(Download) UPSC सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा 2014 सामान्य अध्ययन (GS) Paper-1

UPSC CIVIL SEVA AYOG



संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा

(Download) UPSC सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा 2014 सामान्य अध्ययन (GS) Paper-1



Exam Name: UPSC IAS Mains General Studies (Paper-1)

Year: 2014

Exam Date: 15-12-2014

1. सिंधु घाटी सभ्यता की नगरीय आयोजना और संस्कृति ने किस सीमा तक वर्तमान युगीन नगरीकरण को निवेश (इनपुट) प्रदान किए हैं? चर्चा कीजिए।

2. गांधार मूर्तिकला रोमनिवासियों की उनती ही ऋणी थी जितनी कि वह यूनानियों की थी। स्पष्ट कीजिए।

3. तक्षशिला विश्वविद्यालाय विश्व के प्राचीनतम विश्वविद्यालयों में से एक था जिसके साथ विभिन्न शिक्षण-विषयों के अनेक विख्यात विद्वानी व्यक्तित्व संबंधित थे। उसकी रणनीतिक अवस्थिति के कारण उसकी कीर्ति फैली, लेकिन नालन्दा के विपरीत, उसे आधुनिक अभिप्राय में विश्वविद्यालय नहीं समझा जाता। चर्चा कीजिए।

4. पानीपत का तीसरा युद्ध 1761 में लड़ा गया था। क्या कारण हैं कि इनती अधिक साम्राज्य प्रकंपी लड़ाइयां पानीपत में लड़ी गई थीं?

5. सूफ़ी और मध्यकालीन रहस्यवादी सिद्ध पुरूष हिन्दु/मुसलमान समाजों के धार्मिक विचारों, और रितियों को या उनकी बाहृ संरचना को पर्याप्त सीमा तक रूपांतरित करने में विफल रहे। टिप्पणी कीजिए।

6. भारत में अठारहवी शताब्दी के मध्य से स्वतंत्रता तक अंग्रेजी की आर्थिक नीतियों के विभिन्न पक्षों का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए।

7. किन प्रकारों से नौसैनिक विद्रोह भारत में अंग्रेजों की औपनिवेशिक महत्वाकांक्षाओं की शव-पेटिका में लगी अंतिम कील साबित हुआ था?

8. विश्व में घटित कौन-सी मुख्य राजनीतिक, आर्थिक और सामाजित गतिविधयों ने भारत में उपनिवेश-विरोधी संघर्ष को प्रेरिति किया?

9. 1956 में स्वेज़ संकट को पैदा करने वाली घटनाएं क्या थी? उसने एक विश्व शक्ति के रूप में ब्रिटेन की आत्म-छवि पर किस प्रकार अंतिम प्रहार किया?

10. लेनिन की नव आर्थिक नीति - 1921 ने स्वतंत्रता के शीघ्र पश्चात् भारत द्वारा अपनाई गई नीतियों को प्रभावित किया था। मूल्यांकन कीजिए।

11. भारत में एक मध्यम-वर्गीय कामकाजी महिला की अवस्थिति को पितृतंत्र किसा प्रकार प्रभावी करता है?

12. क्या कारण है कि भारत के कुछ अत्यधिक समृद्ध प्रदेशों में महिलाओं के लिए प्रतिकूल स्त्री-पुरूष अनुपात है? अपने तर्क पेश कीजिए।

13. संयुक्त परिवार का जीवन चक्र सामाजिक मूल्यों के बजाय आर्थिक कारकों पर निर्भर करता है। चर्चा कीजिए।

14. ऐसे विभिन्न आर्थिक और सामाजिक-सांस्कृतिक बलों पर चर्चा कीजिए, जो भारत में कृषि के बढ़ते हुए महिलाकरण को प्रेरित कर रहे हैं।

15. धर्मनिपेक्षता पर भारतीय वाद-विवाद, पश्चिम में वाद-विवादों से किस प्रकार भिन्न है?

16. असामान्य जलवायवी घटनाओं में से अधिकांश एल-नीनो प्रभाव के परिणाम के तौर पर स्पष्ट की जाती हैं। क्या आप सहमत हैं?

17. क्या कारण है कि संसार का वलित पर्वत तंत्र उपमहाद्वीपों के सीमांतों के साथ-साथ उपस्थित है? वलित पर्वतों के वैश्विक वितरण और भूकंपों एवं ज्वालामुखियों के बीच साहचर्य को उजागर कीजिए।

18. इंडोनेशियाई और फिलिपीनी द्वीपसमूहों में हजा़रों द्वीपों के विरचन की व्याख्या कीजिए।

19. उष्णकटिबंधीय चक्रवात अधिकांशतः दक्षिण चीन सागर, बंगाल की खाड़ी और मैक्सिकों की खाड़ी तक ही परिसीमित रहते हैं। ऐसा क्यों है?

20. भारतीय उप-महाद्वीप में घटती हुई हिमालयी हिमनदियों और जलवायु परिवर्तन के लक्षणों के बीच संबंध उजागर कीजिए।

21. जबकि अंग्रेज़ बागाान-मालिकों ने असम से हमाचल प्रदेश तक शिवालिक पर्वतमाला और निम्न हिमालय के साथ-साथ चाय बागान विकसित किए थे, परिणाम में वे दार्जिलिंग क्षेत्र से बाहर सफल नहीं हुए। स्पष्ट कीजिए।

22. क्या कारण है कि भारत में हरित क्रांति प्रदेश में उर्वरक मृदा और जल की बढ़िया उपलब्धता के बावजूद, असलियत में उससे बच कर आगे निकल गई?

23. विश्व में लौह एवं इस्पात उद्योग के स्थानिक प्रतिरूप में परिवर्तन का विवरण कीजिए।

24. विश्व में संसाधन संकट से निपटने के लिए महासागरों के विभिन्न संसाधनों, जिनका उपयोग किया जा सकता है, का आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए।

25. उभरते प्राकृतिक संसाधन समृद्ध अफ्रीका के आर्थिक क्षेत्र में भारत अपना क्या स्थान देखता है?

Click Here to Download PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

DOWNLOAD UPSC मुख्य परीक्षा Main Exam GS सामान्य अध्ययन प्रश्न-पत्र PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS 10 Year PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS SOLVED PAPERS PDF

UPSC सामान्य अध्ययन प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा (Combo) Study Kit

Printed Study Material for IAS Mains General Studies

Printed Study Material for IAS Mains Essay

<< Go Back to Main Page