यूपीएससी आईएएस (मुख्य) सामान्य अध्ययन वर्गीकृत परीक्षा पेपर UPSC IAS (Mains) General Studies Categorized Exam Paper "Chapter-4"

यूपीएससी आईएएस (मुख्य) सामान्य अध्ययन वर्गीकृत परीक्षा पेपर UPSC IAS (Mains) General Studies Categorized Exam Paper "Chapter-4"

विविध क्षेत्र (कृषि, उद्योग एवं सेवा)

1. भारत सरकार की कृषि-कीमत नीति के आधारभूत उद्देश्य क्या हैं और उसे कार्यन्वित कैसे किया जाता है? (लगभग 250 शब्द) (89/II/2b/40)

2. बचत और निवेश में उन्नत दरों के होते हुए भी भारत अपनी वृद्धि दर में कमी महसूस कर रहा है। ऐसा कयों? (89/II/5b/20)

3. उच्च लागत अर्थव्यवस्था से क्या तात्पर्य है? क्या भारत अपनी वृद्धि दर में कमी महसूस कर रहा है। ऐसा क्यों? (89/II/5d/20)

4. पारस्परिक विधियाँ क्या हैं? क्या भारत में ऐसी विधियाँ हैं? (89/II/8b(A)/3)

5. नाभिकीय (परमाणु) ऊर्जा के उत्पादन में प्रयुक्त खनिजों के नाम बताइए? और यह भी बताइए कि वे कहाँ मिलते हैं। (89/II/8f(A)/3)

6. भारत के सार्वजनिक उद्यम आज जिन प्रबंधकीय समस्याओं का सामना कर रहे हैं, उनमें से कुछ प्रमुख समस्याओं का उल्लेख तथा विश्लेषण कीजिए। क्या आप अपने विश्लेषण के आधार पर हमारे सार्वजनिक उद्यमों में से कुछ के फ्निजीकरणय् का समर्थन करना चाहेंगे? (लगभग 250 शब्दों में) (90/II/2a/40)

7. फ्काम पान के अधिकारय् के साथ जुड़े हुए आर्थिक प्रश्नों का उल्लेख करते हुए उनको संक्षेप में समझाइये। (90/II/5a/20)

8. विनिमय-जोखिम प्रशासन प्रणाली क्या है? (90/II/8a(A)/3)

9. ‘अल्प-विकसित अर्थव्यवस्था’ अभिव्यक्ति द्वारा आमतौर से क्या अर्थ निकलता है? आप के अनुसार भारत में अल्प-विकास के क्या मूल कारण हैं? (लगभग 250 शब्द) (91/II/2a/40)

10. भारतीय श्रमिक संघ आन्दोलन की मुख्य कमजोरियों का विश्लेषण कीजिए। (लगभग 150 शब्द) (91/II/5a/20)

11. भारत के व्यापार नीति की मुख्य विशेषताओं को स्पष्ट कीजिए। (91/II/5b/20)

12. हमारे योजना प्रक्रम में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों से किस प्रकार की भूमिका निभाने की आशा थी? सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के संदर्भ में भारत सरकार की वर्तमान नीति का संक्षिप्त विवरण दीजिये। (लगभग 250 शब्द) (92/II/2a/40)

13. भारतीय उद्योग के लिए दीर्घावधि एवं अल्पावधि वित्त के मुख्य ड्डोत क्या है? (92/II/5c/20)

14. ‘स्वतंत्र (फुटलूस) उद्योग’ क्या है? (92/II/8b(A)/3)

15. राजकीय सुरक्षित भण्डार प्रचालन से आप क्या समझते हैं? (93/II/8c(A)/3)

16. विकल्प लागत क्या है? (93/II/8c(A)/3)

17. आई सी ओ आर क्या है? एक उच्च आई सी सी ओर आर क्या संकेत करता है?  (93/II/8d(A)/3)

18. मलहोत्रा समिति की सिफारिशें क्या हैं? (50 शब्द) (94/I/7c/6)

19. भारत में कृषि-पदार्थों के आयात-निर्यात पर से सारे नियंत्रण हटाने की वांछनीयता का विवेचन कीजिए। (94/II/5c/20)

20. अर्थव्यवस्था को कौन-सा क्षेत्रक अनौपचारिक क्षेत्रक हैं? (90/II/8c(A)/3)

21. डव्न् क्या है? इसका अर्थ समझाइए। (96/II/8c(A)/3)

22. बेली की माता क्या है? (96/II/8f(A)/3)

23. भारत में भूमि सुधारों पर अपना मूल्यांकन दीजिए। (लगभग 150 शब्दों के अंदर) (97/II/2b/20)

24. भारत में वर्ष 1991 से औद्योगिक नीति में हुए महत्त्वपूर्ण परिवर्तनों का परीक्षण कीजिए। (97/II/5c/20)

25. सामाजिक वानिकी (सोशियल फॉरेस्ट्री) के उद्देश्य क्या हैं? (97/II/8e(A)/3)

26. भारत में औद्योगिक रूग्णता के प्रमुख कारण क्या हैं? यह कैसे दूर हो सकती है? (98/II/5a/20)

27. भारत की आर्थिक प्रगति में एन.आर.आई. की पिछले कुछ वर्षों में क्या भूमिका रही है? (लगभग 150 शब्द) (98/II/5d/20)

28. छोटी सिंचन योजना में क्या अनुस्यूत हैं? (98/II/8d(A)/3)

29. पर्यावरणीय प्रभाव के मूल्यांकन से क्या तात्पर्य है? (98/II/8e(A)/3)

30. भारत की 1991 की नई औद्योगिक नीति में ‘नवीन’ क्या है? (लगभग 250 शब्दों में) (99/II/2a/40)

31. सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में भारत एक महाशक्ति के रूप में तेजी से उभर रहा है। भारतीय अ र्थव्यवस्था में इस क्षेत्र के विकास के योगदान पर चर्चा कीजिए। इस क्षेत्र को और आगे बढ़ाने के लिए सार्वजनिक नीति की क्या भूमिका रहेगी? (00/II/4a/30)

32. ‘समानान्तर अर्थव्यवस्था’ से आप क्या समझते हैं? (00/II/6e/3)

33. भारत सरकार की नयी आर्थिक नीति के उद्देश्य क्या हैं? (00/II/6I/3)

34. विकास का राव-मनमोहन प्रतिरूप पर एक टिप्पणी लिखिए। (00/II/6m/3)

35. ‘क्राइसिल’ क्या है? यह क्या करती है? (01/II/6a/2)

36. भारत में कृषि को उद्योग दर्जा दिए जाने से आप क्या अर्थ लगाते हैं? (01/II/6c/2)

37. ‘मानव विकास सूचकांक’ और ‘लिंग-संबंधी विकास सूचकांक’ के बीच विभेदन कीजिए। (01/II/6h/2)

38. विकास की ‘नीचे-टपकन’ थियोरी क्या है? (01/II/6m/2)

39. कृषि उत्पादों में ‘न्यूनतम समर्थन मूल्य’ क्या हैं? इनके क्या उद्देश्य हैं? (02/II/5a/15)

40. ‘विशेष आर्थिक क्षेत्र’(SEZ) को स्पष्ट कीजिए। (02/II/6d/2)

41. भारतीय अर्थव्यवस्था में 1991 से समाविष्ट संरचनात्मक सुधारों का विवेचन कीजिए। (250 शब्दों में) (04/II/4a/30)

42. पर्यावरण पर आर्थिक विकास के दुष्परिणामों की समीक्षा कीजिए। (04/II/5b/15)

43. जीवन प्रत्याशा के सन्दर्भ में मानव विकास सूचकांक के मापन की क्या विधि है? (04/II/6i/2)

44. भारत जैसी मिश्र आर्थिक व्यवस्थाओं में नियंत्रणों की आवश्यकता और भूमिका पर प्रकाश डालिए। (04/II/6k/2)

45. प्रथम, माध्यमिक एवं तश्तीयक क्षेत्रकों (सेक्टरों) के अन्तर को स्पष्ट कीजिए। 1950-2000 की अर्द्धशती के दौरान सकल उत्पाद में इन क्षेत्रकों की भागीदारी में कितना अन्तर आया? (04/II/6I/2)

46. भारत में पिछले दो दशकों के दौरान कृषि विकास की क्या नीति रही है? (04/II/6n/2)

47. शारीरिक गुणता जीवन सूचकांक के संबंध में लिखिए। (05/II/3b/2)

48. भारत में औद्योगिक रूग्णता के क्या कारण हैं? उपयुक्त उपचार सुझाइए। (250 शब्द) (05/II/4b/30)

49. कच्चा तेल कीमत और भारतीय अर्थव्यवस्था के संबंध में लगभग 20 शब्दों में लिखिए। (05/II/6c/2)

50. गाँधीवादी अर्थव्यवस्था क्या है? (05/II/6d/2)

51. द्वितीय हरित क्रांति के संबंध में लिखिए। (05/II/6e/2)

52. अल्प-विकास के विकास की धारणा के संबंध में लिखिए। (05/II/6k/2)

53. आबिद हुसेन समिति के विचारार्थ विषय क्या थे? (05/II/6n/2)

54. धूर्त राज्य किसे कहते हैं? (05/II/8c/2)

55. भारत में औद्योगिक वित्त के मुख्य स्रोतों का वर्णन कीजिए। अंतर्राष्ट्रीय वित्त में हुए हाल के विकासों से भारत को किस प्रकार लाभ हो सकता है? (06/II/4b/30)

56. भारत की अर्थव्यवस्था की सुधारोत्तर अवधि के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र की भूमिका पर चर्चा कीजिए। (06/II/5a/15)

57. फिलिप्स वक्र क्या होता है? (06/II/6a/2)

58. भारत में ऋण प्राप्यता और कृषि संवृद्धि के बीच के संबंध पर टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द) (07/II/4b/30)

59. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो के उत्तर दीजिए। (प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में होना चाहिए):

(a) सामाजिक वानिकी का क्या अर्थ और क्या लक्ष्य है? सामाजिक वानिकी कार्यक्रम में कौन सी मुख्य कमजोरियां देखी गई है।
(b) राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना के मुख्य उद्देश्यों पर प्रकाश डालिए। यह योजना किस अभिकरण के द्वारा कार्यान्वित की जा रही है?
(c) भारत सरकार की बृहत् खाद्य पार्क योजना को स्पष्ट कीजिए। (07/II/5/15 each)

60. ‘गुणात्मक माल’ शब्द को स्पष्ट कीजिए। (07/II/6a/2)

61. ‘टपकन थियोरी’ संकल्पना को स्पष्ट कीजिए। (07/II/6e/2)

62. ‘ऐंजल्स नियम’ क्या है? (07/II/6g/2)

63. सी सी आई ऐल का क्या अर्थ है? (07/II/6h/2)

64. ‘निर्देशित कीमत’ क्या होती है? (07/II/6i/2)

65. पूंजी-उत्पाद अनुपात का क्या अर्थ है? (07/II/6o/2)

66. स्वच्छंद उद्योग पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। (07/II/13c/2)

67. निर्यात आधारितक-संरचना और अन्य क्रियाकलापों के विकास के लिए राज्यों को सहायता (ए. ऐस. आई. डी. आई) पर चर्चा कीजिए। (150 शब्द) (08/II/5a/15)

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit

योजना

1. आठवीं योजना में भारत 38,000 मैगावाट विद्युत-शक्ति का उत्पादन तथा वितरण करने की योजना बना रहा है। इन उद्देश्यों की पूर्ति किस प्रकार संभव है? इसमें कौन-कौन से प्रतिबन्ध आ सकते हैं जिनका सामना करना पड़े? (लगभग 250 शब्द) (89/II/3b/40)

2. भारत सरकार के योजनेत्तर व्यय के प्रमुख घटक क्या हैं? इस व्यय में हाल ही की बढ़ती हुई प्रवृत्तियों पर विवेचन कीजिए। (लगभग 150 शब्दों में) (89/II/5a/20)

3. आर्थिक अपराध क्या होते हैं? ऐसे दो अपराधों के नाम और उनसे निपटने क लिए भारत में बने कानूनी अधिनियम बताइए। (89/II/8c(A)/2)

4. जनसंख्या-विस्फोट से क्या तात्पर्य है क्या भारत में यह घटित हुआ है। (89/II/8d(A)/3)

5. भारत में विकेन्द्रीकृत योजना का तार्किक आधार क्या है? इस प्रकार की योजना में जो अवरोध आ खड़े हैं उनका विवेचन कीजिए। (लगभग 250 शब्द) (90/II/2b/40)

6. पंचवर्षीय योजनाओं के अन्तर्गत ग्रामीण इलाकों में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए क्या-क्या कदम उठाए गए हैं? (90/II/2b/40)

7. ग्रामीण निर्धनता कम करने के लिये पंचवर्षीय योजना में किये गये उपायों का विवेचन कीजिये। (250 शब्द) (91/II/2b/40)

8. गैर-योजना खर्च क्या है? (91/II/8a(A)/3)

9. कृषि क्षेत्रक के विशेष संदर्भ में भारत की आठवीं पंचवर्षीय योजना की मुख्य विशेषताओं का विवेचन कीजिये। (92/II/5d/20)

10. ‘समकालीन ग्राम विकास’ के सामरिक महत्व को समझाते हुए इस पद की व्याख्या कीजिए। (92/II/5d/20)

11. आठवीं पंच वर्षीय योजना के प्राथमिक उद्देश्यों में से फ्शताब्दी अन्त तक लगभग पूर्ण नियोजन स्तर प्राप्त करने के लिए पर्याप्त नियोजन उत्पन्न करना है।य् (आठवीं पंचवर्षीय येजना) इस उद्देश्य प्राप्ति के लिए क्या योजना प्रस्तावित है? (लगभग 250 शब्द) (93/II/2b/40)

12. हमारे जैसे विकासशील देश में आपके विचार में कराधन का आधार क्या होना चाहिए - आय अथवा खपत? अपने तर्कों को स्पष्ट लिखिए। (लगभग 150 शब्द) (93/II/5d/10)

13. परिचायक आयोजन एवं लक्ष्य आयोजन में क्या अन्तर है? आठवीं पंचर्षीय योजना को आप किसमें रखेंगे? (लगभग 250 शब्द) (94/II/2a/40)

14. आर्थिक विकास की महालोनोबिस व्यूहरचना का तर्क-आधार क्या था? (94/II/5a/20)

15. क्या अत्यधिक आर्थिक पिछड़ापन अपने में जनाधिक्य का कारण हो सकता है? (94/II/8c(A)/3)

16. भूमि सुधार कृषि की वृद्धि में किस प्रकार सहायक होते हैं? आठवीं पंचवर्षीय योजना में अनुकल्पित भूमि सुधारों के उद्देश्य का साक्षप्त परिचय दीजिए। (लगभग 250 शब्द) (95/II/2a/40)

17. इस विचार पर अपनी टिप्पणी लिखिए कि आर्थिक आयोजना पूँजी-निर्माण की दर को उससे कहीं अधिक तेज गति से बढ़ा सकती है जो निजी बचत और विनियोजन व्यवस्था में प्राप्त की जा सकती है। (लगभग 250 शब्द) (96/II/2a/40)

18. ‘सेन्सस’ (1991) में नगर क्षेत्र किस प्रकार परिभाषित है? (97/II/8c(A)/3)

19. नौवीं पंचवर्षीय योजना के प्रमुख उद्देश्य क्या हैं? (97/II/8f(A)/3)

20. फ्भारत की प्रगति के पिछले पचास वर्ष योजना आधारित थे, परतु प्रगति के अगले पचास वर्ष बाजार द्वारा संचालित रहेंगे।य् आलोचना कीजिए। (लगभग 250 शब्दों में) (98/II/2a/40)

21. निरपेक्ष गरीबी रेखा कैसे मापी जाती है? भारत में ग्रामीण दरिद्रता के निर्मूलन के लिये शासन द्वारा क्या महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं? (लगभग 250 शब्दों में) (98/II/2b/2)

22. योजना अवकाश क्या है? (99/II/8f(A)/3)

23. देश की आर्थिक विकास की गति बढ़ाने के लिए जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण एक आवश्यक बंधन है। चर्चा कीजिए। (00/II/4b/30)

24. भारतीय अर्थव्यवस्था में काला-धन (समानान्तर अर्थव्यवस्था) के आर्थिक परिणामों की व्याख्या कीजिए। (00/II/5c/15)

25. भारत सरकार की नवीं पंचवर्षीय योजना के प्रमुख उद्देश्य क्या हैं? (लगभग 30 शब्दों के अंदर) (00/II/6a/2)

26. वर्तमान में आर्थिक सुधारों का देश में गरीबी पर क्या असर हुआ है? (00/II/6o/2)

27. नियोजन प्रक्रिया के संदर्भ में यू.एन.डी.पी. संकेतक क्या है? (01/I/11b/10)

28. भारत में निर्धनता का विस्तार कितना है? निर्धनता उपशमन कार्यक्रमों का किस प्रकार निर्माण किया जाना चाहिए? (01/II/4a/30)

29. ‘कपल प्रोटैक्शन रेश्यो’ का क्या अर्थ है? (01/II/6g/2)

30. ‘चल योजना’ को समझाएइ। (01/II/6k/2)

31. लोरेंज वक्र का उदाहरण दीजिए। (01/II/6I/2)

32. ‘तंगहाली सूचकांक’ क्या है? (01/II/6n/2)

33. राष्ट्रीय जनसंख्या नीति 2000 में निर्धारित मुख्य लक्ष्यों की रूपरेखा दीजिए। इस नीति को लागू करने के लिए कौन-कौन से अनुवर्ती कदम उठाए गए हैं? (02/II/4a/2)

34. भारत की जनसंख्या में लिंग अनुपात की परिभाषा दीजिए तथा इसकी वर्तमान स्थिति बताइए। (02/II/6m/2)

35. भारत में 1951 से लेकर आयोजन की रणनीति पर एक टिप्पणी लिखिए। (03/II/4a/30)

36. दसवीं पंचवर्षीय योजना के महत्त्वपूर्ण उद्देश्यों की रूपरेखा प्रस्तुत कीजिए। (लगभग 150 शब्दों में) (03/II/3d/10)

37. ‘योजना विराम’ (प्लैन हॉलिडे) किसको कहते हैं? (03/II/6a/2)

38. प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 का मुख्य उद्देश्य क्या है? (03/II/6d/2)

39. गरीबी के स्तर का मापन कैसे किया जाता है? भारत के गरीबी उन्मूलन कार्यक्रमों का मूल्यांकन कीजिए। (04/II/4b/30)

40. भारतीय अर्थव्यवस्था के सन्दर्भ में फ्सामाजिक न्यायय् का क्या अर्थ है? (04/II/6g/2)

41. परम निर्धनता और आपेक्षिक निर्धनता के बीच अंतर के संबंध में लगभग 20 शब्दों में लिखिए। (05/II/3c/2)

42. संरचनात्मक बेरोज़गारी क्या है? (05/II/6o/2)

43. भारत में स्त्री-पुरुष असमताओं के क्या परिणाम हैं? (लगभग 150 शब्दों में) (06/II/5c/15)

44. लैफर वक्र क्या होता है? (06/II/6g/2)

45. प्रच्छन्न बेरोजगारी क्या होती है? (06/II/6i/2)

46. चल निपटान क्या होता है? (06/II/6m/2)

विदेशी व्यापार एवं भुगतान संतुलन नीति, उदारीकरण और रूपये की परिवर्तनशीलता

1. ‘आर्थिक उदारीकरण के नये कार्यक्रम में भारत को ‘एक्जिट पालिसी (निकास नीति) के मामले से धीरे-धीरे चलना चाहिए, क्या इस सुझाव के पीछे उपयुक्त कारण है। (लगभग 250 शब्द) (92/II/2b/40)

2. रुपये की आंशिक विनिमेयता क्या है? इसके मूल उद्देश्य क्या हैं? भारतीय अर्थव्यवस्था को इससे कैसे लाभ पहुँचेगा? (92/II/5a/20)

3. डंकल मूल मसौदे में, भारत के सन्दर्भ में, व्यापार संबंधित बौद्धिक स्वामित्व अधिकार के मुख्य विशेषताओं की व्याख्या कीजिए। (लगभग 250 शब्द) (92/II/2a/40)

4. भारत में औद्योगिक विकास की नई रणनीति के एक अंग के रूप में भारत सरकार ने सीधे विदेशी पूँजी निवेश को आकर्षित करने के लिए क्या उपाय अपनाए हैं? (93/II/5a/20)

5. एस. डी. आर. (SDR) से क्या अभिप्राय है? इससे देशों को किस प्रकार लाभ पहुंचता है? (93/II/8a(A)/3)

6. ‘विश्वस्तरीय गाँव’ का तात्पर्य स्पष्ट कीजिए। (94/I/7a/6)

7. यूरो-निर्गम क्या है? (94/I/7b/6)

8. मर्राकेश घोषणा क्या है? (94धप्ध7मध6)

9. यूरोस्टार क्या है? (94धप्ध7धि6)

10. नवोत्पाद क्या है? भारत जैसे देश में, आपके अनुसार, किस प्रकार की आर्थिक मजबूरियाँ वास्तव में नवोत्पाद को प्रोत्साहित कर सकती हैं? (150 शब्द) (94/II/5d/20)

11. व्यापार संतुलन और भुगतान संतुलन में अंतर स्पष्ट कीजिए। (96/II/8d(A)/3)

12. विनियोग पर बहुपक्षीय समझौता क्या है? भारत जैसे किसी विकासशील देश की अर्थव्यवस्था को यह कैसे प्रभावित करेगा? (लगभग 250 शब्दों में) (99/II/2b/40)

13. वर्ल्ड ट्रेड आरगेनाईजेशन (WTO) पर सियेटल सहस्त्राब्दि चर्चाओं के असफल होने के कारणों की व्याख्या कीजिए। भारतीय अर्थव्यवस्था पर इस असफलता के प्रभाव की भी व्याख्या कीजिए। (लगभग 150 शब्दों में)  (00/II/5a/15)

14. 1991 से भारत की अर्थव्यवस्था के उदारीकरण के परिणाम अत्यधिक उपभोक्तावाद और ‘श्वेत वस्तुओं’ का अति-उत्पादन रहे हैं। प्रकाश डालिए। (01/II/5a/15)

15. ‘रूपये की चालू खाता परिवर्तनीयता’ से आप क्या समझते हैं? (01/II/6b/2)

16. ‘अत्यधिक इष्ट राष्ट्र’ नीति का क्या अर्थ है? (01/II/6o/2)

17. 2002-07 की निर्यात-आयात नीति का मुख्य प्रतिबल भारत की निर्यात सक्षमता बढ़ाने के लिए एक ढाँचा तैयार करने पर है। इस कथन के प्रकाश में, निर्यात-आयात नीति 2002-07 के महत्वपूर्ण लक्ष्यों की रूपरेखा दीजिए। (02/II/4b/30)

18. भारत में विनिवेश की नीति के मुख्य उद्देश्य तथा उपलब्धियों की रूपरेखा दीजिए। (02/II/5b/15)

19. मुक्त सामान्य लाइसेंस के प्रावधान को स्पष्ट कीजिए। (02/II/6c/2)

20. विदेशी प्रत्यक्ष निवेश में भारतीय रिज़र्व बैंक के ‘आटोमटिक रूट’ को स्पष्ट कीजिए। (02/II/6g/2)

21. रूपए की ‘पूँजी खाता परिवर्तनीयता’ से आप क्या समझते हैं? (02/II/6I/2)

22. हाल के वर्षों में पूँजी खाता सौदों में नम्यता लाने के लिए किए गए उपायों का उल्लेख कीजिए।(03/II/5c/15)

23. क्या कारण है कि भारत के चालू खाता शेष में 24 वर्षों के अंतराल के बाद 200-02 में अधिशेष था। (03/II/6b/2)

24. उन दो एजेंसियों के नाम बताइए जिन्होंने भारत में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफ.डी.आई.) में प्रोन्नति करने में सहायता की है? (03/II/6e/2)

25. विश्व-व्यापार संगठन के सन्दर्भ में कृषि-अनुबंधों के प्रमुख प्रावधानों की चर्चा कीजिए। (04/II/6a/2)

26. विशेष आहरण अधिकार (स्पेशल ड्राइंग राइट्स) पर प्रकाश डालिए। (04/II/6b/2)

27. ‘बिज़नेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग’ (बी.पी.ओ.) क्या होता है? (04/II/6f/2)

28. पूर्ण परिवर्तनीयता के संबंध में लिखिए। (05/II/3a/2)

29. भारतीय अर्थव्यवस्था में बाह्म वित्तीय सहायता की भूमिका क्या है? (05/II/5a/15)

30. यूरो-नियंत्रण क्या है? (05/II/6g/2)

31. कॉपीलैफ्रट की संकल्पना क्या है? (05/II/8b/2)

32. बनाना युद्ध क्या होता है? (05/II/8e/2)

33. वैश्विक स्तर पर विभिन्न अवसरों एवं चुनौतियों के प्रकाश में, भारत की अर्थव्यवस्था के लिए विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यू.टी.ओ.) के महत्त्व पर चर्चा कीजिए। (06/II/4a/30)

34. भारत में निर्धनता उन्मूलन पर वैश्वीकरण के प्रभावों का परीक्षण कीजिए। (06/II/5b/15)

35. कृषि-व्यापार क्या है? (06/II/5b/15)

36. भारत के भुगतान शेषों में गैर-फैक्टर सेवाएँ कौन-सी हैं? (06/II/6o/2)

37. डंपिंग किसको कहते हैं? डंपिंग के संबंध में विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यू.टी.ओ.) के उपबंधों का सामना करने के लिए भारत व्यापार द्वारा किए गए उपचारी उपायों का मूल्यांकन कीजिए। (250 शब्द) (07/II/4a/30)

38. ‘प्रतिकारी शुल्क’ किसकों कहते हैं? (07/II/4a/30)

39. चालू खाते पर बकाया शब्द को स्पष्ट कीजिए। (07/II/6k/2)

40. राजस्व घाटा क्या होता है? (07/II/6m/2)

41. ‘अति इष्ट राष्ट्र’ शब्द को स्पष्ट कीजिए। (07/II/6n/2)

42. फ्वैश्वीकरण ने भारत में वर्गहीन समाज का प्रारम्भ करने के बजाय एक सुस्पष्ट वर्ग विभाजन उत्पन्न कर दिया है।य् इस तर्क का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए। (08/II/10a/30)

43. विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफ.डी.आई.) को आकर्षित करने में भारत के निष्पादन का आकलन कीजिए। (08/II/4b/30)

44. निर्यात आधारित-संरचना और अन्य क्रियाकलापों के विकास के लिए राज्यों को सहायता (ए.एस.आई.डी.ई. (08/II/5a/15)

45. निम्नलिखित के बारे में लिखिए (प्रत्येक लगभग 20 शब्दों में) : (08/II/6/10)

(a) विशेष आहरण अधिकार (एस.डी.आर.)
(b) ‘नामा’
(c) अप्रशुल्की व्यापार रोध
(d) चालू खाता शेष
(e) मुक्त व्यापार क्षेत्र

राजकोषीय नीति तथा बजट

1. राजकोषीय कर्षण (फिस्कॅल ड्रैग) क्या है? इसका क्या परिणाम होता है? (92/II/8c(A)/3)

2. भारत में नई आर्थिक नीति के आने के बाद में किए गए सुधारों को मोटे तौर पर बतलाइए। (94/II/5b/20)

3. करारोपण में न्याय का क्या अर्थ है? (94/II/8a(A)/3)

4. भारत में राजकोषीय घाटा फिर क्यों बढ़ने लग गया है? (92/II/8d(A)/3)

5. क्या आप इस मत से सहमत हैं कि भारत जैसे देश में धन पर लगा कर आयकर का एक उपयोगी अनुपूरक होगा? राजा चेल्लय्यार सुधार समिति की रिपोर्ट को ध्यान मे रखते हुए अपने तर्क दीजिए। (लगभग 250 शब्दों में) (95/II/2b/40)

6. क्या राजकोषीय घाटे में कमी लाने से मुद्रास्फीति में कमी सुनिश्चित हो जाएगी? (95/II/5a/20)

7. क्या आप के विचार में आय कर आर्थिक अनुपे्ररण को कम करता हे? अपने तर्क दीजिए। (95/II/5c/20)

8. नब्बे के दशक के पूर्वार्द्ध में उदारीकरण और संरचनात्मक सुधारों के संदर्भ में हमारे कर ढाँचे में किए गए परिवर्तन के प्रकार एवं उनके उद्देश्यों पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। (96/II/5b/20)

9. निश्चित और यथामूल्य शुल्क में आप क्या अन्तर करते हैं? (96/II/8b(A)/3)

10. वर्ष 1986 में ‘मॉडवेट’ योजना क्यों प्रस्तुत की गई? (97/II/8a(A)/3)

11. टोबिन कर क्या है? इसके प्रमुख लक्षण क्या हैं? (99/II/5d/20)

12. आयगत घाटा बजट घाटे से कैसे भिन्न है? (99/II/8e(A)/3)

13. 1986 की MODVAT स्कीम पर एक टिप्पणी लिखिए। (00/II/6b/2)

14. केन्द्रीय सरकार के बजट में रेवेन्यू घाटे से आप क्या समझते हैं? (00/II/6j/2)

15. राजकोषीय घाटे को जी.डी.पी. के 3-4 प्रतिशत के नीचे बनाए रखने में भारत के वित्त मंत्रियों के सामने क्या बाधाएँ आती हैं? राजकोषीय घाटे को कम करने के कुछ कदम सुझाइए। (01/II/5b/15)

16. सीमा शुल्क की शिखर दर क्या होती है? भारत में इसके उद्देश्य क्या हैं? (02/II/6a/2)

17. राजकोषीय घाटे की परिभाषा कीजिए। (02/II/6b/2)

18. केन्द्रीय बजट 2002-03 में कुछ सेवाओं पर कर लगाने की सिफारिश की गई थी। इनमें से किन्हीं ऐसे 4 सेवाओं के नाम बताइए। (02/II/6j/2)

19. ‘डम्पिंग’ क्या है? इसका क्या उद्देश्य है? (02/II/6k/2)

20. यथामूल्य तथा विशिष्ट शुल्कों में भेद कीजिए। (02/II/6n/2)

21. शून्याधार बजट की परिभाषा दीजिए। (02/II/6o/2)

22. श्री विजय एल. केलकर की अध्यक्षता में नियुक्त प्रत्यक्ष करों पर कार्य दल की प्रमुख सिफारिशें क्या थीं? (03/II/4b/30)

23. मूल्य-वर्धित कर क्या होता है? (03/II/6c/2)

24. राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन विधेयक का मुख्य प्रणोद क्या है? (03/II/6f/2)

25. ब्याज की विभेदक दर योजना के अत्यावश्यक अभिलक्षण को स्पष्ट कीजिए। (03/II/6m/2)

26. भारत सरकार के राजस्व खाते पर व्यय की तीन प्रमुख मदें कौन सी हैं? (03/II/6n/2)

27. डब्ल्यू.टी.ओ. (विश्व व्यापार संगठन) क्या है? उसके समग्र प्रकार्यण पर भारत की क्या आपत्तियाँ हैं? (04/I/11b/10)

28. फ्न्यूनतम वैकल्पिक करय् (मीनिमम ऑल्टरनेटिव टैक्स) क्या होता है? (04/II/6e/2)

29. घाटे की वित्त-व्यवस्था से क्या तात्पर्य है? (04/II/6o/2)

30. विश्व व्यापार संगठन में प्रवेश के बाद, हमारे पेटेंट विधि शासन में बौद्धिक संपदा खंडों के कार्यान्वयन के निहितार्थों को स्पष्ट कीजिए। (06/I/16b/30)

31. भारतीय रूपए की पूर्ण परिवर्तनीयता स्पष्ट कीजिए। (लगभग 125 शब्दों में) (06/I/11a/10)

32. बातचीत के ‘दोहा दौर’ से हम क्या समझते हैं? (06/I/11c/10)

33. कारोबार प्रक्रम बहिर्स्रोतन के संबंध में लिखिए। (06/I/13a/2)

34. ट्विन घाटा क्या होता है? (06/II/6c/2)

मौद्रिक नीति - बैंक दर

1. सामान्य मूल्य स्तर में हाल ही में जो वृद्धि हुई है, उसके पीछे के संघटक कारकों का विवेचन कीजिए और बताइए कि इनका सामना करने के लिए सरकार ने क्या-क्या कदम उठाए गए हैं? (90/II/5c/20)

2. व्यापारी बैंकों की सर्वाधिक नकदी अपेक्षायें क्या हैं? (91/II/8b(A)/3)

3. आई. सी. आई. सी. क्या है? (91/II/8c(A)/3)

4. यह दावा किया जाता है कि मुद्रा स्फीति की वार्षिक दर में क्रमिक ”ास से वर्ष 1992-93 में भारत में मूल्य स्थिति में काफी सुधार हुआ। वे तत्त्व क्या हैं जिन्होंने मुद्रा स्फीति को संयम किया? (93/II/5c/20)

5. सुझाव दिया जा रहा है कि भारत में व्यापारिक बैंकों को अपनी ऐसी परिसम्पत्ति को कम करना चाहिए जो कार्यशील न हो। क्या इसका यह अर्थ है कि बैंकों को सामाजिक प्राथमिकताएं त्याग कर देनी चाहिए? (लगभग 250 शब्द) (94/II/2b/20)

6. वाणिज्यिक बैंकों की ऋण देने की दरों विषयक नीतिगत रणनीति को अनियमित बना देने में क्या औचित्य है? (95/II/5d/40)

7. वित्त वर्ष 1995-96 की अवधि में अमेरिकी डालर की तुलना में भारतीय रूपये के मूल्य के घटने के कारण समझाइए। इस दिशा में भारतीय रिजर्व बैंक ने जो सुधारात्मक कदम उठाए हैं, उन्हें लिखिए। (लगभग 250 शब्दों में) (96/II/2b/40)

8. सरकार द्वारा मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए अभिनव वर्षों में किए गये उपायों की विवेचना कीजिए। (97/II/5a/20)

9. भारत में मुद्रा नीति का उपयोग अधिकतर स्थिरता प्राप्ति के लिये किया गया है न कि प्रगति के साधन के रूप में। इस दृष्टिकोण पर टिप्पणी कीजिए। (98/II/5c/20)

10. नकद आरक्षित अनुपात क्या है? (99/II/8d(A)/3)

11. ‘गैलोपिंग मुद्रास्फीति’ और ‘रन-अवे मुद्रास्फीति’ के बीच विभेदन कीजिए। (01/II/5f/2)

12. भारत में बैंकिंग क्षेत्र के सन्दर्भ में नरसिंहम समिति द्वारा की गई सिफारिशों का वर्णन कीजिए। (04/II/5a/15)

13. रोकड़ा निचय अनुपात (कैश रिज़र्व रेशो) से क्या तात्पर्य है? (04/II/6c/2)

14. ‘प्राथमिकता क्षेत्रक ऋण’ (प्रयोरिटी सैक्टर लैंडिंग) से क्या तात्पर्य है? (04/II/6d/2)

15. लागतजन्य मुद्रास्फीति के संबंध में लिखिए। (05/II/6I/2)

16. ‘स्टैगफ्रलेशन’ क्या होता है? (07/II/6f/2)

17. ‘जोखिम पूंजी’ का क्या तात्पर्य है? (07/II/6j/2)

विविध कार्यक्रम

1. पिछड़े क्षेत्रों के विकास कार्यक्रम अपनाने में आर्थिक तर्काधार क्या है? इस दिशा में सरकार ने जो विशिष्ट उपाय अपनाए हैं, उनका विवेचन कीजिए। (89/II/5c/20)

2. आपके विचार से भारत में ग्रामीण ऋणग्रस्तता की समस्याओं के क्या उपचार हैं? (91/II/5c/20)

3. वे कौन-से कारक हैं जो सार्वजनिक वितरण प्रणाली की सफलता को सुनिश्चित करते हैं? (91/II/5d/20)

4. ‘समाकलित ग्राम विकास’ के सामरिक महत्त्व को समझाते हुए इस पद की व्याख्या कीजिए। (92/II/5d/20)

5. डी. पी. ए. पी. के मुख्य उद्देश्यों को बताइए। (92/II/8f(A)/3)

6. जीव मण्डल संचय क्या है? (93/II/8e(A)/3)

7. जनसंख्या की संवृद्धि दर से क्या अभिप्राय है? (93/II/8f(A)/3)

