्रश्न के अंत में दिए गए हैं। प्रश्न संख्या 9(ख) और 10(ग) के उत्तर देने के लिए इस प्रश्न-पत्रा के साथ दो (2) ग्रापफ पन्ने संलग्न हैं। उम्मीदवार को चाहिए कि वह ध्यानपूर्वक उन ग्रापफ पन्नों को प्रश्न-पत्रा से अलग करके अपनी उत्तर पुस्तिका में मजबूती के साथ नत्थी कर दें ।

1.    निम्नलिखित में से किन्हीं दो के उत्तर दीजिए, जो प्रत्येक लगभग 250 शब्दों में हों)ः    20×2=40
(क) केन्द्रीय एशियाई गणतंत्रों की सूची बनाइए और उनमें से भारत के रणनीतिक एवं आर्थिक दृष्टि से विशेष महत्त्व के गणतंत्रों की पहचान कीजिए। उन देशों के साथ सम्बन्धों में वृ)ि करने में अवसरों एवं बाधाओं का परीक्षण कीजिए ।
(ख) भारत के लिए तथाकथित ‘मुक्ता-माला’ थ्योरी के सुरक्षात्मक एवं रणनीतिक निहितार्थों का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए ।
(ग) ‘‘दक्षिण एशिया मुक्त व्यापार क्षेत्र (ै।थ्ज्।) की तुलना में बहुक्षेत्राीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल मुक्त व्यापार क्षेत्र (ठप्डैज्म्ब् थ्ज्।) अधिक आशाजनक प्रतीत होता है।’’ समालोचनापूर्वक मूल्यांकन कीजिए ।

2.    निम्नलिखित में से किन्हीं तीन के उत्तर दीजिए जो प्रत्येक लगभग 100 शब्दों में हो)ः    12×3=36
(क)    2008 में नाभिकीय पूर्तिकार समहू (छैळ) के अधित्याग के पश्चात्, भारत ने विभिन्न देशों के साथ नाभिकीय ऊर्जा पर जिन-जिन करारों पर हस्ताक्षर किए हैं ?
(ख)    चीन के साथ संयुक्त आतंकवाद-विरोधी रणनीति के लिए भारत के प्रयासों की प्रगति का अनुरेखण कीजिए। इन प्रयासों पर हाल की जिन्ज्यांग हिंसा के क्या-क्या संभव निहितार्थ हो सकते हैं ?
(ग)    पिछले वर्ष दुबई में भारतीय कारोबार के लिए हुए ‘लघु एवं मध्यम उद्यम उद्भासन और सम्मेलन’ के महत्त्व पर प्रकाश डालिए।
(घ)    भारत और दक्षिण अप्रफीका के बीच राजनीतिक और आर्थिक सम्बन्धों के प्रमुख अभिलक्षण क्या हैं?

3.    निम्नलिखित में से किसी एक पर लगभग 200 शब्दों में उत्तर दीजिए)ः    20
(क)    ‘‘चमेली क्रान्ति और उसके विस्तार के कारण और निहितार्थ प्रकृति में उतने ही आर्थिक हैं कि जितने वे राजनीतिक हैं।’’ समालोचनापूर्वक मूल्यांकन कीजिए ।
(ख)    ‘यूरो-ज़ोन’ ऋण संकट के संदर्भ में, प्रस्तावित ‘छह-पैक’ हल का परीक्षण कीजिए। क्या आपके विचार में, पूर्व की स्थायित्व एवं संवृ)ि संधि के मुकाबले, इसकी सपफलता की अधिक संभावना है?

4.    निम्नलिखित में से किन्हीं चार के उत्तर दीजिए जो प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में हो:    12×4त्र48
(क)    ‘‘उत्तरध्रुवीय समुद्री हिम के पिघलने की बढ़ती हुई दरों के सम्बन्ध में हो सकता है कि उत्तरध्रुवीय परिषद् राष्ट्रों के हित विस्तृत संसार के हितों के साथ पूर्णरूपेण मेल न खाएँ।’’ स्पष्ट कीजिए ।
(ख)    समकालीन अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में, क्या अभी भी शक्ति-संतुलन की संकल्पना के लिए कोई भूमिका है ? चर्चा कीजिए ।
(ग)    ‘‘कैम रेन्ह खाड़ी के सम्बन्ध में मेज़्ाबान देश के वाणिज्यिक हितों का स्थान रणनीतिक हित ग्रहण करते हुए प्रतीत होते हैं।’’ इस बात को विस्तापूर्वक प्रस्तुत कीजिए।
(घ)    मोगाडिशू से अल-शबाब के पीछे हट जाने से सोमालिया में शांति को किस सीमा तक एक वास्तविक मौका प्रदान किया है ? आकलन कीजिए ।
(च)    फाॅमूला वन (F1) कार दौड़ पथ्र पर, आम तौर पर ड्राइवरों को सूचना विभिन्न रंगों के झंडों के मानकीकृत उपयोग के द्वारा संकेत भेज कर दी जाती है। नीचे दिए गए झंडों में से किन्हीं छह के साथ जुड़े अर्थों का वर्णन कीजिए-
(i)    सफेद झंडा    
(ii)    काला झंडा
(iii)    पीला झंडा    
(iv)    नीला झंडा
(v)    विकर्णतः विभाजित काला और सपेफद झंडा        
(vi)    रंगबिरंगा (चैकर्ड) झंडा
(vii)    पीली और लाल धारियों वाला झंडा

