(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा 2022 - मुख्य परीक्षा सामान्य अध्ययन (GS) Paper-1 - (भारतीय संस्कृति एवं विरासत,विश्व एवं समाज का इतिहास और भूगोल)

UPSC CIVIL SEVA AYOG

संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा



(Download) UPSC Mains 2022 General Studies Question Paper: 

सामान्य अध्ययन-I (भारतीय संस्कृति एवं विरासत,विश्व एवं समाज का इतिहास और भूगोल ) 



  • Exam Name: UPSC IAS Mains General Studies (सामान्य अध्ययन-1) (Paper-1)

  • साल Year: 2022

  • परीक्षा तिथि (Exam Date): 17-09-2022

Q1.स्पष्ट करें कि मध्यकालीन भारतीय मंदिरों की मूर्तिकला उस दौर के सामाजिक जीवन का प्रतिनिधित्व करती है।  (150 शब्दों में उत्तर दीजिए)  10 Marks

Q2. अधिकांश भारतीय सिपाहियों वाली ईस्ट इंडिया की सेना क्यों तत्कालीन भारतीय शासकों की संख्याबल में अधिक और बेहतर सुसज्जित सेना से लगातार जीतती रही? कारण बताइएँ। (150 शब्दों में उत्तर दीजिए) 10 Marks

Q3. औपनिवेशिक भारत की अठारहवीं शताब्दी के मध्य से क्यों अकाल पड़ने में अचानक वृद्धि देखने को मिलती है? कारण बताइएँ। (150 शब्दों में उत्तर दीजिए) 10 Marks

Q4.प्राथमिक चट्टानों की विशेषताओं एवं प्रकारों का वर्णन कीजिए। (150 शब्दों में उत्तर दीजिए) 10 Marks

Q5.भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा चक्रवात प्रवण क्षेत्रें के लिए मौसम-सम्बन्धी चेतावनियों के लिए निर्धारित रंग-संकेत के अर्थ की चर्चा करें। (150 शब्दों में उत्तर दीजिए) 10 Marks

Q6.‘दक्कन ट्रैप’ की प्राकृतिक संसाधन-सम्भावनाओं की चर्चा कीजिए।  (150 शब्दों में उत्तर दीजिए) 10 Marks

Q7. भारत में पवन ऊर्जा की संभावना का परीक्षण कीजिए एवं उनके सीमित क्षेत्रीय विस्तार के कारणों को समझाइए।  (150 शब्दों में उत्तर दीजिए) 10 Marks

Q8. पारिवारिक सम्बनधों पर ‘वर्क फ्रॉम होम’ के असर की छानबीन तथा मूल्यांकन करें।  (150 शब्दों में उत्तर दीजिए) 10 Marks

Q9.  उपभोक्ता संस्कृति के विशेष परिप्रेक्ष्य में नव मध्यवर्ग के उभार से टीयर 2 शहरों का विकास किस तरह सम्बन्धित है?  (150 शब्दों में उत्तर दीजिए) 10 Marks

Q10. भारत के जनजातीय समुदायों की विविधताओं को देखते हुए किस विशिष्ट सन्दर्भ के अंतर्गत उन्हें किसी एकल श्रेणी में माना जाना चाहिए?  (150 शब्दों में उत्तर दीजिए) 10 Marks

Q11. राज्यों एवं प्रदेशों का राजनीतिक और प्रशासनिक पुनर्गठन उन्नीसवीं शताब्दी के मध्य से निरंतर चल रही एक प्रक्रिया है। उदाहरण सहित विचार करें। (250 शब्दों में उत्तर दीजिए) 15 Marks

Q12. भारतीय परम्परा और संस्कृति में गुप्त-काल और चोल-काल के योगदान पर चर्चा करें। (250 शब्दों में उत्तर दीजिए) 15 Marks

Q13. भारतीय मिथक, कला और वास्तुकला में सिंह एवं वृषभ की आकृतियों के महत्व पर विचावर करें।  15 Marks

Q14. समुद्री धाराओं को प्रभावित करने वाली शक्तियाँ कौन सी है? विश्व के मत्स्य-उद्योग में इनके योगदान कर वर्णन करें।  15 Marks

Q15. रबर उत्पादक देशों के वितरण का वर्णन करते हुए उनके द्वारा सामना किए जाने वाले प्रमुख पर्यावरणीय मुद्दों को इंगित कीजिए।  (250 शब्दों में उत्तर दीजिए) 15 Marks

Q16. अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में जलसंधि व स्थलसंधि के महत्व का उल्लेख कीजिए।  (250 शब्दों में उत्तर दीजिए) 15 Marks

Q17. क्षोभमंडल वायुमंडल का एक महत्वपूर्ण परत है जो मौसम प्रक्रियाओं को निर्धारित करता है। कैसे? (250 शब्दों में उत्तर दीजिए) 15 Marks

Q18.भारतीय समाज में जाति, क्षेत्र तथा धर्म के समानांतर ‘पंथ’ की विशेषता की विवेचना कीजिए। (250 शब्दों में उत्तर दीजिए) 15 Marks

Q19. क्या सहिष्णुता, सम्मिलन एवं बहुलता मुख्य तत्व हैं जो धर्मनिरपेक्षता के भारतीय रूप का निर्माण करते हैं? तर्कसंगत उत्तर दें।  (250 शब्दों में उत्तर दीजिए) 15 Marks

Q20. अपर्याप्त संसाधनों की दुनिया में भूमंडलीकरण एवं नए तकनीक के रिश्ते को भारत के विशेष सन्दर्भ में स्पष्ट करें। (250 शब्दों में उत्तर दीजिए) 15 Marks

DOWNLOAD UPSC मुख्य परीक्षा Main Exam GS सामान्य अध्ययन प्रश्न-पत्र PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

DOWNLOAD UPSC MAINS GS 10 Year PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS SOLVED PAPERS PDF

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit

<< Go Back to Main Page