8. भारत में सामाजिक क्षेत्र मजबूत करने के तर्क दीजिए। (94/II/8b(A)/3)

9. हाल के वर्षों में भारत सरकार ने पर्यावरण की रक्षा करने, प्रदूषण कम करने और पारिस्थितिक संतुलन का अनुरक्षण करने के लिए क्या नीति अपनायी है? संक्षेप में बताएं। (95/II/5b/20)

10. अनुषंगी हितलाभ क्या हैं? (95/II/8a(A)/3)

11. भारत में गरीबी रेखा किस प्रकार परिभाषित की जाती है? हाल ही में गरीबी उन्मूलन के लिए सरकार ने जो उपाय किए हैं, उन्हें संक्षेप में समझाइए। (96/II/5d/20)

12. लोरेंज कर्व क्या है? (96/II/8a(A)/2)

13. पिछले दशक में सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर एवं स्वावलम्बी बनाने के लिए कौन से उपाय किये हैं? (97/II/5b/20)

14. ‘मिड-डे मील’ योजना का क्या औचित्य था? (97/II/8b(A)/3)

15. भारत में ‘कमान्ड एरिया डेवलपमेन्ट’ के प्रयोग का वर्णन कीजिए। (97/II/8d(A)/3)

16. (संशोधित) निर्धारित सार्वजनिक वितरण प्रणाली क्या है? इसकी प्रमुख विशेषतायें क्या हैं? (00/II/5b/15)

17. सामाजिक सुरक्षा के उद्देश्य क्या हैं? (00/II/6d/2)

18. भारत में ‘कमाण्ड क्षेत्रीय विकास’ का प्रयोग समझाइए। (00/II/6f/2)

19. जनगणना (1991) में शहरी क्षेत्रों को कैसे परिभाषित किया? (00/II/6k/2)

20. ‘दोपहर भोजन’ स्कीम का तर्क-आधार क्या है? (00/II/6n/2)

21. पिछले वर्ष, किन उद्देश्यों से ‘आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955’ में संशोधन किया गया था? (02/II/5c/15)

22. ‘राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना’ के मुख्य लक्षणों पर प्रकाश डालिए। (02/II/6e/2)

23. ‘अन्नपूर्णा’ योजना किस उद्देश्य से आरंभ की गई थी? (02/II/6h/2)

24. ‘सम्पूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना’ को स्पष्ट कीजिए। (02/II/6i/2)

25. ‘जनश्री बीमा योजना’ क्यों चालू की गई थी? (03/II/6h/2)

26. ‘प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना’ का अत्यावश्यक अभिलक्षण क्या था?

27. प्लांट वैराइटीज़ अधिकार अधिनियम, 2002 के उद्देश्यों पर प्रकाश डालिए। (04/II/6h/2)

28. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय योजना के संबंध में लिखिए। (05/II/6f/2)

29. ग्रीन बॉक्स इमदादों और ब्लू बॉक्स इमदादों के बीच क्या अंतर है? (06/II/6n/2)

मुद्रा बाजार एवं पूंजी बाजार

1. पारस्परिक विधियाँ क्या हैं? क्या भारत में ऐसी विधियाँ हैं? (89/II/8b(A)/3)

2. हमारे पूँजी बाजार में हाल में हुए संस्थागत विकासों के संदर्भ में निम्न संकेताक्षरों का प्रयोग किसके लिए है?

(a) सी. आर. एस. आई. एल.
(b) एस. ई. बी. (91/II/8f(A)/3)
(c) एस. ए. सी. आई.

3. मांग द्रव्य क्या है? (95/II/8d(A)/3)

4. पारस्परिक निधि क्या होती है? (98/II/8d(A)/3)

5. शेयर्स के पुनः खरीददारी से क्या अभिप्राय है? (99/II/5a/20)

6. यू.एस.-64 के विशेषज्ञ संदर्भ में, यू.टी.आई. संकट की प्रकृति ओर कारणों पर चर्चा कीजिए। यू.टी.आई. की यह विफलता भारत में निवेश वातावरण को किस प्रकार प्रभावित करती है? (01/II/5c/15)

7. ‘नैस्डैक’ का पूरा नाम लिखिए। (01/II/6e/2)

8. ‘दुर्लभ मुद्रा और ‘सुलभ मुद्रा’ के बीच विभेदक कीजिए। (01/II/6j/2)

9. शेयरों की वापस-खरीद से संबंधित नीति के प्रमुख अभिलक्षण पर प्रकाश डालिए। (03/II/6g/2)

10. डॉ जोन्स के संबंध में लिखिए। (05/II/6h/2)

11. रैपो मार्केट के संबंध में लिखिए। (05/II/5d/2)

12. हुंडी क्या है? (06/II/6b/2)

13. मुक्त व्यापार क्षेत्र और साझा बाजार के बीच क्या मुख्य अंतर है? (06/II/6d/2)

14. वायदा मुद्रा बाजार क्या है? (06/II/6e/2)

15. देशबाह्म मुद्रा बाजार क्या है? (06/II/6f/2)

16. यूरोबॉन्ड क्या हैं? (06/II/6j/2)

17. निफ्रटी और निफ्रटी जूनियर क्या हैं? (06/II/6k/2)

18. ‘सस्ती मुद्रा’ से क्या अर्थ है? (07/II/6b/2)

19. ‘उत्प्रवाही द्रव्य’ से क्या तात्पर्य है? (07/II/6d/2)

राष्ट्रीय आय

1. सकल देशीय उत्पाद (जी. डी. पी.) तथा सकल राष्ट्रीय उत्पाद (जी. एन. पी.) में अंतर समझाइए। (92/II/8a(A)/3)

2. आर्थिक विकास के मापक के रूप में प्रति व्यक्ति आय के उपयोग को समझाइये। (98/II/8b(A)/3)

3. ‘जीवन की गुणवत्ता’ से क्या तात्पर्य है? (98/II/8c(A)/3)

4. सकल राष्ट्रीय उत्पाद और निवल राष्ट्रीय उत्पादन में क्या अंतर है? (98/II/8f(A)/3)

5. आर्थिक विकास के मापने के लिए प्रति व्यक्ति आय को समझाइए। (00/II/6c/2)