5.    निम्नलिखित में से किन्हीं तेरह पर टिप्पणी कीजिए, जो प्रत्येक लगभग 50 शब्दों में होः    5×13=65
(क)    रसायनशास्त्रा का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष
(ख)    ई-अपशिष्ट की महाविषति
(ग)    ‘डिज़ाइनर’ कुक्कुट अंडे
(घ)    विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का ‘इन्सपायर’ कार्यक्रम
(ड.)    अंतरिक्ष कचरे के संबंध में ‘कैसलर सिंड्रोम’
(च)    हमारे भोजन में ओमेगा-3 वसा अम्ल
(छ)    धुले कपड़ों को सुखाने के सम्बन्ध में ‘प्रचक्रण-शुष्कन’ और ‘टंबल-शुष्कन’ के बीच अंतर
(ज)    गीधों की कम होती जनसंख्या
(झ)    ‘आर्सेनिक-बक’ और उसकी खोज का महत्त्व
()    एपफ-22 ‘रैप्टर’ वायुयान
(ट)    ‘सकेंद्रित’ सौर ऊर्जा और ‘प्रकाश-वोल्टीय’ सौर ऊर्जा
(ठ)    सी.सी.टी.वी प्रौद्योगिकी के अनुरूप, संकर और आई.पी. प्रणालियाँ
(ड)    कैबलार के विभिन्न अनुप्रयोग
(ढ)    संहत डिस्क (CD), अंकीय वैविध्यपूर्ण डिस्क (DVD) और नील - किरण डिस्क के बीच के अंतर।

6.    निम्नलिखित पर टिप्पणी कीजिए, जो प्रत्येक लगभग 50 शब्दों में होः    5×5त्र25
(क)    विश्व सीमा शुल्क संगठन (WCO) के प्रकार्य
(ख)    कोट दि वार (आइवीरी कोस्ट) में अंतर्राष्ट्रीय मध्यक्षेप की सपफलता
(ग)    नशीली दवा कार्टलों को निकाल बाहर करने के लिए कोलंबिया द्वारा अपनाई गई रणनीतियां
(घ)    संयुक्त राष्ट्र (UN) का विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) 
(ड.)    जैनेवा में संयुक्त राष्ट्र भवन के सामने टूटी कुर्सी की मूर्तिकला ।

7.    निम्नलिखित में से प्रत्येक हाल के खबरों में क्यों रहा है? (प्रत्येक उत्तर केवल एक या दो वाक्यों में हो)ः                    2×10त्र20
(क)    टियांगोंग-1    
(ख)    के-कम्प्यूटर
(ग)    ग्लीस 581 ह    
(घ)    माबेल रोबोट
(ड.)    ‘कार्यवाही शेडी रैट’
(च)    ‘सागा-220’
(छ)    ‘हरित के अरबों कार्य’
(ज)    ला ‘ऐविवला भूकंप
(झ)    ग्रान सासो पर औपेरा संसूचक
(ञ)    शनि का टाइटन

8.    निम्नलिखित हाल के किस कारण खबरों में रहे हैं? (प्रत्येक उत्तर केवल एक या दो वाक्यों में हो)ः                    2×5त्र10
(क)    ‘न्यूज़ इंटरनेशनल’ समाचार-पत्रा
(ख)    मुरतफा अब्दुल-जलील
(ग)    आबेल किरूई
(घ)    नेटाली पोर्टमैन
(ड.)    नवाफ सलाम

