(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा 2025 - मुख्य परीक्षा सामान्य अध्ययन (GS) Paper-1 - (भारतीय संस्कृति एवं विरासत,विश्व एवं समाज का इतिहास और भूगोल)

UPSC CIVIL SEVA AYOG

संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा



(Download) UPSC Mains 2025 General Studies Question Paper: 

सामान्य अध्ययन-I (भारतीय संस्कृति एवं विरासत,विश्व एवं समाज का इतिहास और भूगोल ) 



  • Exam Name: UPSC IAS Mains General Studies (सामान्य अध्ययन-1) (Paper-1)

  • साल Year: 2025

  • परीक्षा तिथि (Exam Date): 23-08-2025

Q1.हडप्पा कालीन वास्तुकला के विशेष पहलुओं को चर्चा कीजिए । (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)  10 Marks

Q2.अकबर के धार्मिक समन्वयता के प्रमुख पहलुओं का परीक्षण कीजिए । (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 10 Marks

Q3. 'मूर्तिकारों ने चंदेल कला रूपों को जीवन की व्यापकता और लचकदार ओज से भर दिया ।'स्पष्ट कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)10 Marks

Q4.जलवायु परिवर्तन और समुद्र स्तर में वृद्धि कई द्वीप देशों के अस्तित्व को कैसे प्रभावित कर रही है ? उदाहरणों के साथ चर्चा कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 10 Marks

Q5.गैर-कृषि प्राथमिक गतिविधियाँ क्या हैं? ये गतिविधियाँ भारत में भौगोलिक विशेषताओं से किस प्रकार संबंधित है ? उपयुक्त उदाहरणों के साथ चर्चा कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 10 Marks

Q6.उपयुक्त उदाहरणों के साथ, भारत में सौर ऊर्जा उत्पादन के पारिस्थितिक और आर्थिक लाभों की संक्षेप में व्याख्या कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 10 Marks

Q7. सुनामी क्या हैं ? वे कैसे और कहाँ बनती हैं ? उनके परिणाम क्या हैं ? उदाहरणों सहित समझाइए । (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 10 Marks

Q8. भारत में स्मार्ट शहर, शहरी गरीबी और वितरणात्मक न्याय के मुद्दों को कैसे संबोधित करत है ? (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 10 Marks

Q9. भारत में सिविल सेवा का लोकाचार व्यावसायिकता और राष्ट्रवादी चेतना के संयोजन का प्रतीक है - स्पष्ट कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 10 Marks

Q10.  क्या आपको लगता है कि वैश्वीकरण का परिणाम केवल आक्रामक उपभोक्ता संस्कृति ही है ? अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 10 Marks

Q11.महात्मा जोतीराव फुले के समाज सुधार प्रयासों और लेखन ने समाज के लगभग सभी उपेक्षित तबकों की समस्याओं को छुआ है। चर्चा कीजिए। (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) 15 Marks

Q12. राज्यतन्त्र, अर्थ व्यवस्था, शिक्षा और अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्धों के विषय में आजादी के प्रारम्भिक काल में भारत के सुदृढीकरण की प्रक्रिया को रेखांकित कीजिए। (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) 15 Marks

Q13. समकालीन विश्व के लिए फ्रांसीसी क्रान्ति की निरंतर प्रासंगिकता है। स्पष्ट कीजिए । (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) 15 Marks

Q14. विश्व के अपतटीय तेल भंडारों के वितरण का भौगोलिक स्पष्टीकरण दीजिए। वे तटवर्ती तेल भंडारों से किस प्रकार भिन्न हैं ? (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)  15 Marks

Q15. स्थानीय और क्षेत्रीय योजना बनाने में जी.आई.एस. और आर.एस. तकनीकों के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (ए.आई.) और ड्रोन का प्रभावी ढंग से उपयोग कैसे किया जा सकता है ? (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) 15 Marks

Q16. चर्चा कीजिए कि ग्रह के महाद्वीपों और महासागरीय बेसिनों के आकार और माप (साइज) में, क्रस्टल द्रव्यमानों की टेक्टोनिक गतिविधियों के कारण, परिवर्तन कैसे होते हैं। (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) 15 Marks

Q17.भूमि, मिट्टी और जल संसाधनों के विशेष संदर्भ के साथ गंगा नदी बेसिन में जनसंख्या वितरण और घनत्व पर चर्चा कीजिए। (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) 15 Marks

Q18. आधुनिक समाज में स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ने के बावजूद, फास्ट फूड उद्योग बढ़ रहे हैं - आप इसको कैसे देखते हैं ? भारतीय अनुभव से अपने उत्तर को उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए। (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) 15 Marks

Q19. पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए सतत विकास हासिल करना, भारत जैसे देश में गरीव लोगों की जरूरतों के साथ टकराव में आ सकता है टिप्पणी कीजिए । (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) 15 Marks

Q20.  क्या भारत में जनजातीय विकास दो धुरियों, विस्थापन और पुनर्वास के इर्द-गिर्द केंद्रित है? अपने विचार व्यक्त कीजिए। (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) 15 Marks

Click Here to Download Full Papers PDF

DOWNLOAD UPSC मुख्य परीक्षा Main Exam GS सामान्य अध्ययन प्रश्न-पत्र PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

DOWNLOAD UPSC MAINS GS 10 Year PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS SOLVED PAPERS PDF

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit

<< Go Back to Main Page