6. हरित जी.एन.पी क्या है। (01/II/6i/2)

7. हरित जी.डी.पी. क्या है? (05/II/6m/2)

8. स्त्री-पुरुष सशक्तिकरण उपाय (जी.ई.एम.) क्या होता है। (05/II/8a/2)

अधिसंरचना

1. भारत के नाभिकीय शक्ति संयंत्र कहाँ स्थित हैं? (96/II/8e(A)/3)

2. फ्बीसवीं सदी तेल सदी थी, इक्कीसवीं सदी प्राकृतिक गैस की होगी।य् टिप्पणी कीजिए? (लगभग 250 शब्दों में) (97/II/2a/3)

3. फ्अंर्तसंरचना की न्यूनतायें भारत की आर्थिक प्रगति को अवरूद्ध करती जा रही हैंय्। टिप्पणी कीजिए। (98/II/5b/20)

4. भारत में सड़क-परिवहन-अर्थव्यवस्था के दोषों पर प्रकाश डालिए। उनके उपचार के लिए उपाय सुझाइये। (04/II/5c/15)

पूंजी निर्माण

1. हमारे देश में सार्वजनिक बचत की मात्रा बढ़ाने के लिए आप क्या उपाय सुझाना चाहेंगे? समकालीन आर्थिक परिदृश्य के लिए इस प्रकार की बचत का महत्त्व संक्षेप में समझाइए। (96/II/5a/20)

2. इन्क्रीमेन्टल कैपिटल आउटपुट अनुपात (ICOR) क्या है? (00/II/6g/2)

3. भारतीय अर्थव्यवस्था में निम्न आय के साथ उच्च बचत दर और निम्न संवृद्धि दर के साथ उच्च बचत दर के विरोधाभास दिखाई देते हैं। विश्लेषण कीजिए। (01/II/4b/30)

आर्थिक संगठन

1. नाबार्ड क्या है? उसकी मुख्य भूमिका क्या है? (89/II/8a(A)/2)

2. यूरोपियन कामन मार्किच (1922) पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। (लगभग 30 शब्द) (90/I/7g/5)

3. निम्न के पूरे नाम बताइये : (92/II/5e(A)/3)

(a) एफ. ए. ओ.
(b) एफ. ओ. बी.
(c) जी. ए. टी. टी.

4. ‘77 वर्ग’ क्या है? (95/II/8b(A)/3)

5. दसवें वित्त आयोग की प्रमुख सिफारिशों की संक्षेप में विवेचना कीजिए। (96/II/5c/20)

6. भारत के दसवें वित्तीय आयोग द्वारा प्रस्तावित ‘अवक्रमण विकल्प की योजना’ के लाभों का विवेचन कीजिए। (97/II/5d/20)

7. कब ओर क्यों सेबी (SEBI) की स्थापना की गई थी? (99/II/5b/20)

8. सिडबी (SIDBI) क्या है? इसके क्या कार्य हैं? (99/II/6h/2)

9. NABARD के प्रमुख उद्देश्य क्या हैं? (00/II/6h/2)

10. ग्याहरवें आर्थिक आयोग के बारे में आप क्या जानते हैं? (00/II/6i/2)

11. ‘सेबी’ की भूमिका क्या है? (02/II/6f/2)

12. वित्त आयोग क्या होता है? (03/II/5b/15)

13. कृषि बीमा निगम का विचार कब प्रारंभ किया गया था? (03/II/6i/2)

14. बारहवें वित्त आयोग के क्या उद्देश्य हैं? (04/II/6j/2)

15. भारत के सुरक्षा एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के प्रमुख उद्देश्यों पर प्रकाश डालिए। (04/II/6m/2)

16. आई.एफ.सी. क्या है? (05/II/6b/2)

17. यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ के प्रकार्यों का परीक्षण कीजिए। (लगभग 150 शब्दों में) (05/II/5c/15)

18. ‘सीमा’ गुट क्या है? (06/II/6I/2)

19. दोहा वार्ताश्रृंखला (दोहा रांउड) से विश्व व्यापार संगठन के मंत्रीस्तरीय सम्मेलनों में कृषि मुद्दों पर भारत के दृष्टिकोण पर चर्चा कीजिए। (250 शब्द) (08/II/4a/30)

20. भारत द्वारा अफगानिस्तान में हाथ में ली जा रही कौन सी प्रमुख क्षमता-निर्माण और पुनर्निर्माण परियोजनाएं हैं?  (2010/II/3b/15)

21. राष्ट्रीय ग्रामीण जीविका मिशन (एन.आर.एल.एम.) योजना के अभिकल्प का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए। क्या आपके विचार में अपने उद्देश्यों की प्राप्ति में, स्वर्णजयंती ग्राम स्वरोजगार योजना (ए.जी.एस.वाई.) की अपेक्षा इस मिशन की सफलता प्राप्ति की अधिक संभावना है ? (2010/I/3a/12)

22. ‘भारतीय विज्ञापन मानक परिषद’ की संरचना, उद्देश्यों एवं भूमिका पर प्रकाश डालिएं अगस्त 2006 की सरकारी अधिसूचना में इसकी किस प्रकार अधिक प्रभावी बना दिया है ? (2010/I/3b/12)

23. भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा, बैंकों में ग्राहक सेवा पर नियुक्त दामोदरन समिति की प्रमुख सिफारिशें (2010/I/4a/12)

24. दीनदयाल अपंग पुनःस्थापन योजना (डी. डी. आर. एस.)। (2010/I/4a/12)

25. ‘गरीबी रेखा से नीचे’ (बी.पी.एल.) परिवारों को ‘नकदी-अंतरणों’ के लाभ और संभाव्य त्रुटियां। (2010/I/4f/12)

26. 11वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान, अंधापन के नियंत्रण का राष्ट्रीय कार्यक्रम (एन.पी.सी.बी.) में नई पहलें । (2010/I/4g/12)

27. क्या कारण है कि केन्द्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने इस वर्ष से उपभोक्ता कीमत सूचकांक की एक नई श्रेणी को अधिसूचित किया है ? (2010/I/7b/5)

28. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति का संघटन और उसके प्रकार्य । (2010/I/7c/5)

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit

<< मुख्य पृष्ठ पर जाने के लिए यहां क्लिक करे