9.    (क)    एक अच्छी सारणी के अपेक्षित गुणों की सूची तैयार कीजिए। निम्नलिखित को उपयुक्त सारणीब( रूप में प्रस्तुत कीजिएः
980 में एक कारखाने के कुल 1750 कामगारों में से 1200 यूनियन के सदस्य थे। नियुक्त महिलाओं की संख्या 200 थीं, जिसमें से 175 यूनियन की सदस्य नहीं थीं। 1985 में यूनियन कामगारों की संख्या बढ़ कर 1580 हो गई, जिसमें से 1290 पुरुष थे। इसके विपरीत, गैर-यूनियन कामगारों की संख्या घटर कर 208 हो गई, जिसमें से 180 पुरुष थे। 1990 में 1800 कर्मचारी ऐसे थे जो यूनियन के साथ थे और 50 ऐसे थे जो यूनियन के साथ नहीं थे। 1990 में कुल कर्मचारियों में से 300 महिलाएँ थीं, जिनमें से केवल 8 यूनियन के साथ नहीं थीं।
(ख)    निम्नलिखित बंटन के लिए एक तोरण खींचिए। ग्राप़फ से माध्यिका पढ़िए। कितने छात्रों को 60 और 72 के बीच अंक मिले?
अंक         छात्रों की संख्या
50.55        6
55.60       10
60.65       22
65.70       30
70.75      16
75.80      12
80.100    15
(ग)    निम्नलिखित आँकड़ों से लापता बारंबारता का परिकलन कीजिएः    4
दवा गोलियों       इलाज किए गए
की संख्या         व्यक्तियों की संख्या

4 . 8                     11
8 . 12                   13
12 . 16                 16
16 . 20                 14
20 . 24                 ?
24 . 28                 9
28 . 32                 17
32 . 36                 6
36 . 40                 4

ज्वर का इलाज करने के लिए दवा गोलियों की औसत संख्या 19.9 थी।
(घ)    एक कंपनी में परीक्षित 400 नलियों का जीवन-काल निम्नलिखित के अनुसार बंटित है:
जीवन-काल (घंटे)    नलियों की संख्या
300 . 399                 14
400 . 499                 46
500 . 599                 58
600 . 699                 76
700 . 799                 68
800 . 899                 62
900 . 999                 48
1000 . 1099             22
1100 . 1199              6
निर्धारण कीजिए:
(i)    छठे वर्ग की सापेक्ष बारंबारता ।
(ii)    नलियों की प्रतिशतता जिनका जीवन-काल 600 घंटों से अधिक नहीं है ।
(iii)    नलियों की प्रतिशतता जिनका जीवन-काल 900 घंटों से अधिक या उसके बराबर है ।
(iv)    नलियों की प्रतिशतता जिनका जीवन-काल कम-से-कम 500 लेकिन 1000 घंटों से कम है।

10.    (क)    एक कार 25KM 25KPH की गति से 25KPH 50KPH की गति से और 25 KM 75 KPHकी गति से चलती है। समस्त यात्रा के लिए कार की औसत गति ज्ञात कीजिए।    4
(ख)    200 मदों का माध्य 50 था। बाद में पाया गया कि दो मदों को गलती से 192 और 88 के बजाय 92 और 8 पढ़ लिया गया था। सही माध्य ज्ञात कीजिए ।    4
(ग)    एक सुबह छात्रों से पूछा गया कि स्कूल तक पैदल चल कर आने में उनको कितना समय लगा था। एक संचयी बारंबारता बंटन बनाया गया ।
लगा समय (मिनट)    संचयी बारंबारता
<5                            28
<10                          45
<15                          81
<20                         143
< 25                         280
<30                          349
< 35                         374
<40                          395
<45                          400
(i)    संचयी बारंबारता वक्र बनाइए ।
(ii)    आकलन कीजिए कि कितने छात्रों को 18 मिनट से कम लगे ।
(iii)    6» छात्रों को ग मिनट या उससे अधिक लगे। ग ज्ञात कीजिए ।
(घ)    एक निवेशक प्रति माह एक कंपनी में रु. 1200 मूल्य के शेयर खरीदता है। पहले 5 महीनों, में उसने रु. 10, रु. 12, रु. 15, रु. 20 और रु. 24 प्रति शेयर के हिसाब से शेयर खरीदें। 5 महीनों के बाद उसके शेयरों के लिए कितनी औसत कीमत अदा की?    4

Click Here to Download PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

DOWNLOAD UPSC मुख्य परीक्षा Main Exam GS सामान्य अध्ययन प्रश्न-पत्र PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS 10 Year PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS SOLVED PAPERS PDF

Printed Study Material for IAS Mains General Studies

UPSC सामान्य अध्ययन प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा (Combo) Study Kit

सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री (GS Mains Study Kit)

<< Go Back to Main Page