(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा 2022 - मुख्य परीक्षा सामान्य अध्ययन (GS) Paper-3 - प्रौद्यौगिकी,आर्थिक विकास, जैव-विविधता, पर्यावरण, सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन

UPSC CIVIL SEVA AYOG

संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा



(Download) UPSC Mains 2022 General Studies Question Paper: 

सामान्य अध्ययन-III (प्रौद्यौगिकी,आर्थिक विकास, जैव-विविधता, पर्यावरण, सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन) 



  • Exam Name: UPSC IAS Mains General Studies (सामान्य अध्ययन-3) (Paper-3)

  • साल (Year): 2022

  • परीक्षा तिथि (Exam Date): 18-09-2022

1. बुनियादी ढाँचागत परियोजनाओं में सार्वजनिक निजी साझेदारी (पी.पी.पी.) की आवश्यकता क्यों है? भारत में रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास में पी.पी.पी. मॉडल की भूमिका का परीक्षण कीजिए । (150 शब्दों में उत्तर दीजिए) 10 Marks

2. क्या बाज़ार अर्थव्यवस्था के अन्तर्गत समावेशी विकास संभव है? भारत में आर्थिक विकास की प्राप्ति के लिए वित्तीय समावेश के महत्त्व का उल्लेख कीजिए। (150 शब्दों में उत्तर दीजिए) 10 Marks

3. भारत में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पी.डी.एस.) की प्रमुख चुनौतियों क्या हैं? इसे किस प्रकार प्रभावी तथा पारदर्शी बनाया जा सकता है? (150 शब्दों में उत्तर दीजिए) 10 Marks

4. भारत में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के कार्यक्षेत्र और महत्त्व का सविस्तार वर्णन कीजिए । (150 शब्दों में उत्तर दीजिए) 10 Marks

5. देश में आयु संभाविता में आई वृद्धि से समाज में नई स्वास्थ्य चुनौतियाँ खड़ी हो गई हैं यह नई चुनौतियाँ कौन-कौन सी हैं और उनके समाधान हेतु क्या-क्या कदम उठाए जाने आवश्यक हैं? (150 शब्दों में उत्तर दीजिए) 10 Marks

6. पृथ्वी की सतह पर प्रति वर्ष बड़ी मात्रा में वनस्पति पदार्थ, सेलुलोस, जमा हो जाता है। यह सेलुलोस किन प्राकृतिक प्रक्रियाओं से गुज़रता है जिससे कि वह कार्बन डाइऑक्साइड, जल तथा अन्य अंत्य उत्पादों में परिवर्तित हो जाता है? (150 शब्दों में उत्तर दीजिए) 10 Marks

7. इसके निर्माण, प्रभाव और शमन को महत्त्व देते हुए फोटोकेमिकल स्मॉग की विस्तारपूर्वक चर्चा कीजिए | 1999 के गोथेनबर्ग प्रोटोकॉल को समझाइए । (150 शब्दों में उत्तर दीजिए) 10 Marks

8. भारतीय उपमहाद्वीप के संदर्भ में बादल फटने की क्रियाविधि और घटना को समझाइए । हाल के दो उदाहरणों की चर्चा कीजिए। (150 शब्दों में उत्तर दीजिए) 10 Marks

9. संगठित अपराधों के प्रकारों की चर्चा कीजिए । राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मौजूद संगठित अपराध और आतंकवादियों के बीच संबंधों का वर्णन कीजिए। (150 शब्दों में उत्तर दीजिए) 10 Marks

10. भारत में समुद्री सुरक्षा चुनौतियाँ क्या हैं ? समुद्री सुरक्षा में सुधार के लिए की गई संगठनात्मक, तकनीकी और प्रक्रियात्मक पहलों की विवेचना कीजिए। (150 शब्दों में उत्तर दीजिए) 10 Marks

