(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा 2020 - मुख्य परीक्षा सामान्य अध्ययन (GS) Paper-2 : शासन, संविधान, राज्य-व्यवस्था,सामाजिक न्याय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्ध

UPSC CIVIL SEVA AYOG

संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा



(Download) UPSC Mains 2020 General Studies Question Paper: 

सामान्य अध्ययन-II (शासन, संविधान, राज्य-व्यवस्था,सामाजिक न्याय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्ध) 



  • Exam Name: UPSC IAS Mains General Studies (सामान्य अध्ययन-2) (Paper-2)

  • Year: 2020

Q1. लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के अन्तर्गत प्रष्ट आचरण के दोषी व्यक्तियों को अयोग्य ठहरान। प्रक्रिया के सरलीकरण की आवश्यकता है"। टिप्पणी कीजिए। 10 Marks

Q2. "सचना का अधिकार अधिनियम में किये गये हालिया संशोधन सुचना आयोग की स्वायत्तता और स्वतंत्रता पर गम्भीर प्रभाव डालेंगे। विवेचना कीजिए।10 Marks

Q3. आपके विचार में सहयोग, स्पर्धा एवं संघर्ष ने किस प्रकार से भारत में महासंध को किस सीमा तक आकार दिया है ? अपने उत्तर को प्रमाणित करने के लिए कुछ हालिया उदाहरण उदत कीजिए। 10 Marks

Q4. हाल के समय में भारत और यू.के. की न्यायिक व्यवस्थाएं अभिसरणीय एवं अपसरणीय होती प्रतीत हो रही हैं। दोनों राष्ट्रों की न्यायिक कार्यप्रणालियों के आलोक में अभिसरण तथा अपसरण के मुख्य बिदओं को आलोकित कीजिये। 10 Marks

Q5. 'एकदा स्पीकर, सदैव स्पीकर ! क्या आपके विचार में लोकसभा अध्यक्ष पद की निष्पक्षता के लिए इस कार्यप्रणाली को स्वीकारना चाहिए ? भारत में संसदीय प्रयोजन की सुदृढ़ कार्यशैली के लिए इसके क्या परिणाम हो सकते है ? 10 Marks

Q6. सामाजिक विकास की संभावनाओं को बढ़ाने के क्रम में, विशेषकर जराचिकित्सा एवं मात स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में सुदृढ़ और पर्याप्त स्वास्थ्य देखभाल संबंधी नीतियों की आवश्यकता है। विवेचन कीजिए। 10 Marks

Q7. "आर्थिक प्रदर्शन के लिए संस्थागत गणवत्ता एक निर्णायक चालक है"। इस संदर्भ में लोकतंत्र को सुदृढ़ करने के लिए सिविल सेवा में सुधारों के सुझाव दीजिए । 10 Marks

Q8. चौथी औद्योगिक क्रांति (डिजिटल क्रांति) के प्रादर्माय ने पादर्भाव ने ई-गवर्नेन्स को सरकार का अविभाज्य अंग बनाने में पहल की है । विवेचन कीजिए । 10 Marks

Q9. कोविड-19 महामारी के दौरान वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लू.एच.ओ.) की भूमिका का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए। 10 Marks

Q10. अमेरिका व यूरोपीय देशों की राजनीति और अर्थव्यवस्था में भारतीय प्रवासियों को गाकर निर्णायक भूमिका निभानी है। उदाहरणा सहित टिप्पणी कीजिए। 10 Marks

Q11. राष्ट्र की एकता और अखण्डता बनाये रखने के लिये भारतीय संविधान केन्द्रीयकरण करने की प्रदर्शित करता है। महामारी अधिनियम, 1897; आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 तथा हाल में पारित किये गये कृषि क्षेत्र के अधिनियमों के परिप्रेक्ष्य में सुस्पष्ट कीजिये । 15 Marks

Q12.  न्यायिक विधायन, भारतीय संविधान में परिकल्पित शक्ति पृथक्करण सिद्धान्त का प्रतिपक्षी है। इस संदर्भ में कार्यपालक अधिकरणों को दिशा-निर्देश देने की प्रार्थना करने सम्बन्धी, बड़ी संख्या में दायर होने वाली, लोक हित याचिकाओं का न्याय औचित्य सिद्ध कीजिये। 15 Marks

Q13. भारत में स्थानीय निकायों की सुदृढ़ता एवं सपोषिता 'प्रकार्य, कार्यकर्ता व कोष' की अपनी रचनात्मक मावस्था से प्रकार्यात्मकता' की समकालिक अवस्था की ओर स्थानान्तरित हुई है। हाल के समय में प्रकार्यात्मकता की दृष्टि से स्थानीय निकायों द्वारा सामना की जा रही अहम चुनौतियों को आलोकित कीजिए । 15 Marks

Q14. विगत कुछ का दशकों में राज्य सभा एक उपयोगहीन स्टैपनी टायर से सर्वाधिक उपयोगी सहायक अंग में स्पांतरित हुआ है। उन कारको तथा पत्रों को आलोकित कीजिये जहाँ यह रूपांतरण दृगित हो सकता है। 15 Marks

Q15. एक आयोग के सांविधानिकीकरण के लिए कौन-कौन से चरण आवश्यक है ? क्या आपके विचार में राष्ट्रीय महिला आयोग को सांविधानिकता प्रदान करना भारत में लैंगिक न्याय एवं सशक्तिकरण और अधिक सुनिश्चित करेगा । कारण बताइए । 15 Marks

Q16. केवल आय पर आधारित गरीबी के निर्धारण में गरीबी का आपतन और तीव्रता अधिक महत्वपूर्ण " इस संदर्भ में संयुक्त राष्ट्र बहुआयामी गरीबी सूचकाक की नवीनतम रिपोर्ट का विश्लेषण कीजिए। 15 Marks

Q17. " सूक्ष्म-वित्त एक गरीबी-रोधी टीका है जो भारत में ग्रामीण दरिद्र की परिसंपत्ति निर्माण और आयसरक्षा के लिए लक्षित है। स्वयं सहायता समूहों की भूमिका का मूल्यांकन ग्रामीण भारत में महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ साथ उपरोक्त दोहरे उद्देश्यों के लिए कीजिए। 15 Marks

Q18.  राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 धारणीय विकास लक्ष्य-4 (2030) के साथ अनुरूपता में है। उसका ध्येय भारत में शिक्षा प्रणाली की पुनःसंरचना और पुनःस्थापना है। इस कथन का समालोचनात्मक निरीक्षण कीजिए। 15 Marks

Q19.  'चतुर्भुजीय सुरक्षा संवाद (क्वाड)' वर्तमान समय में स्वयं को सैनिक गठबंधन से एक व्यापारिक गुट में रूपान्तरित कर रहा है – विवेचना कीजिये । 15 Marks

Q20. भारत-रूस रक्षा समझौतों की तुलना में भारत-अमेरिका रक्षा समझौतों की क्या महत्ता है ? हिन्द-प्रशान्त महासागरीय क्षेत्र में स्थायित्व के संदर्भ में विवेचना कीजिए। 15 Marks

download

DOWNLOAD UPSC मुख्य परीक्षा Main Exam GS सामान्य अध्ययन प्रश्न-पत्र PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

DOWNLOAD UPSC MAINS GS 10 Year PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS SOLVED PAPERS PDF

<< Go Back to Main Page