(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा सामान्य अध्ययन (GS) Paper-2 - 2017

UPSC CIVIL SEVA AYOG

संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा
(Download) UPSC Mains 2017 General StudiesQuestion Paper:
सामान्य अध्ययन-II (शासन, संविधान, राज्य-व्यवस्था,सामाजिक न्याय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्ध)
 

Exam Name: UPSC IAS Mains General Studies (Paper-2)

Year: 2017

Exam Date: 30-10-2017

  1. ''भारत में स्थानीय स्वशासन पद्धति, शासन का प्रभावी साधन साबित नहीं हुई है | '' इस कथन का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए तथा स्थिति में सुधार के लिए अपने विचार प्रस्तुत कीजिए |  (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)
     
  2. भारत में उच्तर न्यायपालिका में न्यायधिशो की नियुक्ति के संधर्भ में 'राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग अधिनियम , 2014' पर सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये |  (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)
     
  3. ''लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के एक ही समय में चुनाव, चुनाव - प्रचार की अवधि और व्यय को तो सिमित कर देंगे, परन्तु ऐसा करने से लोगो के प्रति सरकार की जवाबदेही कम हो जाएगी | '' चर्चा कीजिये |  (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)
     
  4. भारतीय राजनितिक प्रक्रम को दबाव समूह किस प्रकार प्रभावित करते है ? क्या आप इस मत से सहमत है की हाल के वर्षो में अनौपचारिक दबाव समूह, औपचारिक दबाव समूह की तुलना में ज्यादा शक्तिशाली रूप में उभरे है ?  (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)
     
  5. जनता के प्रति सरकार की जवाबदेही स्थापित करने में लोक लेखा सिमिति की भूमिका की विवेचना कीजिये | (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)
     
  6. ' 'जल, सफाई एव स्वछता की आवश्यकता को लक्षित करने वाली नित्यो के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए लाभार्थी वर्गो की पहचान को प्रत्याशी परिणामो के साथ जोड़ना होगा | '' ' वाश ' योजना के सन्दर्भ में इस कथन का परीक्षण कीजिये |  (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)
     
  7. क्या नि : शक्त व्यक्तियों के अधिकार अधिनियम , 2016 समाज में अभीष्ट लाभार्थियो के सशक्तिकरण और समावेशन की प्रभावी क्रियाविध को सुनिश्चित करता है ? चर्चा कीजिये  (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)
     
  8. अब तक भी भूक और गरीबी भारत में सुसाशन के समक्ष सबसे बढ़ी चुनौतियां है | मूल्यांकन कीजिये की इन भरी समस्याओ से निपटने में क्रमित सरकारों ने किस सिमा तक प्रगति की है | सुधार के लिए उपाए सुझाइए  (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)
     
  9. '' चीन अपने आर्थिक सम्बन्धो एव सकारात्मक व्यापार अधिनेष को , एशिया में संभाविया सैनिक शक्ति हैसियत को विकिसित करने के लिए , उपकरणों के रूप में इस्तेमाल कर रहा है | '' इस कथन के प्रकाश में , उसके पड़ोसी के रूप में भारत पर इसके प्रभाव पर चर्चा कीजिये  (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)
     
  10. संयुक्त राष्ट्र आर्थिक व सामाजिक परिषद् (इकोसाइट ) के प्रमुख प्रकार्य क्या है ? इसके साथ संलग्रा विभिन्न प्रकार्यात्मक आयोग को स्पष्ट  किजीए  (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)
     
  11. सविंधान (एक सौ एक संशोधन ) अधिनियम, 2016 के प्रमुख अभिलक्षणो को समझाइए I क्या आप समझते हैं कि यह "करों के सोपानिक प्रभाव को समाप्त  करने में और माल तथा सेवाओं के लिए साझा राष्टीय बाजार उपलब्ध कराने में " काफी प्रभावकारी है (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)
     
  12. निजता के अधिकार पर उचत्तम न्यायलय के नवीनतम निर्णय के आलोक में, मौलिक अधिकारों के विस्तार का परीक्षण कीजिये(उत्तर 250 शब्दों में दीजिये)
     
  13. भारतीय सविधान में संसद के दोनों सदनों का सयुंक्त सत्र बुलाने का प्रावधान है I उन अवसरों को गिनाइए जब सामान्यतः यह होता हैं तथा उन अवसरों को भी  जब यह नहीं किया जा सकता , और इसके कारण  भी बताइए I  (उत्तर 250 शब्दों में दीजिये)
     
  14. भारत में लोकतंत्र की गुणता को बढ़ाने के लिए भारत चुनाव आयोग ने 2016 में चुनावी सुधारो का प्रस्ताव दिया हैं I सुझाये गए सुधार क्या हैं और लोकतंत्र को सफल बनाने में वे किस सीमा तक ,महत्वपूर्ण हैं ?  (उत्तर 250 शब्दों में दीजिये)
     
  15. महिलाये जिन समस्याओ का सार्वजनिक एवं निजी दोनों स्थलों पर सामना कर रही हैं, क्या राष्ट्रीय महिला आयोग उनका समाधान निकलने की रणनीति बनाने में सफल रहा हैं? अपने उत्तर के समर्थन में तुर्क प्रस्तुत कीजिये I  (उत्तर 250 शब्दों में दीजिये)
     
  16. "वर्तमान समय में स्वयं-सहायता समूहों का उदभव राज्य के विकासात्मक गतिविधिओ से धीरे परंतु निरंतर पीछे हटने का संकेत हैं I" विकासात्मक गतिविधिओ में स्वयं-सहायता समूहों की भूमिका का एवं भारत सरकार द्वारा स्वयं-सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने के लिए किए गए उपायों का परीक्षण कीजिये I  (उत्तर 250 शब्दों में दीजिये)
     
  17. "भारत में निर्धनता न्यूनीकरण कार्यक्रम तब तक केवल दर्शनीय वस्तु बने रहेंगे जब तक की उन्हें राजनैतिक इच्छाशक्ति का सहारा नहीं मिलता हैं I " भारत में प्रमुख निर्धनता न्यूनीकरण कार्यक्रमों के निष्पादन के सन्दर्भ में चर्चा कीजिये (उत्तर 250 शब्दों में दीजिये)
     
  18. प्रारंभिक तौर पर भारत में लोक सेवाएं तटस्थता और प्रभावशीलता के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अभिक्लिप्त की गई थी, जिनका वर्तमान संदर्भ में अभाव दिखाई देता है I क्या आप इस मत से सहमत हैं की लोक सेवाओं में कड़े सुधारो की आवश्यकता हैं ? टिपणी कीजिये (उत्तर 250 शब्दों में दीजिये)
     
  19. भारत की ऊर्जा सुरक्षा का प्रश्न भारत की आर्थिक प्रगति का सर्वाधिक महवत्पूर्ण भाग हैं I पश्चिम एशिआई देशो के साथ भारत के ऊर्जा नीति सहयोग का विश्लेषण कीजिये (उत्तर 250 शब्दों में दीजिये)
     
  20. दक्षिण-पूर्व एशिआई देशो की अर्थव्यवस्था एवं समाज में भारतीय प्रवासियों को एक महत्वपूर्ण भूमिका निभानी हैं I इस संदर्भ में, दक्षिण-पूर्व एशिया में भारतीय प्रवासिओ की भूमिका का मुलयनिरुपण कीजिये (उत्तर 250 शब्दों में दीजिये)

Click Here to Download PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

DOWNLOAD UPSC मुख्य परीक्षा Main Exam GS सामान्य अध्ययन प्रश्न-पत्र PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS 10 Year PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS SOLVED PAPERS PDF

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit

<< Go Back to Main Page