11. “हाल के दिनों का आर्थिक विकास श्रम उत्पादकता में वृद्धि के कारण संभव हुआ है ।” इस कथन को समझाइए । ऐसे संवृद्धि प्रतिरूप को प्रस्तावित कीजिए जो श्रम उत्पादकता से समझौता किए बिना अधिक रोजगार उत्पत्ति में सहायक हो। (250 शब्दों में उत्तर दीजिए) 15 Marks

12. क्या आपके विचार में भारत अपनी ऊर्जा आवश्यकता का 50 प्रतिशत भाग, वर्ष 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा से प्राप्त कर लेगा? अपने उत्तर के औचित्य को सिद्ध कीजिए। जीवाश्म ईंधनों से सब्सिडी हटाकर उसे नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों में लगाना उपर्युक्त उद्देश्य पूर्ति में किस प्रकार सहायक होगा? समझाइए (250 शब्दों में उत्तर दीजिए) 15 Marks

13. भारत में कृषि उत्पादों के विपणन की ऊर्ध्वमुखी और अधोमुखी प्रक्रिया में मुख्य बाधाएँ क्या हैं? (250 शब्दों में उत्तर दीजिए)  15 Marks

14. समेकित कृषि प्रणाली क्या है? भारत में छोटे और सीमांत किसानों के लिए यह कैसे लाभदायक हो सकती है? (250 शब्दों में उत्तर दीजिए) 15 Marks

15. 25 दिसम्बर, 2021 को छोड़ा गया जेम्स वेब अंतरिक्ष टेलीस्कोप तभी से समाचारों में बना हुआ है। उसमें ऐसी कौन-कौन सी अनन्य विशेषताएँ हैं जो उसे इससे पहले के अंतरिक्ष टेलीस्कोपों से श्रेष्ठ बनाती है? इस मिशन के मुख्य ध्येय क्या है? मानव जाति के लिए इसके क्या संभावित लाभ हो सकते हैं? (250 शब्दों में उत्तर दीजिए) 15 Marks

16. वैक्सीन विकास का आधारभूत सिद्धांत क्या है? वैक्सीन कैसे कार्य करते हैं? कोविड-19 टीकों के निर्माण हेतु भारतीय वैक्सीन निर्माताओं ने क्या-क्या पद्धतियाँ अपनाई हैं? (250 शब्दों में उत्तर दीजिए) 15 Marks

17. ग्लोबल वार्मिंग (वैश्विक तापन) की चर्चा कीजिए और वैश्विक जलवायु पर इसके प्रभावों का उल्लेख कीजिए। क्योटो प्रोटोकॉल, 1997 के आलोक में ग्लोबल वार्मिंग का कारण बनने वाली ग्रीनहाउस गैसों के स्तर को कम करने के लिए नियंत्रण उपायों को समझाइए (250 शब्दों में उत्तर दीजिए) 15 Marks

18. भारत में तटीय अपरदन के कारणों एवं प्रभावों को समझाइए खतरे का मुकाबला करने के लिए उपलब्ध तटीय प्रबंधन तकनीकें क्या है? (250 शब्दों में उत्तर दीजिए) 15 Marks

19. साइबर सुरक्षा के विभिन्न तत्त्व क्या हैं? साइबर सुरक्षा की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए समीक्षा कीजिए कि भारत ने किस हद तक एक व्यापक राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा रणनीति सफलतापूर्वक विकसित की है। (250 शब्दों में उत्तर दीजिए) 15 Marks

20. नक्सलवाद एक सामाजिक, आर्थिक और विकासात्मक मुद्दा है जो एक हिंसक आन्तरिक सुरक्षा खतरे के रूप में प्रकट होता है। इस संदर्भ में उभरते हुए मुद्दों की चर्चा कीजिए और नक्सलवाद के खतरे से निपटने की बहुस्तरीय रणनीति का सुझाव दीजिए। (250 शब्दों में उत्तर दीजिए) 15 Marks

download

DOWNLOAD UPSC मुख्य परीक्षा Main Exam GS सामान्य अध्ययन प्रश्न-पत्र PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

DOWNLOAD UPSC MAINS GS 10 Year PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS SOLVED PAPERS PDF

<< Go Back to Main Page