(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा 2021 - मुख्य परीक्षा सामान्य अध्ययन (GS) Paper-2 : शासन, संविधान, राज्य-व्यवस्था,सामाजिक न्याय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्ध

UPSC CIVIL SEVA AYOG

संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा



(Download) UPSC Mains 2021 General Studies Question Paper: 

सामान्य अध्ययन-II (शासन, संविधान, राज्य-व्यवस्था,सामाजिक न्याय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्ध) 



  • Exam Name: UPSC IAS Mains General Studies (सामान्य अध्ययन-2) (Paper-2)

  • Year: 2021

Q1. 'संवैधानिक नैतिकता की जड़ संविधान में ही निहित है और जड़ संविधान में ही निहित है और तात्त्विक फलकों पर आधारित है। "संवैधानिक नैतिकता" के सिद्धांत की प्रासंगिक न्यायिक निर्णयों की सहायता से विवेचना कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए ) 10 Marks

Q2. विविधता, समता और समावेशिता सनिश्चित करने के लिए उच्चतर न्यायपालिका में महिलाओं के प्रतिनिधि को बढ़ाने की वांछिनियता पर चर्चा कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 10 Marks

Q3. भारत के 14वें वित्त आयोग की संस्तुतियों ने राज्यों को अपनी राजकोषीय स्थिति सुधारने में केसे सक्षम किया। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 10 Marks

Q4.आपकी दृष्टि में, भारत में कार्यपालिका की जवाबदेही को निश्चित करने में संसद कहाँ तक समर्थ है। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 10 Marks

Q5."भारत में सार्वजनिक नीति बनाने में दबाव समूह महत्त्वपूर्ण भूमिका का निभाते हैं।" समझाइए कि व्यवसाय संघ,सार्बजनिक  नीतियों में किस प्रकार योगदान करते हैं। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 10 Marks

Q6. "एक कल्याणकारी राज्य की नैतिक अनिवार्यता के अलावा,प्राथमिक स्वास्थ्य संरचना धारणीय विकास की एक  आवश्यक पूर्व शर्त है।" विश्लेषण कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 10 Marks

Q7."व्यावसायिक शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण को सार्थक बनाने के लिए सीखते हुए कमाना (अर्न व्हाइल यू लन) की योजना को सशक्त करने की आवश्यकता है।" टिप्पणी कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 10 Marks

Q8. क्या लैंगिक असमानता, गरीबी और कुपोषण के दुश्चक्र को महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को सूक्ष्म वित्त (माइक्रोफाइनेन्स) प्रदान करके तोड़ा जा सकता है? सोदाहरण स्पष्ट कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)। 10 Marks

Q9. यदि विगत कुछ दशक के विकास की कहानी के रहे,तो परवर्ती कुछ दशक अफ़्रीका के हो सकते है।" इस कथन के अलोक में, हाल के वर्षों में अफ़्रीका में भारत के प्रभाव का परीक्षण कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 10 Marks

Q10. संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन के रूप में एक ऐसे अस्तित्व के खतरे का सामना कर रहा है जो तत्कालीन सोवियत संघ की तुलना में कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण है।" विवेचना कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 10 Marks

Q11. एक राज्य-विशेष के अंदर प्रथम सूचना रिपोर्ट दायर करने तथा जाँच करने के केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सी.बी.आई.) के क्षेत्राधिकार पर कई राज्य प्रश्न उठा रहे है। हालाकि सी० बी० आइ० जाँच के लिए राज्यों द्वारा दी गई सहमति को रोके के रखने की शक्ति आत्यतिक नहीं है। भारत के संघीय ढाँचे के विशेष संदर्भ में विवेचना कीजिए। (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) 15 Marks

Q12.  यद्यपि मानवाधिकार आयोगों ने भारत में मानव अधिकारों के संरक्षण में काफी हद तक योगदान दिया है, फिर भी वेताकतवर और प्रभावशालिया के विरुद्ध अधिकार जताने में असफल रहे हैं। इनकी संरचनात्मक और व्यावहारिक सीमाओं का विश्लेषण करते हुए सुधारात्मक उपायों के सुझाव दीजिए। (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) 15 Marks

Q13. संयक्त राज्य अमेरिका और भारत के संविधानों में, समता के अधिकार की धारणा की विशिष्ट विशेषताओं का विश्लेषण कीजिए। (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) 15 Marks

Q14. उन संवैधानिक प्रावधानों को समझाइए जिनके अंतर्गत विधान परिषदं स्थापित होती हैं। उपयुक्त उदाहरणों के साथ विधान परिषदों के कार्य और वर्तमान स्थिति का मूल्यांकन कीजिए। (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) 15 Marks

Q15. एक्या विभागों से सम्बंधित संसदीय स्थायी समितियाँ प्रशासन को अपने पैर की उंगलियों पर रखती है और संसदीय नियंत्रण के लिए सम्मान प्रदर्शन हेतु प्रेरित करती है ? उपयुक्त उदाहरणों के साथ ऐसी समितियों के कार्यो का उन्मूलन कीजिए। (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) 15 Marks

Q16. क्या ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से, डिजिटल निरक्षरता ने सुचना एंव संचार प्रौद्योगिकी (आई.सी.टी.) की अल्प उपलब्धता के साथ मिलकर सामाजिक-आर्थिक विकास में बाधा उत्पन्न किया है। (औचित्य सहित परीक्षण कीजिए)  (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) 15 Marks

Q17. "यद्यिप स्वातंत्र्योत्तर भारत में महिलाओ ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल की है, इसके बावजूद महिलाओ और नारीवादी आंदोलन के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण प्रितुसत्तात्मक रहा है। महिला शिक्षा और महिला सशक्तिकरण की योजनाओ के अतिरिक्त कौन-से हस्तक्षेप इस परिक्षेप के परिवर्तन में सहायक हो सकते है। (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) 15 Marks

Q18.  क्या नागरिक समाज और गैर सरकारी संगठन, आम नागरिक को लाभ प्रदान करने के लिए लोक सेवा प्रदायिगी का वैकल्पिक प्रतिमान प्रस्तुत क्र सकते है। इस वैकल्पिक प्रतिमान की चुनौतियां की विवेचना कीजिए।  (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) 15 Marks

Q19.  अस.सी.ओ. के लक्ष्यों और उद्देश्यों का विश्लेषणात्मक परीक्षण कीजिए। भारत के लिए इसका क्या महत्व है। 15 Marks

Q20. भारत प्रशांत महासागर क्षेत्र में चीन की महत्कांक्षाओ का मुकाबला करना त्रि-राष्ट्र साझेदारी AUSUK का उद्देश्य है। क्या यह इस क्षेत्र में मौजूदा साझेदारी का स्थान लेने जा रहा है? वर्तमान परिदृश्य में, AUKUS की शक्ति और प्रभाव की विवेचना कीजिए। (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) 15 Marks

download

DOWNLOAD UPSC मुख्य परीक्षा Main Exam GS सामान्य अध्ययन प्रश्न-पत्र PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

DOWNLOAD UPSC MAINS GS 10 Year PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS SOLVED PAPERS PDF

<< Go Back to Main Page