(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा पशुपालन एवं पशुचिकित्सा विज्ञान (प्रश्न-पत्र I)

UPSC CIVIL SEVA AYOG

(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा
पशुपालन एवं पशुचिकित्सा विज्ञान (प्रश्न-पत्र-1)

CS (MAIN) EXAM:2018
पशुपालन एवं पशुचिकित्सा विज्ञान (प्रश्न-पत्र-I)
Marks: 250
निर्धारित समय : तीन घण्टे

खण्ड 'A'

1. निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए । 10x5=50 marks

(a) ऊष्मामिति (कैलोरीमिट्रि) के विभिन्न प्रकारों का वर्णन कीजिए।

(b) कृत्रिम गर्भाधान (ए आइ० ) की परिभाषा दीजिए एवं इसके लाभ तथा हानियों का उल्लेख कीजिए।

(c) वृक्क (किडनी) का आरेखी निरूपण कीजिए एवं इसके कार्यों का विवरण दीजिए।

(d) भारतीय मानक संस्था (बी० आई० एम०) द्वारा निर्देशित चुजों की पोषक आवश्यकताओं को लिखिए।

(e) पाचन अंगों का उल्लेख कीजिए एवं एकजठरीय पशुओं के भोजन के पाचन में उनके योगदान का विवरण दीजिए।

2. a) निम्नलिखित के बीच विभेदन कीजिए : 4x5=20 marks

(i) प्रोबायोटिक्स एव प्रीबायोटिक्स
(ii)बसीय यकृत तथा वृक्क संलक्षण (एफ० एल० के० एस०) एवं वसीय यकृत तथा रक्तस्रावी संलक्षण (एफ एल एच एस)
(iii)प्रोटीन क्षमता अनुपात एवं वास्तविक प्रोटीन उपभोग
(iv) हरा चारा एवं भूसा
(v) चयापचयी चिट्ठीय नाइट्रोजन एवं अंतजात मूत्र नाइट्रोजन

(b) निम्नलिखित के बारे में संक्षेप में लिखिए  4x5=20 marks
(i) पोषक तत्व -परजीवी के बिच परस्पर संबंध
(ii) कैल्सियम अवशोषण में विटामिन D की भूमिका
(iii) प्रजनन सांई को प्रभरण तालिका
(iv) रक्त का मस्तिष्क में अवरोध
(v) वृद्धि वक्र

(c) गायों में प्रजनन आवृत्ति के कारण और उनके प्रबंधन के बारे में लिखिए। 10 marks

3.(a) पशुओं में विटामिन A की रासायनिक प्रकृति, शारीरिक क्रियाओं और उसके अभाव के कारण होने वाले रोग-लक्षणों के बारे में लिए। 10 marks
(b) पशुओं के रोग-निदान के लिए उपयोगी विभिन्न प्रकार के रक्त-सांबधी जैव रासायनिक परीक्षणों का उल्लेख कीजिए। 20 marks
(c) घरेलू जानवरों के स्खलित वीर्य के भौतिक-रासायनिक गुणधर्मों के बारे में लिखिए। 10 marks
(d)पशुओं के पीने के पानी की आवश्यकताओं को प्रभावित करने वाले कारकों को विस्तारपूर्वक लिखिए। 10 marks

4(a) संतुलित राशन को परिभाषित कीजिए। राशन की अभीष्ट विशिष्टता लिखिए। 15 marks
(b) आहार की पचनीयता को प्रभावित करने वाले कारकों की विवेचना कीजिए। 15 marks
(c) विभिन्न प्रकार के धात्वीय एन्जाइमों एवं पशुधन में उनके कार्यों का उल्लेख कीजिए। 10 marks
(d) जानवरों में स्त्रीमद (ईस्टूस) पता लगाने के विभिन्न तरीकों की विवेचना कीजिए। 10 marks

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit

खण्ड 'B'

5. निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए : 10x5=50 marks
(a) राइबोसोमल आर एन ए की संरचना और कार्य के बारे में लिखिए ।
(b) एकसंकर संतति (मोनोहाइब्रिड क्रॉस) में रूपांतरित मेन्डलियन अनुपात की उदाहरण सहित  विवेचना कीजिए।
(c) बकरियों के थान आहार (स्टॉल-फीडिंग) के बारे में एक संक्षिप्त टिपणी लिखिए।
(d) डी एन ए वैक्सीनों के लाभ और हानि के बारे में लिखिए।
(e) तकनीकी ज्ञान किसानों तक पहुंचाने में कौन-सी बाधाएँ आती हैं, विस्तारपूर्वक लिखिए।।

6. a) लिंग-आधारित वंशागति और लिंग-प्रभावित वंशागति को समुचित उदाहरण देकर समझाइए। 20 marks
(b) गाय वर्ग के पशुओं को रेलगाड़ी और सड़क मार्ग द्वारा परिवहन करने में अपनायी जाने वाली प्रबंधन व्यवस्थाओ का वर्णन कीजिये । 10 marks
c) किस प्रकार सुव्यवस्थित प्रक्रिया जीन और जीनप्ररूपी (जीनोटाइपिक) आवृत्ति को प्रभावित करती है? समझाइए 20 marks

7. (a) लिग-निर्धारण के सिद्धांतों के नाम लिखिए एवं जीनिक संतुलन सिद्धांत का वर्णन कीजिए। 10 marks
(b)नए खरीदे गए जानवरों में अपनाए जाने वाले संगरोधन (क्वारंटाइन) नियंत्रण की विवेचना कीजिए। 20 marks
(c) गुणसूत्र (क्रोमोसोम) विश्लेषण के लिए चाहा (पेरिफेरल) रक्त श्वेताणु संवर्धन से फैले मध्यावस्था (मेटाफेज) गुणसूत्र के निर्माण का विस्तार से वर्णन कीजिए। 10 marks
(d) सूअर की उत्पादकता बढ़ाने के लिए आधुनिक प्रबंधन व्यवस्थाएँ क्या है? 10 marks

8. (a) प्रसरण (वैरिएन्स) के घटकों के बारे में विस्तार से लिखिए। 15 marks
(b)दुग्ध प्रदान करने वाले मवेशियों के लिए ग्रीष्म ऋतु में गर्मी में कष्ट कम करने के लिए अपनायी गयी विभिन्न प्रकार को प्रबंधन व्यवस्थाओं का वर्णन कीजिए। 15 marks
(c) भारत में ग्रामीण विकास के लिए विभिन्न पशुपालन कार्यक्रमों का विस्तार से वर्णन कीजिए। 15 marks
(d) मद्रास रेड भेड़ की नस्लीय विशेषताओं के बारे में लिखिए। 5 marks

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit